• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट मारुति एक्सएल6 की बुकिंग हुई शुरू, 21 अप्रैल को होगी लॉन्च

    मारुति सुजुकी ने फेसलिफ्ट एक्सएल6 की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर नेक्सा डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से बुक करवा सकते हैं। कंपनी ने इसका पहला टीजर वीडियो भी जारी किया है। फेसलिफ्ट एक्सएल6 को भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

    सोनू
    सोनू
    published on अप्रैल 11, 2022 15:14 ist
    info icon
    published onApr 11, 2022 15:14 IST
    last updated onApr 11, 2022 15:14 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    ग्राहक इसे नेक्सा डीलरशिप या मारुति की वेबसाइट से 10,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। 

    • फेसलिफ्ट एक्सएल6 का टीजर वीडियो जारी हो चुका है।
    • इसके एक्सटीरियर में नई एलईडी लाइटिंग, नई ग्रिल और नए अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।
    • इसमें 360 डिग्री कैमरा, नया टचस्क्रीन और छह एयरबैग दिए जा सकते हैं।
    • नई एक्सएल6 में नया 1.5 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगा।

    मारुति सुजुकी ने फेसलिफ्ट एक्सएल6 की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर नेक्सा डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से बुक करवा सकते हैं। कंपनी ने इसका पहला टीजर वीडियो भी जारी किया है। फेसलिफ्ट एक्सएल6 को भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

    फेसलिफ्ट एक्सएल6 में कई कॉस्मेटिक अपग्रेड मिलेंगे जिनमें नई हेडलाइटें और टेललाइटें, नई ग्रिल और नए अलॉय व्हील शामिल हैं। 2022 एक्सएल6 में कंपनी कुछ नए एक्सटीरियर कलर शेड भी शामिल कर सकती है। इसके केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और नया इंटीरियर शेड दिया जा सकता है।

    फेसलिफ्ट एक्सएल6 में कुछ नए फीचर शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें बलेनो वाला नया 9-इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले प्रो प्लस सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और छह एयरबैग शामिल हो सकते हैं। वहीं ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर इसमें पहले की तरह मिलना जारी रहेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें ईबीडी के साथ एबीएस, ड्यूल फ्रंट एयरबैग (स्टैंडर्ड) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर पहले से दिए गए हैं।

    2022 मारुति एक्सएल6 में नया 1.5 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया जाएगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि अपग्रेड के बाद इस इंजन का पावर आउटपुट भी पहले से बेहतर होगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं मौजूदा 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन को 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से रिप्लेस किया जाएगा जिसके साथ पडल शिफ्टर्स भी मिलेगा।

    maruti xl6

    प्री-फेसलिफ्ट एक्सएल6 की प्राइस 10.14 लाख से 12.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। वहीं इसके फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। सेगमेंट में इस मारुति कार का कंपेरिजन अर्टिगा और किया केरेंस से रहेगा।

    यह भी पढ़ें : जानिए 2022 मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 से जुड़ी पांच ख़ास बातें

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki XL6 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है