• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हायरायडर सीएनजी डीलरशिप पर आई नजर

     रेगुलर पेट्रोल एस वेरिएंट के मुकाबले नए एस सीएनजी वेरिएंट की कीमत 95000 रुपये ज्यादा रखी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 12, 2023 20:35 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2023 20:35 IST
    last updated onFeb 12, 2023 20:35 IST
    855 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Hyryder CNG

    मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी के बाद टोयोटा हायरायडर सीएनजी को  जनवरी 2023 के आखिर में लॉन्च किया गया था। अब इस एसयूवी का सीएजनी मॉडल टोयोटा के डीलरों के यहां पहुंचना शुरू हो चुका है जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

    Toyota Hyryder CNG boot

    तस्वीरों के जरिए देखा जा सकता है कि इस कार की आगे वाली और पीछे वाली विंडशील्ड पर सीएनजी का स्टिकर लगा हुआ है। इसके बूट के अंदर थोड़ा नीचे की तरफ सीएनजी किट को रखा गया है जिसपर फैब्रिक कवर चढ़ा हुआ है और साथ ही हल्के फुल्के सामान रखने के लिए इसके उपर पैनल भी दिया गया है। दूसरी सीएनजी हैचबैक कारों से अलग इसमें ज्यादा बूट स्पेस नहीं दिया गया है। आप नई हायरायडर सीएनजी में केवल मिडियम साइज के सूटकेस ही रख सकेंगे। 

    यह भी पढ़ें: भारत में जम्मू-कश्मीर में मिला लिथियम का बड़ा भंडार: बैटरी बनाने में होता है इसका इस्तेमाल, क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां हो जाएंगी सस्ती?

    तस्वीरों में नजर आ रहा मॉडल इसका एंट्री लेवल एस ट्रिम है जिसकी बैजिंग पीछे की तरफ देखी जा सकती है। रेगुलर पेट्रोल एस वेरिएंट के मुकाबले नए एस सीएनजी वेरिएंट की कीमत 95000 रुपये ज्यादा रखी गई है। इनमें कॉमन फीचर्स के तौर पर क्रूज़ कंट्रोल, एक टचस्क्रीन यूनिट (एस में सात इंच और जी में 9 इंच), रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पीएम 2.5 फ़िल्टर शामिल है। सेफ्टी के लिए टोयोटा की इस नई सीएनजी एसयूवी में ड्युअल फ्रंट एयरबैग (जी में कुल 6), एक रिवर्सिंग कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (वीएससी), और आईएसओफ़िक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: क्या भारत में लॉन्च की जानी चाहिए टोयोटा विट्ज, जानिए हमारा नजरिया

    टोयाटा हाइराइडर में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट का ऑप्शन दिया गया है। सीएनजी मोड में इसका पावर आउटपुट 88पीएस/121.5एनएम है। इसका सर्टिफाइड माइलेज 26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है, जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड से करीब एक किलोमीटर प्रति लीटर कम है। टोयोटा हाइराइडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर है। हाइराइडर के एस और जी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की कीमत सीएनजी वेरिएंट से करीब 2 लाख रुपये तक ज्यादा है।

    Toyota Hyryder CNG rear

    टोयोटा अर्बन क्रुजर हायरायडर सीएनजी की कीमत 13.23 लाख रुपये से लेकर 15.29 लाख रुपये के बीच रखी गई है।  इस सेगमेंट में अभी केवल टोयोटा और मारुति की ही कार हाइब्रिड और सीएनजी ऑप्शन में मिलती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है