• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा वेलफायर के स्पेशल एडिशन ‘गोल्डन आइज़’ से उठा पर्दा, क्या भारत आएगी ये कार?

    टोयोटा (Toyota) ने अपनी लग्ज़री एमपीवी वेलफायर के स्पेशल एडिशन ‘गोल्डन आइज़' (Vellfire Golden Eyes) से पर्दा उठाया है। इसे वेलफायर के कम लग्ज़री वेरिएंट 'ज़ेड' पर तैयार किया गया है, यह वेरिएंट जापान सहित कुछ चुनिंदा देशों में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। टोयोटा ने वेलफायर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध अल्फार्ड एमपीवी का भी स्पेशल एडिशन पेश किया है, इसे टाइप गोल्ड नाम दिया गया है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on अप्रैल 29, 2020 14:25 ist
    info icon
    published onApr 29, 2020 14:25 IST
    last updated onApr 29, 2020 14:25 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट
    • वेलफायर एमपीवी का स्पेशल 'गोल्डन आइज़ एडिशन' चुनिंदा मार्केट में ही पेश किया जाएगा। 
    • इसमें एलईडी हैडलैंप्स पर गोल्ड टच, ब्लैक फ्रंट ग्रिल, बूट पर स्पेशल गार्निश जैसे कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। 
    • वेलफायर के गोल्डन आइज़ एडिशन को भारत में लॉन्च करने की संभावनाएं काफी कम है। 
    • भारत में वेलफायर केवल एक लग्ज़री वेरिएंट 'एग्जीक्यूटिव लाउंज' में उपलब्ध है।

    टोयोटा (Toyota) ने अपनी लग्ज़री एमपीवी वेलफायर के स्पेशल एडिशन ‘गोल्डन आइज़' (Vellfire Golden Eyes) से पर्दा उठाया है। इसे वेलफायर के कम लग्ज़री वेरिएंट 'ज़ेड' पर तैयार किया गया है, यह वेरिएंट जापान सहित कुछ चुनिंदा देशों में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। टोयोटा ने वेलफायर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध अल्फार्ड एमपीवी का भी स्पेशल एडिशन पेश किया है, इसे टाइप गोल्ड नाम दिया गया है।  

    वेलफायर के गोल्डन आइज़ एडिशन में कई कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं, जिससे यह रेगुलर मॉडल से अलग दिखाई देती है। इसकी एलईडी हैडलैंप्स पर गोल्ड टच दिया गया है। फ्रंट पर इसमें ब्लैक-प्लेटेड ग्रिल और पीछे की तरफ गार्निशिंग की गई है। इसके इंटीरियर में नई तरह की अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल हुआ है, जिसे परफोरेटेड स्यूडे और सिंथेटिक लैदर से मिलाकर तैयार किया जाएगा। वेलफायर गोल्डन आइज़ एडिशन में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो जापान में टू-व्हील-ड्राइव, फोर-व्हील-ड्राइव और हाइब्रिड वर्जन में भी आता है। 

    यह भी पढ़ें : क्या खासियतें समाई होंगी 2020 टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट में, जानिए यहां

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में टोयोटा वेलफायर का ज़ेड वेरिएंट 7-सीटर और 8-सीटर सीटिंग लेआउट में आता है। इसकी फीचर लिस्ट में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक्टिव सेफ्टी सिस्टम, पार्किंग असिस्टेंस सिस्टम और पॉवर्ड बैक डोर आदि शामिल है।  

    टोयोटा वेलफायर गोल्डन आइज़ एडिशन को कुछ चुनिंदा देशों में ही पेश किया जाएगा, इसको भारत में लॉन्च किए जाने की संभावनाएं कम ही हैं। वर्तमान में वेलफायर एमपीवी भारत में केवल एक वेरिएंट 'एग्जीक्यूटिव लाउंज' में उपलब्ध है। इसमें मिडल रो पर पावर-एडजस्टेबल वीआईपी सीटें, ट्विन सनरूफ, रियर इंफोटेनमेंट स्क्रीन और ट्राई-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस लग्जरी कार में 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड सेटअप और फोर-व्हील ड्राइव के साथ दिया गया है। भारत में टोयोटा वेलफायर की प्राइस (Toyota Vellfire Price) 79.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़ बेंज वी-क्लास से है। 

    यह भी पढ़ें : टोयोटा ने यारिस क्रॉस कॉम्पैक्ट एसयूवी से उठाया पर्दा, क्या भारत आएगी ये कार?

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा वेलफायर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है