• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों में देखिए कैसी होगी बलेनो पर बनी टोयोटा ग्लैंजा

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 7.7 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

    भानु
    भानु
    modified on जून 04, 2019 20:37 ist
    info icon
    published onJun 04, 2019 20:31 IST
    last updated onJun 04, 2019 20:37 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Glanza: In Pics

    टोयोटा भारत में प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह मारुति बलेनो हैचबैक का क्रॉस बैज वर्जन है। बलेनो पर बनी इस कार को अलग दिखाने के लिए टोयोटा ने इसमें हल्के फुल्के बदलाव किए हैं। ग्लैंजा को मारुति ने ही तैयार किया है मगर इसकी सेल और सर्विस की सारी जिम्मेदारी टोयोटा की ही होगी। एक डीलरशिप पर खड़ी ग्लैंजा की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं है, ऐसे में कार से जुड़ी जानकारियां हाथ लगी है।

    Toyota Glanza: In Pics

    ग्लैंजा का फ्रंट लुक लगभग मारुति बलेनो के समान नजर आ रहा है। इसका बंपर, हैडलैंप और बोनट बलेनो के समान ही है। हालांकि टोयोटा ने ग्लैंजा में नई फ्रंट ग्रिल दी है जिसमें क्रोम का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।

    Toyota Glanza: In Pics

    बलेनो की तरह ग्लैंजा का केबिन ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम पर तैयार किया गया है। टोयोटा ने केवल केबिन में छोटा सा ही बदलाव किया है। यहां डार्क ग्रे कलर के क्लाइमेट कंट्रोल स्विच दिया गया है। कार के बलेनो के समान एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार की फीचर लिस्ट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
    Toyota Glanza: In Pics

    जैसा की पहले अनुमान लगाए गए थे, टोयोटा ग्लैंजा में 1.2 लीटर बीएस6 नैचुरली एस्पेरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यही इंजन मारुति बलेनो में भी दिया गया है। बेस वेरिएंट जी में 1.2 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, 7-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलेगा। इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 113 एनएम होगा। बाकी के वेरिएंट में सुजुकी का 1.2 लीटर ड्यूल वीवीटी इंजन मिलेगा, जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल मिलेगा।

    Toyota Glanza: In Pics.

    मारुति बलेनो की तरह ग्लैंजा पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड का माइलेज 23.8 किमी प्रति लीटर होगा। वहीं पेट्रोल एमटी का माइलेज 21.0 किमी प्रति लीटर होगा।

    Toyota Glanza: In Pics

    न्यू ग्लैंजा में की-एफओबी टोयोटा की दूसरी कारों में दी जाने वाली एफओबी के समान है।
    Toyota Glanza: In Pics

    कार का बूट स्पेस भी बलेनो के समान 339 लीटर का है। यहां बलेनो की तरह टोयोटा ने भी लैंप दिया है।
    Toyota Glanza: In Pics

    नई टोयोटा ग्लैंजा में स्पेयर टायर भी दिया गया है।

    Toyota Glanza: In Pics

    कार के पिछले हिस्से में टोयोटा की बैजिंग के साथ बूटलिड के बीच में वेरिएंट की बैजिंग दी गई है।

    मारुति बलेनो का यह टोयोटा वर्जन 6 जून को लॉन्च होगा। अनुुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 7.7 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।कार की संभावित कीमतों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई एलीट आई20, होंडा जैज, फॉक्सवेगन पोलो और टाटा अल्ट्रोज से होगा।

    यह भी पढ़ें: एमजी मोटर्स ने शुरू की हेक्टर एसयूवी की बुकिंग, 50,000 रुपये में कराएं बुक

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है