टोयोटा कैमरी
टोयोटा कैमरी कीमत एन्ड& वेरिएंट
Camry में 1 ही वेरिएंट है, Sprint Edition (₹48.69L), Toyota की TNGA-platform लग्जरी सेडान जो अब सिर्फ एक फुली-लोडेड ट्रिम में मिलती है। इसमें 5th-gen Toyota Hybrid System है, 2.5L Atkinson-cycle पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर (193 PS combined) के साथ e-CVT, जो रियल-वर्ल्ड सिटी ड्राइविंग में ~25 km/l और 0-100 km/h करीब 7.7 seconds में देती है। स्टैंडर्ड किट में प्रीमियम dual-tone लेदर इंटीरियर विद वुडन इंसर्ट्स, 9-speaker JBL प्रीमियम ऑडियो, 12.3-inch इंफोटेनमेंट विद wireless CarPlay, 12.3-inch डिजिटल क्लस्टर, इलेक्ट्रोक्रोमैटिक रियर-व्यू मिरर, Head Up Display, wireless charger, 8-way पावर ड्राइवर और 4-way पावर पैसेंजर सीट्स, panoramic सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, 6 SRS एयरबैग्स और पूरा Toyota Safety Sense मिलता है, यानी Adaptive Cruise, Lane Trace Assist, Blind Spot Monitor, Pre-Collision System, Auto High Beam और Panoramic View Monitor। कोई ट्रिम चुनने का झंझट नहीं, ₹48.69L में आपको फुली-लोडेड एग्जीक्यूटिव सेडान मिलती है, उन बायर्स के लिए जो हाइब्रिड माइलेज के साथ शोफर-ग्रेड रियर कम्फर्ट चाहते हैं।
टोयोटा कैमरी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
| इंजन | 2487 सीसी |
| पावर | 227 बीएचपी |
| टॉर्क | 221 एनएम |
| ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
| माइलेज | 25.49 किमी/लीटर |
| फ्यूल | पेट्रोल |
कैमरी 2026: लेटेस्ट updates
-
22 सितंबर 2025: जीएसटी में कटौती के बाद टोयोटा कैमरी की कीमत कम हुई है। अब इसकी प्राइस 47.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
-
7 सितंबर 2025: कीमत में कटौती! जीएसटी में कटौती के बाद टोयोटा कैमरी सेडान कार की कीमत 1.02 लाख रुपये तक कम हुई है। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।
कैमरी expert रिव्यू
पसंद की जाने वाली चीज़े
- शार्प डिजाइन, स्पोर्टी लुक
- ड्यूल-टोन इंटीरियर और प्रीमियम फील
- ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर
नापसंद की जानें वाली चीज़ें
- फन-टू-ड्राइव सेडान चाहने वालों के लिए नहीं है ये
टोयोटा कैमरी रिव्यू
ओवरव्यू

टोयोटा कैमरी एक दमदार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल लग्जरी सेडान है जो अपनी रिलायबिलिटी और कंफर्ट के लिए जानी जाती है। भारत में इसका लेटेस्ट 9 जनरेशन मॉडल लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। इसका सीधा मुकाबला केवल स्कोडा सुपर्ब से है, मगर ये कीमत के मोर्चे पर मर्सिडीज सी क्लास, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज और ऑडी ए4 को भी टक्कर देती है।
एक्सटीरियर

टोयोटा के डिजाइनर ने इंटरनेशनल मार्केट में काफी शानदार काम किया है और नई कैमरी को दिए गए ट्रीटमेंट में ये बात झलकती है।
इसका बोनट काफी शार्प है और इसमें चौड़ी ग्रिल दी गई है जिसमें लेक्सस की झलक नजर आती है। बोनट पर क्रीज से लेकर एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और एयरडैम तक सबकुछ शार्प नजर आते हैं, जिससे इसे स्पोर्टी लुक मिलता है। इसके लो स्लंग स्टांस के साथ स्टाइलिश 18 इंच अलॉय व्हील्स भी शानदार नजर आते हैं।


इसमें स्लीक सी शेप्ड एलईडी टेललाइट्स दी गई है और इसके रियर बंपर पर दी गई क्रीज फ्रंट की तरह शार्प नजर नहीं आती, मगर ये कैमरी के डिजाइन को बैलेंस जरूर रखती है।

इसका 'स्प्रिंट एडिशन' काफी स्पेार्टी नजर आता है। इसकी स्टाइलिंग स्पोर्टी सेडान जैसी है, जिसमें ब्लैक कलर की रूफ, अलॉय, फ्रंट लिप इंसर्ट और स्पॉयलर दिए गए हैं। हालांकि, ये सब चीजें डीलर लेवल पर ही लगाकर दी जाती है और आप चाहे तो अपने हिसाब से इन्हें अलग से भी लगवा सकते हैं।
इंटीरियर

लो रूफलाइन के कारण नई कैमरी में बैठते वक्त सिर बहुत नीचे रखते हुए दाखिल होना पड़ता है। मगर कैमरी में एकबार बैठने के बाद आपको इससे कोई शिकायत नहीं रहेगी। इसमें ड्युअल टोन ब्लैक और ब्राउन थीम दी गई है जो दिखने में काफी आलीशान लगती है और केबिन को प्रीमियम टच मिलता है। इसके अलावा इसमें पियानो ब्लैक पैनल्स और सिल्वर इंसर्ट्स भी दिए गए हैं।

इसके केबिन का ओवरऑल डिजाइन लेक्सस जैसा है और इसमें दिया गया 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी जगह घेरता है। हालांकि, इसमें महत्वूपर्ण कंट्रोल्स के लिए फिजिकल बटन भी दिए गए हैं जो ना केवल सेंटर कंसोल पर ही मौजूद है बल्कि ये स्टीयरिंग व्हील पर भी दिए गए हैं।

क्वालिटी की बात करें तो इसमें हर चीज सॉलिड नजर आती है और टोयोटा ने अपने फैशन के अनुसार इनको व्यवस्थित करके दिया है। इसमें ड्राइवर के लिए पावर्ड टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसके साथ 10 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली सीट्स दी गई है जिससे आप कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन पर आ सकते हैं। जहां इसकी फ्रंट सीटें काफी कंफर्टेबल और सपोर्टिव महसूस होती है, मगर आप इसकी रियर सीट पर ज्यादा वक्त गुजारना पसंद करेंगे।
रियर सीट्स


इसकी रियर सीटों को बिजनेस क्लास सीट से कंपेयर किया जा सकता है, जिसमें एडजस्टेबिलिटी और अच्छा खासा स्पेस मिलता है। इसके अलावा इसमें अच्छा नीरूम और फुटरूम भी मिलता है और आप 'बॉस मोड' फीचर की मदद से फ्रंट पैसेंजर सीट को आगे करके अपने पैर आराम से फैला सकते हैं। स्लोपिंग रूफलाइन होने के बावजूद भी हेडरूम से कोई समझौता नहीं करना पड़ता है और 6 फुट तक के लंबे पैसेंजर्स भी बैठ सकते हैं। बस इसमें अंडरथाई सपोर्ट थोड़ा बेहतर दिया जा सकता था, जिससे यहां बैठने का पूरा एक्सपीरियंस ही शानदार हो जाता।


सेंट्रल आर्मरेस्ट को नीचे करने के बाद आपको आपकी सीट को इलेक्ट्रिकली रिक्लाइन करने का ऑप्शन मिल जाता है। साथ ही यहां मीडिया, रियर सनब्लाइंड्स और टेंपरेचर सेंटिंग को कंट्रोल करने के भी ऑप्शंस दिए गए हैं। मगर जब आप इन्हें इस्तेमाल नहीं करना चाह रहे हो तब सेंट्रल आर्मरेस्ट बैकरेस्ट मे फ्लश फिट हो जाता है। इसमें बीच में बैठने वाले पैसेंजर को नीचे की तरफ सेंट्रल टनल की वजह से दिक्कत आती है जो फुटरूम में बाधा डालता है। ऐसे में कैमरी चार लोगों के बैठने के हिसाब से बेस्ट है।


इसके चारों दरवाजों पर बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं और इसके सेंट्रल कंसोल में भी दो कपहोल्डर्स के साथ अच्छा खासा स्पेस दिया गया है। फ्रंट सेंट्रल आर्मरेस्ट के नीचे भी बड़ा स्टोरेज स्पेस दिया गया है और इसके ग्लवबॉक्स का साइज भी अच्छा है। इसके अलावा पीछे बैठने वालों के लिए सेंट्रल आर्मरेस्ट के अंदर कपहोल्डर्स के साथ सीट बैक पॉकेट्स भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए यहां 12 वोल्ट सॉकेट, फ्रंट में तीन टाइप सी पोर्ट्स और दो रियर में दिए गए हैं।
फीचर

नई टोयोटा कैमरी की फीचर लिस्ट काफी अच्छी है जो जर्मन लग्जरी कारों को कड़ी टक्कर देती है। इसकी फीचर हाइलाइट्स इस प्रकार से है:
| फीचर | नोट्स |
| 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम | आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो। रेजोल्यूशन अच्छा, अटकता नहीं मगर होम स्क्रीन की लगती है कमी |
| 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले | मल्टीपल व्यू मोड्स के साथ कई तरह की कस्टमाइजेशन सेटिंग दी गई है इसके साथ। क्रिस्प और क्लीन ग्राफिक्स हैं इसके। |
| हेड अप डिस्प्ले | फंक्शनिंग अच्छी। महत्पूर्ण जानकारियां भी देता है। |
| 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम | प्रीमियम ऑडियो क्वालिटी हाई वाल्यूम पर भी क्रिस्पनेस को रखती है मेंटेन |
| 360-डिग्री कैमरा | कैमरा क्वालिटी अच्छी और अटकती नहीं फीड्स |


इसमें थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी सेटिंग के साथ 10-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो आईआरवीएम, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट स्टॉप और ऑटो वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सुरक्षा

सेफ्टी के लिए इस कार में 9 एयरबैग, आईएसओफिक्स माउंट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, व्हीकल स्टेबिलिटी और ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और लेवल -2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
| टोयोटा कैमरी एडीएएस फीचर्स |
| अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल |
| लेन कीप असिस्ट |
| ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग |
| ऑटो हाई बीम असिस्ट |
चूंकि ये कार हमें कुछ ही समय के लिए ड्राइव करने को मिली थी, इसलिए हम इसके एडीएएस को पूरी तरह से टेस्ट नहीं कर पाए। इनोवा हाइक्रॉस के एक्सपीरियंस से कहें तो टोयोटा भारतीय कंडीशंस को समझती है और इसका एडीएएस सिस्टम काफी इंडिया फ्रैंडली नजर आया। ऐसे में हम कह सकते हैं कि कैमरी भी इस मोर्चे पर हाइक्रॉस जैसी ही होगी। हम इसपर पूरी तरह से टेस्ट करने के बाद ही कुछ कमेंट कर सकेंगे।
बूट स्पेस

ऑन पेपर तो कैमरी में 587 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसमें एक फुल सूटकेस का सेट रखा जा सकता है जिसके बाद भी कुछ स्पेस बच जता है। सूटकेस की कमी के कारण हम इसकी कैपेसिटी का टेस्ट नहीं कर पाए, मगर इसका बूट काफी गहरा था और ये काफी अच्छे से खुलता है।
तो जब आपकी फैमिली कहीं बाहर जा रही है तो उनका काफी सामान इसमें रखा जा सकता है। इसके अलावा आप इसमें गोल्फ स्टिक जैसे आइटम भी रख सकते हैं।
परफॉरमेंस

टोयोटा कैमरी में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है जिसमें 2.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एक छोटी लिथियम आयन बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है। इस सेटअप के साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया गया है और इनका कंबाइंड पावर आउटपुट 230 पीएस और 208 एनएम है।

इसका पावरट्रेन काफी स्मूद है और आराम से ड्राइव करते वक्त ये काफी अच्छा महसूस होता है। आपको इससे जरूरत के हिसाब से पावर मिल जाती है। ये शुरू में ईवी मोड पर चलती है और स्मूद तरीके से पिकअप लेती है। इसके हाइब्रिड पावरट्रेन में बदलाव हुआ है जिससे अब इसे काफी समय तक ईवी मोड पर ड्राइव किया जा सकता है और जब पावर की ज्यादा जरूरत महसूस होती है तो इंजन अपना काम शुरू कर देता है। यदि इसकी बैटरी में अच्छा खासा चार्ज बचा होता है तो ये फिर से ईवी मोड पर आ जाती है। नतीजतन आपको ये कार 25.49 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे ही देगी।

ये फुर्तिली कार तो नहीं है मगर सिटी में और हाई स्पीड के दौरान आप आराम से ओवरटेक कर सकते हैं। इसका रिफाइनमेंट अच्छा है और तेजी से ओवरटेक करने के बाद ये फिर से सैटल हो जाती है।

इसमें स्पोर्ट मोड के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स को शार्प कर देता है और फुर्ती से ओवरटेक करने में मदद करता है। कैमरी स्मूद और आराम से चलाने वाली कार है।
राइड और हैंडलिंग

टोयोटा ने नई कैमरी की राइड क्वालिटी में सुधार किया है जिससे अब ये पहले से स्टिफ हो गई है। नतीजतन इससे केबिन के अंदर का मूवमेंट पहले से बेहतर तरीके से कंट्रोल हो गया है। ये काफी स्मूद तरीके से गड्ढों और स्पीडब्रेकर्स के ऊपर से आराम से निकल जाती है और खराब रास्तों पर कार में कंफर्ट बना रहता है।
ये हाईवे पर भी घुमावदार रास्तों पर हाई स्पीड के दौरान काफी स्थिर रहती है। सेडान के हिसाब से इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा है। जहां तीन लोगों के बैठे होने के बावजूद इसकी अंडरबॉडी पर कोई चोट नहीं आई, मगर गंदे स्पीड ब्रेकर्स का आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

इस छोटे से सफर में हम कार्नर्स पर इसकी परफॉर्मेंस को चैक नहीं कर पाए, मगर हाई स्पीड पर लेन बदलते वक्त ये स्टेबल रहती है। इसका स्टीयरिंग आपको पूरा कॉन्फिडेंस देता है और बॉडी मूवमेंट भी कंट्रोल में रहता है, जिससे ये हिंट मिलता है कि ये कॉर्नर्स पर भी कंट्रोल में रहती होगी।
निष्कर्ष

पुराने मॉडल के मुकाबले नई कैमरी में लगभग हर मोर्चे पर काफी सुधार हुआ है। ये काफी अपमार्केट दिखाई देती है जिसमें अब काफी नए फीचर्स भी दिए गए हैं और इसके हाइब्रिड पावरट्रेन को अपडेट भी किया गया है जो पहले से ही काफी एफिशिएंट है।
इस न्यू जनरेशन अवतार में कैमरी एक लग्जरी कार नजर आती है जो जर्मन कारों जितनी लग्जरी ना लगे। लुक्स के मोर्चे पर दो राय बन सकती है मगर फीचर्स के मोर्चे पर इसमें वो सबकुछ मिल रहा है जो लग्जरी सेडान में मिल जाते हैं। यदि आप टोयोटा की बैजिंग से आगे बढ़कर सोच रहे हैं तो टोयोटा कैमरी एक अच्छी कार है। यदि आप सीट के पीछे बैठकर सफर करना पसंद करते हैं तो इस मामले में ये काफी शानदार कार लगेगी।

इसके अलावा आप पहली बार किसी कार पर 50 लाख रुपये खर्च करने जा रहे हैं तो ये एक सेफ चॉइस साबित होगी जिसमें आपको रिलायबिलिटी, ईजी मेंटेनेंस और शानदार रीसेल वैल्यू मिलेगी।
टोयोटा कैमरी कलर
भारत में टोयोटा कैमरी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।
प्लेटिनम व्हाइट पर्ल
प्रीशियस मेटल
इमोशनल रेड
एटीट्यूड ब्लैक
डार्क ब्लू
cement ग्रे
comparing टोयोटा कैमरी rivals
Rs.48.69 लाख* | Rs.46.88 - 55.83 लाख* | Rs.56.69 लाख* | Rs.35.11 - 50.97 लाख* | Rs.59.90 - 65.60 लाख* | Rs.51.99 - 55.99 लाख* | Rs.36.99 - 46.99 लाख* | Rs.41.90 - 55.90 लाख* |
| रेटिंगUser Review (41) | User Review (119) | User Review (8) | User Review (747) | User Review (112) | User Review (1) | User Review (13) | User Review (10) |
| ट्रांसमिशनऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक / मैनुअल | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक | ऑटोमेटिक |
| इंजन2487 सीसी | 1984 सीसी | 1984 सीसी | 2694 सीसी - 2755 सीसी | 1496 सीसी - 1999 सीसी | 1984 सीसी | 1984 सीसी | लागू नहीं |
| फ्यूल टाइपपेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | डीजल / पेट्रोल | पेट्रोल | पेट्रोल | इलेक्ट्रिक |
| पावर227 बीएचपी | 207 बीएचपी | 261.49 बीएचपी | 163.6 - 201.15 बीएचपी | 197.13 - 254.79 बीएचपी | 201.15 बीएचपी | 201 बीएचपी | 228 - 523 बीएचपी |
| माइलेज25.49 किमी/लीटर | 15 किमी/लीटर | - | - | 23 किमी/लीटर | - | 14.86 किमी/लीटर | - |
| एयरबैग9 | 8 | 10 | 7 | 7 | 7-9 | 9 | 11 |
| वर्तमान में देख रहे हैं | कैमरी बनाम ए4 | कैमरी बनाम ऑक्टाविया आरएस | कैमरी बनाम फॉर्च्यूनर | कैमरी बनाम सी-क्लास | कैमरी बनाम क्यू3 | कैमरी बनाम कोडिएक | कैमरी बनाम सीलायन 7 |
टोयोटा कैमरी वीडियो

Features - Toyota कैमरी

Launch - Toyota कैमरी

Prices - Toyota कैमरी

Highlights - Toyota कैमरी
टोयोटा कैमरी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles
- नई न्यूज़
- रोड टेस्ट
explore टोयोटा कैमरी दूसरा hand कारें
टोयोटा कैमरी यूज़र रिव्यू
- सभी (41)
- स्टाइलिंग से जुड़े (17)
- कंफर्ट (19)
- माइलेज (10)
- इंजन (5)
- इंटीरियर (8)
- स्पेस (3)
- कीमत (9)
- और...
- नई
- उपयोगी
- The Classic Camry Is The Super Blend Stylish BeastThe classic camry is the gold standard of sensible driving. Unbothered by flash,it earned its status through bulletproof reliability ,a whisper quit ride and effortless ride comfort in this classy. Long mileage + low repair maintenance+ suspension is super important, blend stylish and super floating handle. I love the car and in black beasts is unstoppable ridding experience.और देखें
- The Car Is Very Good.This car is the best car I've ever driven and I want everyone to have this car. Especially the design and performance of this car far exceeded my expectations. My family and I are happy now after getting this car. Whenever and wherever we need to go they took my car and everyone asked what company it was from.और देखें2
- PerformanceCamry is the best car in Toyota brand in the price range of 45-50 lakhs. Camry is best sedan in India. It sits at a higher price point approaching entry level luxury sedan. It looks like a sports car, the front style and gril are not to everyone taste. The toyota Camry is the best choice for those looking for comfort .और देखें1
- Budget Friendly For Middle ClassIts wonderful In this price. Its awesome. Maintenance is also easy for middle class families. Mileage also super. Please try this once, I'm sure you all forget your bmw, Mercedes, jaguars etc. It left the behind all cars who takes the competition with this, really this is awesome. Totaly I love this car.और देखें2
- Best Of The BeastThis will be more Powerful than German Machine, give you more value edition, Best In luxuries class, hybrids gives you more mileage than E-Vehicles, Combination of Mileage, Low maintenance, Best Performance, Long life Engine, Smooth Driving, Luxuries Comfort, Best in class as well, Love to be soon Owner of this machine.और देखें1 1
- अधिक देखें
टोयोटा कैमरी माइलेज
टोयोटा कैमरी केवल एक पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। टोयोटा कैमरी का माइलेज 25.49 किमी/लीटर है।
| फ्यूल टाइप | ट्रांसमिशन | एआरएआई माइलेज |
|---|---|---|
| पेट्रोल | ऑटोमेटिक | 25.49 किमी/लीटर |
अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।
टोयोटा कैमरी प्रश्न और उत्तर
- अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
- हाल ही में पूछे गए सवाल
A ) Yes, the Toyota Camry offers wireless charging for phones.
A ) The Android Auto and Apple Car Play is available in Toyota Camry.
A ) Yes, the Toyota Camry features adaptive cruise control, part of Toyota Safety Se...और देखें
A ) The Toyota Camry is available with a hybrid powertrain that includes a 2.5-liter...और देखें
A ) Yes, the Toyota Camry is available in a hybrid model.

टोयोटा कैमरी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities
ट्रेंडिंग टोयोटा कारें
टोयोटा फॉर्च्यूनरRs.35.11 - 50.97 लाख*
टोयोटा हाइलक्सRs.31.99 - 36.69 लाख*
टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडरRs.43.35 - 48.77 लाख*
टोयोटा ग्लैंजाRs.6.99 - 10.98 लाख*
टोयोटा इनोवा क्रिस्टाRs.19.95 - 27.10 लाख*
पॉपुलर सेडान कारें
- ट्रेंडिंग
- अपकमिंग
ऑडी ए4Rs.46.88 - 55.83 लाख*
बीवाईडी सीलRs.41.50 - 53.65 लाख*
मर्सिडीज सी-क्लासRs.59.90 - 65.60 लाख*
बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपेRs.45.80 - 48.90 लाख*
बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेसRs.60.60 - 64.20 लाख*
पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें
टेस्ला रोडस्टरRs.50.06 लाख - 2.50 करोड़*
मारुति सुजुकी ई विटाराRs.16.19 - 20.21 लाख*
टाटा पंच ईवीRs.9.79 - 12.99 लाख*
महिंद्रा एक्सईवी 9ईRs.21.90 - 31.25 लाख*
एमजी विंडसर ईवीRs.14.85 - 19.15 लाख*

