• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2020 सुपर्ब फेसलिफ्ट होगी स्कोडा की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार

    इसका मुकाबला टोयोटा कैमरी, होंडा अकॉर्ड और फॉक्सवेगन पसाट से होगा।

    भानु
    भानु
    Published On मई 28, 2019 17:13 ist
    info icon
    published onMay 28, 2019 17:13 IST
    last updated onMay 28, 2019 17:13 IST
    305 Views
    • Write a कमेंट

    2020 Superb Facelift Becomes Skoda’s First-Ever PHEV

    स्कोडा इन दिनों सुपर्ब सेडान के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। जानकारी मिली है कि कंपनी इस में कॉस्मेटिक बदलाव करने के साथ प्लग-इन हाइब्रिड इंजन भी पेश करेगी। यह इंजन स्कोडा कारों की रेंज में पहली बार पेश किया जाएगा।

    2020 Superb Facelift Becomes Skoda’s First-Ever PHEV

    2020 सुपर्ब के फ्रंट में पहली बार एलईडी मेट्रिक्स टेक्नोलॉजी से लैस नई हैडलाइट दी गई हैं। साथ ही दोनों हैडलैंप के बीच की पूरी लंबाई तक फैली बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है। वहीं अपडेट डिजाइन वाले फ्रंट बंपर में एलईडी फॉगलैंप भी दिए गए हैं। कार के पिछले हिस्से में बूट लिड पर अब गोल आकार के पंखनुमा तीर वाले लोगो की जगह 'स्कोडा' की बैजिंग नजर आएगी। नई सुपर्ब का रियर प्रोफाइल इस बार काफी अलग नजर आने वाला है। इसमें ऑडी कारों की तरह डायनामिक टर्न इंडिकेटर से लैस एलईडी टेललैंप दी गई है। नई सुपर्ब में नए डिजाइन के 18 या 19 इंच के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।

    2020 Superb Facelift Becomes Skoda’s First-Ever PHEV

    स्कोडा सुपर्ब फेसलिफ्ट के केबिन लेआउट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, डैशबोर्ड पर नए क्रोम एलिमेंट और अपहोल्स्ट्री को अपडेट करने के साथ सीटों पर कलरफुल स्टिचिंग की गई है। कार के टॉप वेरिएंट लॉरेन एंड क्लेमेंट  में अलाकांट्रा हैडलाइनर दिए गए हैं जो ब्लैक या बैज कलर में उपलब्ध हैं। इसमें नया एरिया व्यू फीचर भी दिया गया है। इससे चार कैमरों की मदद से कार का 360 डिग्री व्यू देखा जा सकता है। इससे कार को पार्क करना आसान होगा।

    2020 Superb Facelift Becomes Skoda’s First-Ever PHEV

    स्कोडा सुपर्ब का मौजूदा मॉडल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें 2.0-लीटर का डीजल इंजन और 1.8-लीटर का पेट्रोल इंजन शामिल है। सुपर्ब का यह डीजल इंजन 177 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यह 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसका 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन दो पावर ट्यूनिंग में आता है। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ सुपर्ब का यह पेट्रोल इंजन टॉप वेरिएंट में 180 पीएस की पावर और 320 एनएम टॉर्क जनरेट क्षमता के साथ आता है। वहीं, निचले वेरिएंट में 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 180 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सुपर्ब फेसलिफ्ट में नया पेट्रोल इंजन और मौजूदा मॉडल वाला डीजल इंजन दिया जाएगा।

    2020 Superb Facelift Becomes Skoda’s First-Ever PHEV

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी सुपर्ब फेसलिफ्ट को प्लग-इन हाइब्रिड इंजन में भी पेश करेगी। यही इंजन फॉक्सवेगन  पसाट जीटीई में भी दिया गया है। इसमें 1.4 लीटर टीएसआई इंजन के साथ 13 केडब्ल्यूएच की बैट्री लगी है। पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोड पर चलाने पर ये गाड़ी एक बार में 55 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। यह इंजन 155 पीएस की पावर देने में सक्षम होगा जबकि इलेक्ट्रिक मोटर से कार को 115 पीएस की पावर मिलेगी। दोनों की संयुक्त पावर 218 पीएस की होगी। इस में 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में उपलब्ध होगा। हाइब्रिड मोड पर चौथी जनरेशन सुपर्ब फुल टैंक पेट्रोल और फुल चार्ज बैट्री के साथ 850 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। हालांकि, इसमें लगी बैट्री की वजह से कार का बूट स्पेस कम हो गया है जिससे इसमें ज्यादा सामान लोड नहीं किया जा सकता है।

    2020 Superb Facelift Becomes Skoda’s First-Ever PHEV

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुपर्ब का फेसलिफ्ट अवतार साल 2019 के आखिर तक पेश किया जाएगा। वहीं, प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट को साल 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस वेरिएंट के भारत में लॉन्च होने की जानकारी हाथ नहीं लगी है। भारत में सुपर्ब फेसलिफ्ट को 2019 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि इसमें बीएस-6 इंजन दिए जाएंगे।

    2020 Superb Facelift Becomes Skoda’s First-Ever PHEV

    2019 स्कोडा सुपर्ब की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होने की उम्मीद है। वर्तमान में स्कोडा सूपर्ब की प्राइस 26 लाख रुपए से 33.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच है। मौजूदा मॉडल की तरह नई सुपर्ब का भी मुकाबला टोयोटा कैमरी, होंडा अकॉर्ड और फॉक्सवेगन पसाट से होगा।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा ने 2019 सुपर्ब के मेट्रिक्स हैडलैंप और डायनेमिक टर्न इंडिकेटर से उठाया पर्दा
     

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा सुपर्ब 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है