• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा के आईसीई लाइनअप की सभी कारें बीएस6 फेज़ 2 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हुई

     सभी इंजन अब बीएस6 फेज़ 2 नॉर्म्स और ई20 फ्यूल के अनुरूप हो गए हैं।   अल्ट्रोज़ और पंच में अब आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्टैंडर्ड दे दिया गया है।  अल्ट्रोज़ और नेक्सन के डीजल इंजन को अपग्रेड किया गया है।  टाटा ने टियागो और टिगॉर में टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) फीचर शामिल किया है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 13, 2023 11:28 ist
    info icon
    published onFeb 13, 2023 11:28 IST
    last updated onFeb 13, 2023 11:28 IST
    425 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा ने अपनी सभी कारों के साथ मिलने वाली स्टैंडर्ड वारंटी को बढ़ा कर 3 साल/1 लाख किलोमीटर कर दिया है।

    Tata Logo

    • सभी इंजन अब बीएस6 फेज़ 2 नॉर्म्स और ई20 फ्यूल के अनुरूप हो गए हैं।  

    • अल्ट्रोज़ और पंच में अब आइडल इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्टैंडर्ड दे दिया गया है। 

    • अल्ट्रोज़ और नेक्सन के डीजल इंजन को अपग्रेड किया गया है। 

    • टाटा ने टियागो और टिगॉर में टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) फीचर शामिल किया है। 

    देश में नए बीएस फेज़ 2 एमिशन नॉर्म्स लागू होने से पहले टाटा ने अपने आईसीई लाइनअप (पेट्रोल, डीजल और सीएनजी) की कारों को आरडीई और ई20 इंजन (ईंधन के साथ इथेनॉल का 20 प्रतिशत मिश्रण) के अनुरूप कर दिया है। 

    अल्ट्रोज़ और पंच का पेट्रोल इंजन हुआ ट्यून 

    Tata Altroz and Punch

    टाटा ने अल्ट्रोज़ और पंच के साथ मिलने वाले रेवोट्रॉन 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन को अच्छी लो-एंड परफॉरमेंस और स्मूद पावर डिलीवरी देने के लिए ट्यून किया है। इससे बार-बार गियर को डाउनशिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

    इसके अलावा कंपनी ने इन कारों के सभी वेरिएंट्स में अब आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर देना स्टैंडर्ड कर दिया है। इस फीचर के शामिल होने से इन व्हीकल्स की माइलेज सुधर जाएगी। 

    डीजल खरीदारों के लिए अच्छी खबर 

    Tata Nexon and Altroz

    यह कहा गया है कि रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) से जुड़ी आवश्यकताओं को लागू करने से कई छोटे और सबकॉम्पैक्ट डीजल वाहनों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि अल्ट्रोज़ और नेक्सन के साथ मिलने वाला 1.5-लीटर रेवोटॉर्क डीजल इंजन मार्केट में मौजूद रहेगा क्योंकि इसे अब कड़े एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप कर दिया गया है। 

    Tata Harrier and Safari

    हैरियर और सफारी में जीप से लिए गए 2.0-लीटर डीजल इंजन को भी अब बीएस फेज़ 2 एमिशन स्टैंडर्ड के अनुरूप कर दिया गया है। कंपनी जल्द इन एसयूवी कारों के अपडेटेड वर्जन लेकर आएगी जिसमें कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे।   

    टियागो और टिगॉर हुई ज्यादा रिफाइंड 

    Tata Tiago and Tigor

    टाटा का दावा है कि टियागो और टिगॉर के अपडेटेड इंजन का एनवीएच लेवल और साउंड इंसुलेशन लेवल सुधारा गया है। नए सेफ्टी फीचर के तौर पर इन दोनों ही कारों में अब टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) मिलने लगा है।     

    ज्यादा वारंटी 

    Tata Safari

    टाटा ने अपनी कारों के साथ मिलने वाली 2 साल/75,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी को बढ़ा कर अब 3 साल / 1 लाख किलोमीटर कर दिया है। यह वारंटी टाटा के सभी आईसीई मॉडल्स पर लागू होती है। 

    यह भी पढ़ें : टोयोटा हायरायडर सीएनजी डीलरशिप पर आई नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है