• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट स्कोडा स्लाविया कल लॉन्च होगी, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    नई स्कोडा स्लाविया सेडान कार छह वेरिएंट में मिलेगी और प्री-फेसलिफ्ट वर्जन की तरह दो इंजन ऑप्शन के साथ आएगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 05, 2026 15:40 ist
    info icon
    published onOct 05, 2026 15:40 IST
    last updated onOct 05, 2026 15:40 IST
    20 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Skoda Slavia Facelift

    फेसलिफ्ट स्कोडा स्लाविया को भारत में अगस्त 2026 में दिखाया गया था, लेकिन इसकी लॉन्चिंग और कीमत की घोषणा तब से पेंडिंग है। स्कोडा ने अब कन्फर्म किया है कि वह अपडेट सेडान कार को कल लॉन्च करेगी, जबकि डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। स्कोडा इसे छह वेरिएंट: क्लासिक, क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो में बेचेगी। 2026 स्कोडा स्लाविया में क्या-क्या मिलेगा, इसके बारे में जानेंगे आगे:

    एक्सटीरियर डिजाइन अपडेट

    2026 Skoda Slavia Facelift

    फेसलिफ्ट स्कोडा स्लाविया के फ्रंट प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव इसके लाइटिंग सेटअप में है। इसमें अब एल-शेप वाले एलईडी डीआरएल का एक नया पैटर्न दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और शार्प लुक देता है। ग्रिल के निचले हिस्से पर एक फेक कार्बन-फाइबर इंसर्ट जोड़ा गया है जो स्पोर्टीनेस को बढ़ाता है। इसके अलावा, फ्रंट बम्पर को भी रीडिजाइन किया गया है और इसमें अब कॉर्नरिंग फंक्शन वाले एलईडी फॉग लैंप्स शामिल हैं।

    2026 Skoda Slavia Facelift

    साइड से देखने पर, 2026 स्कोडा स्लाविया काफी हद तक अपने पुराने मॉडल जैसी ही दिखती है। हालांकि, इसमें अब नई डिजाइन के 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके साइड पोस्चर को एक फ्रेश अपील देते हैं। एक बड़ा और महत्वपूर्ण अपडेट यह है कि अब 1.5-लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स में रियर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ओआरवीएम पर लगे एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और शार्कफिन एंटीना जैसे फीचर्स पहले की तरह ही मौजूद हैं, जो कार के प्रीमियम लुक को बनाए रखते हैं।

    2026 Skoda Slavia Facelift

    फेसलिफ्ट स्लाविया के पिछले हिस्से में भी ध्यान देने लायक बदलाव किए गए हैं। इसके एलईडी टेललैंप्स में अब अपडेटेड इंटरनल लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिसमें डायनामिक टर्न इंडिकेटर भी शामिल हैं। यह फीचर आमतौर पर महंगी कार में देखा जाता है। टेलगेट पर एक फेक कार्बन फाइबर स्ट्रिप दी गई है जो दोनों टेललैंप यूनिट्स को आपस में जोड़ती है, जिससे पीछे से कार ज्यादा चौड़ी और आकर्षक लगती है। बम्पर को भी नया डिजाइन दिया गया है जिस पर अब पूरी चौड़ाई में एक क्रोम स्ट्रिप है। जो लोग और भी स्पोर्टी लुक चाहते हैं, उनके लिए स्कोडा मोंटे कार्लो एडिशन भी ऑफर करेगी। यहां 2026 स्कोडा स्लाविया के वेरिएंट अनुसार कलर ऑप्शन देखें।

    केबिन में क्या अलग है?

    2026 Skoda Slavia Facelift

    नई स्लाविया कार के केबिन में घुसते ही आपको एक जाना-पहचाना माहौल मिलेगा। डैशबोर्ड का लेआउट और डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर स्कीम पहले जैसी ही है। स्कोडा का सिग्नेचर 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डैशबोर्ड पर पियानो-ब्लैक इंसर्ट भी मौजूद है। केबिन के अन्य एलिमेंट्स में डुअल-डिजिटल डिस्प्ले सेटअप, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल हैं। कुल मिलाकर, केबिन का फोकस कंफर्ट और प्रीमियम फील पर बना हुआ है, जिसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

    फीचर्स

    फीचर्स के मामले में स्कोडा स्लाविया गाड़ी को एक बड़ा अपग्रेड मिला है। सबसे खास फीचर रियर मसाजिंग सीट है, जो इस सेगमेंट में पहली बार दी जा रही हैं। इसके अलावा, अब इसमें एक नया 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक अपडेटेड 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले और इंटीग्रेटेड गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है। अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स में शामिल हैं:

    • सिंगल-पेन सनरूफ

    • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    • वायरलेस फोन चार्जर

    • पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    • क्रूज कंट्रोल

    2026 Skoda Slavia Facelift
    2026 Skoda Slavia Facelift

    सेफ्टी

    स्कोडा स्लाविया पहले से ही एक सुरक्षित कार मानी जाती है, और इस फेसलिफ्ट के साथ सेफ्टी लिस्ट को और भी बेहतर बनाया गया है। अब इसमें 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो पार्किंग और तंग जगहों पर ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाते हैं। पहले से मौजूद सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट भी काफी लंबी है, जिसमें शामिल हैं:

    • 6 एयरबैग

    • ईबीडी के साथ एबीएस

    • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

    • हिल-होल्ड कंट्रोल

    • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

    पावरट्रेन ऑप्शन

    स्कोडा स्लाविया न्यू मॉडल में इंजन के विकल्प वही हैं जो पहले थे, लेकिन एक अहम बदलाव किया गया है। 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) की जगह एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस बदलाव से कार के माइलेज में सुधार और सिटी ट्रैफिक में एक स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। वहीं, ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पहले की तरह ही 7-स्पीड डीसीटी (डुअल-क्लच ट्रांसमिशन) के साथ आता है, जो अपनी तेज गियरशिफ्ट और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

    इंजन

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    178 एनएम

    250 एनएम

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी, 8-स्पीड एटी (नया)

    7-स्पीड डीसीटी

    2026 Skoda Slavia Facelift
    2026 Skoda Slavia Facelift

    यहां 2026 स्कोडा स्लाविया के वेरिएंट अनुसार इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन देखें।

    संभावित कीमत और मुकाबला

    फेसलिफ्ट स्कोडा स्लाविया की शुरुआती कीमत लगभग 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टस, हुंडई वरना और होंडा सिटी जैसी सेडान कार से रहेगा।

    कारदेखो का क्या है कहना

    स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट एक दमदार पैकेज के रूप में सामने आती है। इसका एलिगेंट डिजाइन, पावरफुल इंजन ऑप्शंस और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी पहले से ही इसकी खासियत रही है। अब नए फीचर्स जैसे कि 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सेगमेंट-फर्स्ट मसाजिंग सीट्स के जुड़ने से इसकी अपील और भी बढ़ गई है। 1.0-लीटर इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स एक महत्वपूर्ण मैकेनिकल सुधार है, जिससे बेहतर माइलेज और सिटी ड्राइवेबिलिटी की उम्मीद है। अगर स्कोडा इसकी कीमत सही रखती है, तो फेसलिफ्ट स्लाविया कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में पसंदीदा कार में से एक बन सकती है और अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देगी।

    was this article helpful ?

    स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है