• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में 5-डोर वर्ज़न में लॉन्च होगी मारुति जिम्नी, जानिए और क्या होगा ख़ास

    मारुति जिम्नी 2-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव दोनों ड्राइवट्रेन के साथ आएगी ताकि इसे ऑफ-रोडिंग के अलावा सिटी उपयोग के लिए भी ख़रीदा जा सकें।  

    अमित
    अमित
    modified on फरवरी 12, 2020 11:27 ist
    info icon
    published onFeb 12, 2020 11:05 IST
    last updated onFeb 12, 2020 11:27 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी छोटी ऑफ-रोडर एसयूवी जिम्नी (Jimny) को हाल ही में ऑटो एक्सपो 2020 (Auto Expo 2020) में शोकेस किया था। कंपनी ने मोटर शो में इस कॉम्पैक्ट 4x4 एसयूवी को 3-डोर अवतार में पेश किया था। हालांकि, भारतीय बाजार में यह कार 3-डोर वर्जन की बजाए 5-डोर वर्जन में लॉन्च होगी। सूत्रों की मानें तो मारुति इसे 2021 तक लॉन्च कर सकती है। 

    जिम्नी को लैडर फ्रेम चेसिस पर तैयार किया गया है। इसके 3-डोर वर्जन की लंबाई 3645 मिलीमीटर है। वहीं, इसके 5-डोर वर्जन की लंबाई इससे अधिक मगर 4 मीटर से कम रह सकती है। वर्तमान में जिम्नी के अंतर्राष्ट्रीय मॉडल (3-डोर वर्ज़न) में चार एडल्ट पैसेंजर्स के बैठने की जगह मिलती है। इसकी सेकंड रो में दो ही सीट्स मिलती है। इसमें केवल 85 लीटर का ही बूट स्पेस मिलता है। वहीं, 5-डोर जिमनी एक अच्छी फैमिली कार साबित हो सकती है। साथ ही इसमें ज्यादा लगेज स्पेस भी मिल सकता है।

    जिम्नी के ऑल-ब्लैक इंटीरियर को ऑफ-रोडिंग करैक्टर को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। गाड़ी की फीचर लिस्ट में 7.0- टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टीम, ऑटो ऐसी, क्रूज़ कंट्रोल, एलईडी हेडलैंप्स और 6 एयरबैग्स शामिल हैं।

    इसके अंतर्राष्ट्रीय मॉडल में हीटेड फ्रंट सीटें, लेन-डिपार्चर वॉर्निंग फीचर भी मिलते हैं। हालांकि, यह फीचर्स इंडियन मॉडल में शायद ही देखने को मिलेंगे। 

    Maruti Suzuki Jimny At Auto Expo 2020: In Detailed Pics

    जिम्नी में 4-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ लौ-रेंज ट्रांसफर केस भी मिलेगा। इस ट्रांसफर केस में तीन ड्राइवट्रेन मोड्स मिलेंगे जिनमे ''2-व्हील ड्राइव - हाई''. "4-व्हील ड्राइव-हाई" और "4-व्हील ड्राइव-लौ" शामिल हैं। जिम्नी में भारतीय वर्ज़न में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (102पीएस/130एनएम) मिलेगा जो 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जिम्नी का भार उतना ज्यादा अधिक नहीं है जो इस सेगमेंट की कारों का अक्सर होता है, ऐसे में इस इंजन आउटपुट से शायद आपको कोई परेशानी नहीं होगी। भारत में इसके 5-डोर वर्ज़न को लॉन्च किया जाएगा, जिसका भार 1.5-टोन से कम ही रहेगा।  

    मारुति जिम्नी को 2-व्हील ड्राइव वेरिएंट में भी उतारा जाएगा। यह ख़ास उन लोगो के लिए होगा जो जिम्नी की स्टाइलिंग तो चाहते हैं लेकिन इससे एक्सट्रीम ऑफ-रोडिंग नहीं करना चाहते। जिम्नी को इस वेरिएंट में उतारने से यह और अधिक किफायती कीमत पर उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही इसके चलते जिम्नी को सिटी में भी काम में लिया जा सकेगा।  

    मारुति सुजुकी जिम्नी के इसे 5-डोर वर्ज़न को 2021 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। संभावना यह भी है कि इसे फिर से जिप्सी के नाम ही पेश किया जाएगा। हमारे पाठकों को जानकारी के लिए बता दें कि भारत में जो पहले जिप्सी मिलती थी वह सेकंड-जनरेशन जिम्नी/समुराई का ही एक्सटेंडेड व्हीलबेस वर्ज़न था। नई जिम्नी की कीमत लगभग 10 लाख रुपये के आस-पास रह सकती है। इसे नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। लॉन्च के बाद भारतीय बाजार में जिम्नी का मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गोरखा के साथ होगा। 

    साथ ही पढ़ें: क्या हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 से सस्ती होगी मारुति विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट, जानिए इसकी संभावित प्राइस

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    10 कमेंट्स
    1
    T
    thangamani
    Feb 14, 2021, 5:28:41 PM

    5Door jimny inform to me soon

      जवाब
      Write a Reply
      1
      c
      cantonyamalraj
      Aug 5, 2020, 7:20:05 AM

      good please inform me when jimny arrive for sale in india

        जवाब
        Write a Reply
        1
        N
        neelamba prithvirajsinh vaghela
        May 7, 2020, 3:15:46 PM

        5 door Maruti would be perfect....dependable, comfortable and definitely durable

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है