• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी जिम्नी को भारत आने में अभी लगेगा थोड़ा और वक्त, जानिए इसकी लॉन्चिंग में क्यो रही है देरी

    मारुति सुजुकी जिम्नी को करीब दो साल पहले इंडियन ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। उस दौरान उम्मीद लगाई गई थी कि कंपनी इसके 5-डोर वर्जन को कुछ समय में भारत में लॉन्च कर सकती है लेकिन अभी तक यह कार मारुति के शोरूम्स तक नहीं पहुंची है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी को इस कार को यहां लॉन्च करने में थोड़ा और वक्त लग सकता है।

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 14, 2021 19:20 ist
    info icon
    published onDec 14, 2021 19:20 IST
    last updated onDec 14, 2021 19:20 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Is Still Figuring Out The Logistics Of Bringing The Jimny To India

    मारुति सुजुकी जिम्नी को करीब दो साल पहले इंडियन ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। उस दौरान उम्मीद लगाई गई थी कि कंपनी इसके 5-डोर वर्जन को कुछ समय में भारत में लॉन्च कर सकती है लेकिन अभी तक यह कार मारुति के शोरूम्स तक नहीं पहुंची है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी को इस कार को यहां लॉन्च करने में थोड़ा और वक्त लग सकता है।

    मारुति सुजुकी इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने जिम्नी को लेकर पीटीआई को बताया कि “ऐसे व्हीकल्स की डिमांड कम है लेकिन इनसे कंपनी की छवि काफी अच्छी बनती है। साथ ही इससे कई ग्राहकों की उम्मीदों पर भी आप खरा उतरने में मदद करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि किसी भी नए प्रोडक्ट को लाने से पहले प्राइस और कंपोनेंट सप्लाई जैसी कई बातों का मूल्यांकन करना जरूरी है।

    Maruti Is Still Figuring Out The Logistics Of Bringing The Jimny To India

    इस सेगमेंट में सेकंड जनरेशन महिंद्रा थार को मिली सफलता के बाद भी मारुति जिम्नी के सेल्स वॉल्यूम को लेकर अनिश्चितता में दिखाई दे रही है। थार भी एक लाइफस्टाइल एसयूवी है जो थ्री डोर में आती है और इसकी प्राइस भी काफी प्रीमियम है। इनके बाद भी यह ज्यादा पॉपुलर है और इस पर कई महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    Maruti Is Still Figuring Out The Logistics Of Bringing The Jimny To India

    मारुति फिलहाल भारत से थ्री-डोर जिम्नी का एक्सपोर्ट कर रही है। इसका मतलब ये है कि कंपनी की यह कार यहां असेंबली लाइन में है और इसके पार्ट्स की भी सप्लाई हो रही है। हालांकि मारुति की योजना यहां पर इसके 5-डोर वर्जन को उतारने की है। इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है और अभी तक इसके ग्लोबल डेब्यू की टाइमलाइन कंफर्म नहीं हुई है।

    Maruti Is Still Figuring Out The Logistics Of Bringing The Jimny To India

    कोविड-19 की वजह से भी कंपनियों के प्लान काफी प्रभावित हुए हैं। कोरोना के चलते मार्केट में कई नए मॉडल को आने में देरी हुई है। ऐसे समय में कंपनियां पहले प्राथमिता वाले प्रोडक्ट पर काम करना चाहेंगी और इस प्राथमिकता में टोयोटा के साथ मिलकर क्रेटा के कंपेरिजन वाली एसयूवी कार भी लाना है। भारत के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 18 प्रतिशत मार्केट शेयर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों का है। हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस के कंपेरिजन में मारुति की एस-क्रॉस को ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। ऐसे में अब कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए क्रेटा के टक्कर में कोई अच्छी कार उतारना चाहेगी और इसके चलते जिम्नी को यहां उतारने में कुछ समय ले सकती है।

    Maruti Is Still Figuring Out The Logistics Of Bringing The Jimny To India

    हमारा मानना है कि जिम्नी भारत में जरूर से आएगी लेकिन इसे आने में थोड़ा वक्त लगेगा। यहां इसके 5-डोर वर्जन को उतारा जा सकता है। मारुति की भारत में 2022 में आठ नए मॉडल्स उतारने की योजना है जिनमें एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक नई विटारा ब्रेजा शामिल होगी।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी जिम्नी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है