• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने यारिस क्रॉस कॉम्पैक्ट एसयूवी से उठाया पर्दा, क्या भारत आएगी ये कार?

    यारिस क्रॉस में 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड पॉवरट्रेन दी गई है।   टोयोटा ने यारिस क्रॉस के साथ ऑल व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) का भी ऑप्शन रखा है।   यह गाड़ी विटारा ब्रेज़ा से लंबी और क्रेटा से छोटी है।    भारत में यारिस क्रॉस को लॉन्च करने की संभावनाएं कम ही हैं।   कंपनी अपनी सब-4 मीटर एसयूवी को 2022 तक लॉन्च करेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 24, 2020 19:32 ist
    info icon
    published onApr 24, 2020 19:32 IST
    last updated onApr 24, 2020 19:32 IST
    4.8K Views
    • Write a कमेंट

    ​​​​​​Toyota Yaris Cross Compact SUV Is Smaller Than The Hyundai Creta

    टोयोटा इंडिया (Toyota India) ने एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 'यारिस क्रॉस' (Yaris Cross) से पर्दा उठाया है। कंपनी का कहना है कि इसे यूरोपियन बाजार के लिए तैयार किया गया है। इसकी लॉन्चिंग 2021 तक की जाएगी।

    टोयोटा यारिस क्रॉस (Toyota Yaris Cross) को टीएनजी-ए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस लिहाज से यह कंपनी के नए मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित दूसरी कार है। इससे पहले यारिस हैचबैक को भी इसी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया था। साइज़ के मामले में यह विटारा ब्रेज़ा और हुंडई क्रेटा से कितनी छोटी या बड़ी है, ये जानेंगे यहां:-

     

    टोयोटा यारिस क्रॉस

    मारुति विटारा ब्रेज़ा

    हुंडई क्रेटा

    लंबाई

    4180  मिलीमीटर

    3995 मिलीमीटर

    4300 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1765 मिलीमीटर

    1790 मिलीमीटर

    1790 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1560 मिलीमीटर

    1640 मिलीमीटर

    1622 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2560 मिलीमीटर

    2500 मिलीमीटर 

    2610 मिलीमीटर

    लंबाई और व्हीलबेस को छोड़कर विटारा ब्रेज़ा की तुलना में यारिस क्रॉस काफी छोटी है। हुंडई क्रेटा से तुलना करें तो यह कार सभी पैमानों पर छोटी नज़र आती है। 

    इसकी डिज़ाइन बेहद आकर्षित करने वाली है। फ्रंट प्रोफाइल पर ध्यान दें तो यहां इसके बोनट को थोड़ा ऊंचा पोज़िशन किया गया है। कार के बोनट के पास पतले हैडलैंप्स दिए गए हैं और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स को वर्टिकल पोज़िशन किया गया है। बंपर के नीचे की तरफ फॉग लैंप्स फिट किए गए हैं। इस अपकमिंग कार में 18-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं। साथ ही इसमें साइड क्लैडिंग और ड्यूल टोन कलर ऑप्शंस भी मिलते हैं। रियर साइड पर इसमें एलईडी टेललाइट्स और कॉन्ट्रास्ट रंग का रूफ-माउंटेड स्पॉइलर दिया गया है।

    कंपनी ने फिलहाल यारिस क्रॉस की फीचर लिस्ट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ई-पार्किंग ब्रेक, एम्बिएंट लाइटिंग और पॉवर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें दो से ज्यादा एयरबैग, टोयोटा सेफ्टी सेन्स बेस्ड ड्राइव असिस्टेंस, ऑटोमैटिक ब्रेक और स्टीयरिंग असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : क्या खासियतें समाई होंगी 2020 टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट में, जानिए यहां

    इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका 1.5-लीटर 3-सिलेंडर सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम है जो 115 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन रखा गया है। 

    टोयोटा की इस कार का भारत आना फिलहाल तय नहीं है। इससे पहले कंपनी घोषणा कर चुकी है कि वह सुजुकी के साथ साझेदारी करके अपनी सब-4 मीटर एसयूवी को 2022 तक पेश करेगी। हालांकि इस एसयूवी को लेकर अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। लेकिन, यह तय है कि इसे टोयोटा के बेंगलुरु में स्थित दो प्लांट्स में से किसी एक प्लांट में तैयार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह दूसरी जनरेशन की मारुति विटारा ब्रेजा हो सकती है, जिसे टोयोटा बैजिंग के साथ उतारा जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें। 

    यह भी पढ़ें : भारत में 2022 तक मास-मार्केट हाइब्रिड कारें लॉन्च करेगी टोयोटा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा यारिस पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टोयोटा यारिस

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है