• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति नेक्सा कार दिवाली 2025 ऑफर: अक्टूबर में मारुति ग्रैंड विटारा, बलेनो, फ्रॉन्क्स और इन्विक्टो पर पाएं 1.4 लाख रुपये तक की छूट

    दिवाली पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर के अलावा नेक्सा कार पर 1.13 लाख रुपये तक के जीएसटी बेनिफिट भी मिल रहे हैं, जिससे यह आपकी पसंदीदा मारुति कार को घर लाने का एकदम सही समय बन गया है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 15, 2025 10:35 ist
    info icon
    published onOct 15, 2025 10:34 IST
    last updated onOct 15, 2025 10:35 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti nexa offers

    मारुति सुजुकी अपनी नेक्सा लाइनअप की कारों पर दिवाली 2025 डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। मारुति के नेक्सा शोरूम के जरिए बेची जाने वाली सभी कारों बलेनो, फ्रॉन्क्स, जिम्नी, ग्रैंड विटारा और एक्सएल6 पर कई आकर्षक फायदे मिल रहे हैं। इस महीने ग्राहक मॉडल अनुसार नेक्सा कार पर 1.40 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखें मारुति की नेक्सा कारों के मॉडल-वाइज डिस्काउंट ऑफर :- 

    मारुति नेक्सा कार: मॉडल-वाइज डिस्काउंट

    Maruti Baleno

    मॉडल 

    फायदे 

    मारुति बलेनो 

    72,500 रुपये 

    मारुति ग्रैंड विटारा

    1.29 लाख रुपये 

    मारुति फ्रॉन्क्स 

    70,000 रुपये 

    मारुति इग्निस 

    62,500 रुपये 

    मारुति इन्विक्टो

    1.40 लाख रुपये 

    मारुति एक्सएल6

    25,000 रुपये 

    मारुति जिम्नी 

    1 लाख रुपये 

    • मारुति की प्रीमियम एमपीवी कार इन्विक्टो पर सबसे ज्यादा 1.4 लाख रुपये के फायदे मिल रहे हैं। इस गाड़ी की कीमत अब 24.97 लाख रुपये से 28.61 लाख रुपये के बीच हो गई है। 

    • मारुति ग्रैंड विटारा और मारुति जिम्नी बाकी दो नेक्सा कारें हैं जिन पर 1 लाख रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। ग्रैंड विटारा के साथ 5-साल की कॉम्प्लिमेंट्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। 

    • मारुति बलेनो और फ्रॉन्क्स कार पर 70,000 रुपये के आसपास डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

    • मारुति इग्निस एमपीवी पर 62,500 रुपये के फायदे मिल रहे हैं।

    • मारुति एक्सएल6 कार पर 25,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    [नोट : ऑफर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी मारुति डीलरशिप पर जाकर संपर्क करने की सलाह देंगे।]

    यह भी पढ़ें : जीएसटी 2.0 के बाद इन टॉप 10 कार की कीमत में हुई एक लाख रुपये से ज्यादा की कटौती, देखिए पूरी लिस्ट

    दिवाली 2025 पर नई मारुति नेक्सा कार क्यों खरीदें?

    Maruti Jimny

    नई जीएसटी दरें लागू होने के साथ मारुति समेत कई कार कंपनियों की गाड़ियां काफी सस्ती हो गई हैं। मारुति नेक्सा कारों की कीमत 1.13 लाख रुपये तक घट गई है। इन सभी कारों पर दिवाली फेस्टिव ऑफर भी मिल रहा है, ऐसे में आपकी सबसे पसंदीदा गाड़ी को घर लाने का यह सबसे अच्छा समय है। 

    यहां देखें जीएसटी दरों में कटौती के बाद मारुति नेक्सा कारों की वेरिएंट-वाइज कीमतें

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है