• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, अगले साल हो सकती है लॉन्च

    हुंडई ने ब्राजील में चल रहे साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 में फेसलिफ्ट क्रेटा को पेश किया है। इसे खासतौर पर ब्राजील के लिए ही बनाया गया है। इसके डिजायन में कुछ  बदलाव हुए हैं।

    रौनक
    रौनक
    Published On नवंबर 09, 2016 19:30 ist
    info icon
    published onNov 09, 2016 19:24 IST
    last updated onNov 09, 2016 19:30 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने ब्राजील में चल रहे साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 में फेसलिफ्ट क्रेटा को पेश किया है। इसे खासतौर पर ब्राजील के लिए ही बनाया गया है। इसके डिजायन में कुछ  बदलाव हुए हैं। भारत में फेसलिट क्रेटा के साल 2017 में लॉन्च होने की संभावना है। फेसलिफ्ट क्रेटा के आने तक भारत में मौजूद क्रेटा दो साल का सफर तय कर चुकी होगी।

    डिजायन के मामले में क्रेटा का ब्राजिलियन वर्जन, इंडियन वर्जन से अलग है। इस में आगे की तरफ हुंडई ने नए डिजायन वाली कास्केडिंग ग्रिल दी है। ग्रिल के दोनों ओर मौजूदा क्रेटा वाले हैडलैंप्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ आएंगे। यह ऑडी के एसयूवी मॉडलों में आने वाले हैडलैंप्स से मिलते-जुलते होंगे। अगले बम्पर को नया डिजायन दिया गया है। यहां होरिजोंटल फॉग लैंप्स लगाए गए हैं।

    साइड प्रोफाइल करीब-करीब मौजूदा क्रेटा जैसी ही है। हालांकि यहां 17 इंच के नए डायमंड कट अलॉय व्हील मिलेंगे। पीछे की तरफ मामूली बदलाव हुए हैं। यहां नए टेललैंप्स लगाए गए हैं। पिछले बम्पर के डिजायन में भी बदलाव हुए हैं।

    केबिन में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। केबिन का मुख्य आकर्षण हुंडई का नया इंफोटेंमेंट सिस्टम है। इस में नए यूजर इंटरफेस के साथ एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट मिलेगा। यही फीचर हुंडई की नई वरना और आई20 में भी आने की संभावना है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो भारत आने वाली नई क्रेटा में मौजूदा इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प ही मिलने की संभावना है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    mohan
    Nov 29, 2016, 6:27:15 AM

    Can you please advise which month they are going to launch up lifted version of Creta in India ?

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है