• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर 2022 में मारुति, टाटा और हुंडई ने बेची सबसे ज्यादा सब-4 मीटर एसयूवी कार

    टाटा नेक्सन कुछ महीनों पहले तक सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में टॉप पोजिशन पर थी, जो मारुति ब्रेजा न्यू मॉडल के आने के बाद फिर से नंबर दो पर पहुंच गई है। अगस्त 2022 के बाद सितंबर 2022 में ब्रेजा कार ने फिर से इसे ​बिक्री के मामले में पीछे छोड़ा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 10, 2022 17:08 ist
    info icon
    published onOct 10, 2022 17:08 IST
    last updated onOct 10, 2022 17:08 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    लिस्ट में केवल टोयोटा अर्बन क्रूजर इकलौती कार है जो सितंबर 2022 में फोर-डिजिट सेल्स फिगर भी दर्ज नहीं कर सकी।

    Maruti, Tata, Hyundai: Top Three Preferred Brands In Sub-4m SUV Sales In September

    यहां देखिए सितंबर 2022 में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:-

    सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी व क्रॉसओवर 

     

    सितंबर 2022

    अगस्त  2022

    मासिक ग्रोथ 

    वर्तमान मार्किट शेयर (%)

    मार्केट शेयर  (% सालाना)

    सालाना मार्केट शेयर  (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    मारुति ब्रेजा 

    15445

    15193

    1.65

    24.78

    5.74

    19.04

    10637

    टाटा नेक्सन 

    14518

    15085

    -3.75

    23.29

    28.24

    -4.95

    14332

    हुंडई वेन्यू 

    11033

    11240

    -1.84

    17.7

    24.29

    -6.59

    9912

    किया सोनेट 

    9291

    7838

    18.53

    14.9

    13.65

    1.25

    7114

    महिन्द्रा एक्सयूवी300

    6080

    4322

    40.67

    9.75

    11.32

    -1.57

    4681

    निसान मैग्नाइट 

    3069

    3194

    -3.91

    4.92

    7.14

    -2.22

    2823

    रेनो काइगर 

    2535

    2641

    -4.01

    4.06

    7.08

    -3.02

    2524

    टोयोटा अर्बन क्रूजर 

    350

    3131

    -88.82

    0.56

    2.5

    -1.94

    4148

    कुल 

    62321

    62644

    -0.51

    99.96

         

    Maruti Brezza

    • मारुति ब्रेजा टाटा नेक्सन को लगातार दो महीने से बिक्री के मामले में पीछे छोड़ रही है। सितंबर 2022 में न्यू ब्रेजा कार की 15,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी जिसके चलते इसका मार्केट शेयर 25% का रहा है।
    • टाटा नेक्सन कार की पिछले महीने 14,500 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। इस गाड़ी के मंथली सेल्स फिगर में 4 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह आंकड़े नेक्सन ईवी प्राइम और नेक्सन ईवी मैक्स के फिगर को मिलाकर हैं।

    Hyundai Venue N Line and Venue

    • हुंडई वेन्यू इस लिस्ट की तीसरी कार है जिसकी सितंबर में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। कंपनी पिछले महीने इस एसयूवी कार की 11,033 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। इस गाड़ी के मासिक सेल्स और सालाना सेल्स आंकड़ों में क्रमशः 2% और 6.5% से ज्यादा की गिरावट आई है। इस फिगर में वेन्यू एन लाइन का सेल्स आंकड़ा भी शामिल है।
    • किया सोनेट इस लिस्ट की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी पिछले माह इस गाड़ी की करीब 9,300 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही जिसके चलते इसकी मार्केट में हिस्सेदारी 15% की रही।

    Mahindra XUV300

    • महिंद्रा एक्सयूवी 300 की डिमांड अगस्त के मुकाबले सितंबर में अच्छी रही। इस गाड़ी की मंथली सेल्स में 40 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।
    • निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर पिछले महीने के सेल्स चार्ट में क्रमशः नीचे से तीसरे और दूसरे स्थान पर हैं। पिछले महीने इन दोनों कारों की संयुक्त सेल्स एक्सयूवी300 से भी कम रही। सितंबर 2022 में इन दोनों ही कारें की मार्केट में 5 परसेंट से भी कम हिस्सेदारी रही।
    • टोयोटा अपनी अर्बन क्रूज़र कार की सितंबर में 500 यूनिट भी बेचने में सक्षम नहीं हो सकी, जिसके चलते इसके मंथली सेल्स फिगर में 89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले महीने इस कार की मार्केट में हिस्सेदारी 1% भी नहीं रही।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है