• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी मॉडल भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

    मारुति ने मिड वेरिएंट वीएक्सआई  के साथ सीएनजी का ऑप्शन रखा है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 18, 2022 19:30 ist
    info icon
    published onNov 18, 2022 19:30 IST
    last updated onNov 18, 2022 19:30 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Alto K10 CNG

    • 5.95 लाख रुपये रखी गई है मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी की कीमत जो रेगुलर पेट्रोल मॉडल से 95,000 रुपये है ज्यादा
    • मारुति की ग्यारहवी सीएनजी कार है ये 
    • 1-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है इसके सीएनजी वर्जन में जिसका पावर आउटपुट है 57 पीएस और 82.1 एनएम और 33.85 किलोमीटर/किलोग्राम है फ्यूल एफिशिएंसी
    • सीएनजी किट के एक्सट्रा वजन को सपोर्ट करने के रीट्यून्ड सस्पेंशन दिया गया है इसमें 
    • पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट वाले ही फीचर्स दिए गए हैं इसमें 

    बलेनो और एक्सएल6 सीएनजी को पेश करने के बाद अब मारुति ने नई ऑल्टो के10 के सीएनजी वर्जन को लॉन्च कर दिया है। ये मारुति के कार लाइनअप की ग्यारहवी सीएनजी कार है। 

    वेरिएंट्स और प्राइस

    स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल के मुकाबले कितनी ज्यादा रखी गई है सीएनजी किट वाली मारुति ऑल्टो के10 की कीमत ये आप जानेंगे आगे:

    वेरिएंट

    सीएनजी प्राइस

    स्टैंडर्ड वेरिएंट प्राइस

    कीमत में अंतर

    वीएक्सआई

    5.95 लाख रुपये

    5 लाख रुपये

    +95,000 रुपये

    ऊपर दी गई टेबल पर गौर करें तो रेगुलर पेट्रोल वर्जन के मुकाबले इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 95,000 रुपये ज्यादा रखी गई है। 

    पावरट्रेन

    Maruti Alto K10 petrol engine

    ऑल्टो के10 सीएनजी में स्टैंडर्ड मॉडल वाला 1 लीटर ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है, मगर ये इसमें 57 पीएस की पावर और 82.1 एनएम का टॉर्क डिलीवर करेगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है और कंपनी का दावा है कि मारुति ऑल्टो के10 सीएनजी कार 33.85 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। 

    यह भी पढ़ें: भारत में 10 लाख रुपये के बजट में उपलब्ध टॉप 10 सीएनजी कार

    अन्य बदलाव और फीचर्स 

    Maruti Alto K10

    ऑल्टो के10 सीएनजी में टैंक के एक्स्ट्रा वजन को सर्पोट करने और राइड एवं हैंडलिंग क्वालिटी में सुधार करने के लिए रीट्यूंड सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके अलावा इस हैचबैक में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस कार में रेगुलर पेट्रोल मैनुअल मॉडल वाले ही फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: मारुति एरीना कारों पर मिल रहा 4 महीने का वेटिंग पीरियड, देखिए प्रमुख शहरों की स्थिति

    इन कारों से है मुकाबला

    Maruti Alto K10 rear

    ऑल्टो के10 सीएनजी का सीधे तौर पर तो मुकाबला किसी कार से नहीं है, मगर ये मारुति की ही एस-प्रेसो सीएनजी को ही कड़ी टक्कर देगी जिसकी कीमत 5.90 लाख रुपये है। 

    यह भी देखें: मारुति ऑल्टो के10 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है