• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारुति सुजुकी जिम्नी फोटो गैलरी: जानिए क्या है इस कार में खास

    मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2020 में चौथी जनरेशन की जिम्नी को शोकेस किया है। यह ऑफ-रोडिंग एसयूवी है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी पॉपुलर है। भारत में यह फाइव-डोर वर्जन में आ सकती है।

    सोनू
    सोनू
    modified on फरवरी 10, 2020 11:17 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2020 11:10 IST
    last updated onFeb 10, 2020 11:17 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2020 में चौथी जनरेशन की जिम्नी को शोकेस किया है। यह ऑफ-रोडिंग एसयूवी है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी पॉपुलर है। कंपनी की योजना इसे भारत में भी पेश करने की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी ने इसका थ्री-डोर वर्जन पेश किया हुआ है, जबकि भारत में यह फाइव-डोर वर्जन में आ सकती है। 

    यहां हम मारुति सुजुकी जिम्नी की इमेज गैलरी लेकर आए हैं जिससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि भारत आने वाली जिम्नी में क्या खासियतें समाई होंगी:-

    ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस और बॉक्सी डिजाइन के चलते मारुति जिम्नी अपनी अलग पहचान रखती है। इसकी बॉडी पर भारी मात्रा में क्लेडिंग का इस्तेमाल हुआ है, जो इसमें ऑफ-रोडिंग कार वाला अहसास लाते हैं। इसे देखकर कुछ लोग तो ये भी कह सकते हैं यह मर्सिडीज-बेंज जी वैगन का छोटा वर्जन है। 

    ऑटो एक्सपो में कंपनी ने जिम्नी के सिएरा वेरिएंट को शोकेस किया है, इसे जंगल ग्रीन एक्सटीरियर कलर के साथ पेश किया गया है। इसके केबिन में भी कुछ जगह ग्रीन कलर का इस्तेमाल हुआ है। 

    जिम्नी का फ्रंट काफी पसंद आने वाला है। इसमें आगे की तरफ बड़ा और दमदार दिखने वाला बंपर लगा है, इसके नीचे की तरफ स्किड प्लेट और बीच में एयरडैम दिया गया है। इसकी फ्रंट ग्रिल पर भी भारी मात्रा में क्लेडिंग का इस्तेमाल किया गया है। ऑफरोडिंग के वक्त ड्राइवर की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इसमें हेडलैंप वाशर भी दिए गए हैं। 

    मारुति सुजुकी जिम्नी का ग्लास एरिया काफी बड़ा है। इसकी साइड विंडो भी काफी चौड़ी हैं, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर को बाहर का नजारा काफी साफ दिखाई देता है। इससे ऑफ-रोडिंग के वक्त आपको ड्राइविंग में तो सहुलियत मिलती ही है, साथ ही पहाड़ी इलाकों में दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम हो जाती है। इसके व्हील आर्क पर भी मोटी ब्लैक क्लेडिंग का इस्तेमाल हुआ है, जो इसे बॉक्सी बनाने के साथ-साथ बॉडी पेंट को भी सुक्षित रखता है। 

    मारुति सुजुकी जिम्नी के रियर डिजाइन पर भी काफी मेहनत की गई है। इसके टेलगेट पर एक स्पेयर व्हील फिट किया गया है। पुरानी जिम्नी की तरह नई जिम्नी के टेललैंप को भी कंपनी ने रियर बंपर पर पोजिशन किया है, वहीं ब्रेक लाइट को टेलगेट के ऊपर की तरफ फिट किया गया है। 

    मारुति जिम्नी में डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप और ओआरवीएम माउंटेड इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मामलों में यह पुरानी जिम्नी की याद दिलाती है। पुरानी जिम्नी की तरह इसमें भी राउंड हेडलैंप, ओआरवीएम पर इंडिकेटर्स और ग्रिल में वर्टिकल स्लेट का प्रयोग हुआ है। 

    नई जिम्नी के पैसेंजर साइड ओआरवीएम पर कैमरा फिट किया जा सकता है, जिसके आउटपुट सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम में दिखाई दे सकते हैं। इससे ड्राइवर को ऑफ-रोडिंग के वक्त काफी सहुलियत मिलेगी। 

    मोटर शो में शोकेस हुई मारुति सुजुकी जिम्नी में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिन पर 195/80 साइज के रबड़ टायर चढ़े हैं। 

    ऑटो एक्सपो में शोकेस हुई जिम्नी के डोर को कंपनी ने लॉक किया हुआ था, हालांकि बड़े विंडो की वजह से जिम्नी का इंटीरियर भी हमारे कैमरों में कैद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे रेट्रो-मॉर्डन लेआउट और ऑल-ब्लैक इंटीरियर में पेश किया गया है, जबकि एक्सपो में पेश किए गए सिएरा वेरिएंट की सीट अपहोल्स्ट्री पर ग्रीन कलर दिया गया है। 

    यूरोप में उपलब्ध सुजुकी जिम्नी में 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, हीटेड सीटें, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मर्सिडीज जी वैगन की तरह इसके डैशबोर्ड पर फ्रंट पैसेंजर के लिए ग्रेब हेंडल भी दिया गया है। 

    जिम्नी के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में दोनों ओर एनालॉग डायल्स दिए गए हैं, जबकि बीच में डिजिटल मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दी गई है। इस मामले में यह पुरानी जिप्सी की याद दिलाते हैं। 

    ऑफ रोडिंग के लिहाज़ से जिम्नी में 4x4 ड्राइवट्रेन और लौ-रेंज ट्रांसफर केस भी दिया गया है, जिसकी बदौलत आप इसे उबड़-खाबड़ रास्तों, कीचड़ आदि पर भी बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं। 

    भारत के कार बाजार की बात करें तो यहां कुछ समय पहले तक दूसरी जनरेशन की जिम्नी मिलती थी, जिसे मारुति जिप्सी के नाम से यहां बेचा जाता था। भारत में इसका लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन उपलब्ध था। भारत में नई जिम्मी के 5-डोर वर्जन को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरूआती प्राइस 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। इसका मुकाबला महिन्द्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई मारुति सुजुकी जिम्नी, जानें कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    R
    rajeev ranjan
    Feb 5, 2021, 5:25:06 PM

    I like very much. RAJEEV Ranjan. From phulout. Madhepura.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      H
      harsh sharma
      Jul 16, 2020, 11:41:41 PM

      Excellent car. Want to buy first

        जवाब
        Write a Reply
        1
        H
        harsh sharma
        Jul 16, 2020, 11:40:52 PM

        Want to buy first

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है