• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टॉप-3 सेडान कारें, जो अगले तीन महीनों में होंगी लॉन्च

    साल के गुजरने में केवल तीन महीने ही बचे हैं, ऐसे में नए साल के आगमन और त्यौहारी सीज़न को देखते हुए सभी कंपनियों ने तैयारी कर ली है। आज यहां हम लाए हैं उन टॉप-3 सेडान कारों की जानकारी जो इस साल काफी सुर्खियों में रही।

    नबील
    नबील
    modified on सितंबर 26, 2016 17:11 ist
    info icon
    published onSep 26, 2016 17:07 IST
    last updated onSep 26, 2016 17:11 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    भारतीय ऑटो सेक्टर के साल 2016 के शुरूआती नौ महीने काफी मिले-जुले रहे। साल की शुरूआत में 2000 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली डीज़ल गाड़ियों पर लगे बैन के कारण कंपनियों को काफी नुकसान हुआ लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीता कारों की बिक्री ने तेज रफ्तार पकड़ी। अब इस साल के गुजरने में केवल तीन महीने ही बचे हैं, ऐसे में नए साल के आगमन और त्यौहारी सीज़न को देखते हुए सभी कंपनियों ने तैयारी कर ली है।

    आज यहां हम लाए हैं उन टॉप-3 सेडान कारों की जानकारी जो इस साल काफी सुर्खियों में रही हैं और अगले तीन महीनों में लॉन्च भी हो जाएंगी। इन कारों के  बारे में जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    1. वोल्वो एस90

    यह स्वीडिश लग्ज़री कार कंपनी वोल्वो की फ्लैगशिप सेडान है, इसे साल के अंत तक देश में उतारा जाना है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, मर्सिडीज़ ई-क्लास और ऑडी ए6 से होगा। वोल्वो की नई डिजायन थीम पर बनी एस90 देखने में काफी शार्प और आकर्षक है। इसके आगे की तरफ वर्टिकल ब्लॉक वाली ग्रिल और थॉर हैमर डिजायन वाले एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। चारों तरफ साफ-सुथरी कर्व लाइनें दी गई हैं। खूबसूरत डिजायन के लिए इसे ‘प्रोडक्शन कार डिजायन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड भी मिल चुका है, जिसकी बैजिंग कार पर देखने को मिलेगी। इंटीरियर में डैशबोर्ड पर बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जिस में कुछ म्यूजिक और एसी बटन मिलेंगे। एसी वेंट्स को लम्बा रखा गया है। इसमें 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा जो 228 पीएस की पावर और 470 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा।

    2. होंडा अकॉर्ड

    यह होंडा की प्रीमियम लग्ज़री सेडान है, जिसे पहली पारी में यहां काफी पसंद किया गया। भारत में जल्द ही इसकी वापसी होने वाली है। नई होंडा अकॉर्ड का मुकाबला टोयोटा कैमरी हाइब्रिड और नई स्कोडा सुपर्ब से होगा। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसे पेट्रोल और हाइब्रिड अवतार में उतारा जाएगा। इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, साथ ही एक इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी होगी। इन दोनों की संयुक्त पावर 215 पीएस होगी। कंपनी का दावा है कि अमेरिका में इसका माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर है। भारत आने वाले अकॉर्ड में भी इतना ही माइलेज मिलने की संभावना है। कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसे काफी प्रतिस्पर्धी कीमत पर उतारा जाएगा।

    3. फॉक्सवेगन एमियो डीज़ल

    फॉक्सवेगन ने अपनी पहली ‘मेड इन इंडिया’ कॉम्पैक्ट सेडान एमियो का पेट्रोल वर्जन तो पहले ही लॉन्च कर दिया था, अब कंपनी इसके डीज़ल अवतार को उतारने जा रही है। डीज़ल इंजन वाली एमियो सेडान को 27 सितम्बर यानी कल लॉन्च किया जाएगा। इसमें फॉक्सवेगन पोलो वाला 1.5 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन मिलेगा। जो 104 पीएस की पावर और 230 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी दिए गए हैं, जिनमें टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम, चाइल्ड लॉक ग्लव बॉक्स, रेन-सेंसिंग वाइपर और क्रूज़ कंट्रोल शामिल है।

    इन के अलावा स्कोडा भी रैपिड का नया अवतार उतारने वाली है। एमियो डीज़ल की तरह इसमें भी 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा। यह स्कोडा की नई डिजायन थीम पर बनी होगी। इसी डिजायन पर कंपनी की मौजूदा ऑक्टाविया और सुपर्ब भी बनी हैं।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    होंडा न्यू अकॉर्ड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हाइब्रिड कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है