• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इन कीमतों पर लॉन्च हो सकती है टोयोटा ग्लैंजा

    टोयोटा ग्लैंजा, मारुति बलेनो का रिबैज वर्ज़न है। यह बेलनों वाले फीचर्स और पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी। लेकिन इसके बावजूद भी इसकी कीमत बलेनो से ज्यादा होने की संभावना है 

    निखिल
    निखिल
    modified on जून 03, 2019 10:00 ist
    info icon
    published onJun 03, 2019 10:00 IST
    last updated onJun 03, 2019 10:00 IST
    255 Views
    • Write a कमेंट

    Select Toyota Showrooms Start Accepting Glanza Bookings

    टोयोटा इन दिनों अपनी ग्लैंजा हैचबैक उतारने की तैयारी में है। इसे 6 जून 2019 को लॉन्च किया जाएगा। यह मारुति बलेनो का रिबैज वर्ज़न है, जो ना केवल डिज़ाइन के लिहाज़ से बलेनो की तरह होगी। बल्कि कार के फीचर्स भी बलेनो वाले ही होंगे। हालांकि, बलेनो में मिलने वाले 4 वेरिएंट के विपरीत ग्लैंजा को दो वेरिएंट: जी और वी में पेश किया जाएगा। देश की कुछ चुंनिंदा डीलरशिप पर इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। इच्छुक ग्राहक इसे 10,000 रुपये में बुक करवा सकते हैं।  

    टोयोटा ग्लैंजा को बलेनो वाले दोनों बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जाएगा। इनमे 1.2-लीटर के12बी और 1.2-लीटर ड्यूलजेट माइल्ड-हाइब्रिड इंजन शामिल हैं, जो क्रमशः 83पीएस/113एनएम और 90पीएस/113एनएम की पावर और टॉर्क जनरेट करते है।    

    ग्लैंजा के बेस वेरिएंट- जी को बलेनो के ज़ेटा वेरिएंट पर तैयार किया जाएगा। आसान शब्दों में कहे तो, इसमें ज़ेटा वेरिएंट वाले फीचर्स ही दिए जाने की संभावना है। वहीं, ग्लैंजा के टॉप वेरिएंट में बलेनो के अल्फा वेरिएंट वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं। दोनों वेरिएंट मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध होंगे। यहां हमने टोयोटा ग्लैंजा की संभावित प्राइस को बताया है, जो निम्न प्रकार हो सकती हैं:-

    वेरिएंट (एक्स-शोरूम प्राइस)

    अनुमानित कीमत

    मारुति सुजुकी बलेनो के वेरिएंट की कीमतें

    1.2 ड्यूलजेट माइल्ड-हाइब्रिड जी (मैनुअल)

    7.99 लाख रुपये 

    7.87 लाख रुपये

    1.2 पेट्रोल जी (सीवीटी)

    8.50 लाख रुपये

    8.30 लाख रुपये

    1.2 पेट्रोल वी (मैनुअल)

    7.79 लाख रुपये

    7.58 लाख रुपये

    1.2 पेट्रोल वी (सीवीटी) 

    9.09 लाख रुपये

    8.90 लाख रुपये

    टोयोटा ग्लैंजा को बलेनो के 2-साल / 40,000 किमी वारंटी पैकेज के बजाय 3-साल / 1 लाख किलोमीटर की वारंटी पैकेज के साथ पेश किया जा सकता है। 

    Select Toyota Showrooms Start Accepting Glanza Bookings

    यहां हमने टोयोटा ग्लैंजा की संभावित प्राइस रेंज की तुलना सेगमेंट की अन्य कारों के पेट्रोल वर्ज़न से की है। आइये एक नज़र डालें इस पर भी:- 

    कार 

    टोयोटा ग्लैंजा

    मारुति सुजुकी बलेनो

    हुंडई एलीट आई20

    फॉक्सवेगन पोलो 

    होंडा जैज़

    प्राइस 

    7.99 लाख रुपये से 9.09 लाख रुपये  

    5.58 लाख रुपये से 8.90 लाख रुपये

    5.50 लाख रुपये से 9.12 lakh

    5.72 लाख रुपये से 7.61 लाख रुपये

    7.42 लाख रुपये से 9.25 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है