नई हुंडई क्रेटा के लिए अब करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार!
भारत में नई हुंडई क्रेटा को 2024 में लॉन्च किया जाएगा और इसका डिजाइन इंडोनेशिया में बिकने वाले मॉडल से अलग होगा।
- Write a कमेंट

- इसमें एडीएएस और 360 डिग्री कैमरा फीचर दिए जाएंगे।
- नई क्रेटा में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को नए 1.5-लीटर यूनिट से रिप्लेस किया जाएगा।
- इसके कंपेरिजन वाली टाटा कर्व और सिएरा 2025 में लॉन्च होंगी।
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) का लंबे समय से अपने सेगमेंट में दबदबा है और अब इस कार को भारत में अपडेट दिया जाना बाकी है। इंडोनेशिया में कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन पहले ही उतार चुकी है। भारत में इसके अपडेट वर्जन को इस साल लॉन्च करने के अनुमान लगाए जा रहे थे, लेकिन अब फेसलिफ्ट क्रेटा इस साल यहां नहीं आएगी।

जानकारी मिली है कि भारत में नई हुंडई क्रेटा को 2024 में लॉन्च किया जाएगा। भारत आने वाली फेसलिफ्ट क्रेटा इंडोनेशिया में उपलब्ध मॉडल से अलग होगी। भारत में फेसलिफ्ट मॉडल को नया डिजाइन दिया जाएगा।
नए मॉडल के पावरट्रेन मौजूदा मॉडल से अलग होंगे। नई क्रेटा कार में कंपनी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन को देना जारी रख जा सकती है, जबकि 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को नए 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से रिप्लेस किया जा सकता है। यही इंजन नई वरना में भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: नई हुंडई ऑरा से उठा पर्दा, बुकिंग भी हुई शुरू

1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इसमें सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिल सकता है और डीजल इंजन के साथ टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है। 1.5-लीटर टर्बो इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

फेसलिफ्ट क्रेटा में मौजूदा मॉडल वाले फीचर मिलना जारी रह सकते हैं। वर्तमान में क्रेटा की फीचर लिस्ट में 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए मॉडल में 360 डिग्री और एडीएएस जैसे अतिरिक्त फीचर भी दिए जा सकते हैं।

भारत में नई हुंडई क्रेटा की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। इसका कंपेरिजन पहले की तरह किया सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा हाइराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा।
यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस














