मारुति बलेनो भारत एनकैप क्रैश टेस्ट : 2 एयरबैग्स vs 6 एयरबैग्स वेरिएंट कंपेरिजन
मारुति बलेनो कार के लोअर वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा और जेटा वेरिएंट में 2 एयरबैग्स दिए गए हैं, जबकि इसके टॉप अल्फा वेरिएंट में 6 एयरबैग्स मिलते हैं
- Write a कमेंट

मारुति बलेनो का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट किया गया है जिसमें इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। मारुति के ज्यादातर मॉडल्स को इस साल 6 एयरबैग्स के साथ अपडेट किया गया, लेकिन बलेनो ऐसी कार है जिसके लोअर वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा और जेटा में अभी भी 2 एयरबैग्स मिलते हैं, जबकि इसके टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। भारत एनकैप ने मारुति बलेनो कार के 2 और 6 एयरबैग्स दोनों वर्जन का क्रैश टेस्ट किया जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे :-
भारत एनकैप क्रैश टेस्ट रिजल्ट व स्कोर

| पैरामीटर |
मारुति बलेनो 6 एयरबैग्स के साथ |
मारुति बलेनो 2 एयरबैग्स के साथ |
| वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर |
26.52 / 32 पॉइंट्स |
24.04 / 32 पॉइंट्स |
| वयस्क सेफ्टी रेटिंग |
⭐⭐⭐⭐ |
⭐⭐⭐⭐ |
| फ्रंटल ऑफसेट डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर |
11.54 / 16 पॉइंट्स |
11.54 / 16 पॉइंट्स |
| साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर |
14.99 / 16 पॉइंट्स |
12.50 / 16 पॉइंट्स |
| चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन स्कोर |
34.81 / 49 पॉइंट्स |
34.81 / 49 पॉइंट्स |
| चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग |
⭐⭐⭐ |
⭐⭐⭐ |
| चाइल्ड सेफ्टी डायनामिक स्कोर |
16.81 / 24 पॉइंट्स |
16.81 / 24 पॉइंट्स |
मारुति बलेनो 6 एयरबैग्स के साथ

मारुति बलेनो हैचबैक कार के 6 एयरबैग्स से लैस अल्फा वेरिएंट में ड्राइवर के सिर और गर्दन के हिस्से को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जबकि छाती, पेल्विस और जांघ के हिस्से को 'मार्जिनल' प्रोटेक्शन, और टिबिया और पैर के हिस्से को 'पर्याप्त' रेटिंग दी गई। इसमें को-ड्राइवर के सिर और गर्दन की सुरक्षा 'अच्छी' बताई गई, जबकि बाकी हिस्सों को 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन मिला।

साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में ड्राइवर के सिर, धड़ और पेल्विस के हिस्से को अच्छा प्रोटेक्शन मिला, जबकि छाती के हिस्से को 'पर्याप्त' रेटिंग दी गई। जबकि, साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में ड्राइवर के सभी हिस्सों को 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला।

चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन टेस्ट में 6 एयरबैग्स वाले वेरिएंट को 24 में से 18.81 पॉइंट्स मिले। 18 महीने और 3 साल की बच्ची की डमी को साइड इम्पेक्ट प्रोटेक्शन के लिए पूरे पॉइंट्स मिले। 18 महीने की डमी को फ्रंट इम्पेक्ट प्रोटेक्शन के लिए 8 में 7.17 पॉइंट्स मिले, लेकिन 3 साल की बच्ची की डमी का स्कोर (8 में से 1.63 पॉइंट्स) खराब रहा।
मारुति बलेनो 2 एयरबैग्स के साथ
मारुति बलेनो गाड़ी के 2 एयरबैग्स से लैस लोअर वेरिएंट को फ्रंट ऑफसेट डिफॉरमेबल टेस्ट और साइड पोल इम्पेक्ट टेस्ट में एक जैसी रेटिंग मिली। साइड मूवेबल डिफॉरमेबल बैरियर टेस्ट में 2 एयरबैग्स वाले वेरिएंट को ड्राइवर के कूल्हे के लिए 'अच्छा' प्रोटेक्शन मिला, जबकि सिर और धड़ के लिए 'पर्याप्त' और ड्राइवर की छाती के लिए 'मार्जिनल' रेटिंग मिली।
चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन टेस्ट में भी कोई अंतर देखने को नहीं मिला।
यह भी पढ़ें : मारुति डिजायर vs मारुति बलेनो : कौनसी कार है ज्यादा सुरक्षित, जानिए यहां
निष्कर्ष :

मारुति बलेनो के 2 एयरबैग्स वाले वेरिएंट को ड्राइवर के सिर और धड़ के लिए मिले 'पर्याप्त' प्रोटेक्शन को लेकर कम पॉइंट्स मिले, जिसका 6 एयरबैग्स वाले वेरिएंट में स्कोर 'अच्छा' रहा। इस प्रीमियम हैचबैक के दोनों वर्जन को छाती के प्रोटेक्शन के लिए अलग-अलग स्कोर मिला, जिसमें से टॉप वेरिएंट को 'पर्याप्त' रेटिंग दी गई।
सेफ्टी फीचर
मारुति बलेनो के लोअर वेरिएंट में डुअल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।
इस गाड़ी के फुली लोडेड अल्फा वेरिएंट में 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा सेटअप दिया गया है।
प्राइस व कंपेरिजन
मारुति बलेनो कार के 2 एयरबैग्स वाले वेरिएंट (सिग्मा, डेल्टा और जेटा) की कीमत 6.70 लाख रुपये से 9.37 लाख रुपये के बीच है, जबकि 6 एयरबैग्स वाले वेरिएंट (अल्फा) की प्राइस 9.42 लाख रुपये से 9.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है।
मारुति बलेनो का मुकाबला हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज और टोयोटा ग्लैंजा जैसी प्रीमियम हैचबैक कार से है।














