• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फाइनेंशियल ईयर 2025 में मारुति अर्टिगा और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस रही सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी कार

    इस सेगमेंट में मारुति अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही जिसके बाद टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और क्रिस्टा सबसे ज्यादा बिकी।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 28, 2025 13:58 ist
    info icon
    published onApr 28, 2025 13:58 IST
    last updated onApr 28, 2025 13:58 IST
    660 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Ertiga And Toyota Innova Hycross Were The Most Sold MPVs In FY 2025

    एमपीवी सेगमेंट के पिछले फाइनेंशियल ईयर के बिक्री के आंकड़े सामने आ चुके हैं। दूसरी ओर अन्य मॉडल्स को भी इस दौरान अच्छे बिक्री के आंकड़े मिले है मगर मारुति एक्सएल6 और इनविक्टो की सेल्स में गिरावट देखी गई है। 

    मॉडल 

    फाइनेंशियल ईयर 2025 

    फाइनेंशियल ईयर 2024 

    ग्रोथ 

    मारुति अर्टिगा

    1,90,972 

    1,49,747

    28 %

    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस/ इनोवा क्रिस्टा

    1,07,204 

    98,181 

    9% 

    किआ कैरेंस

    64,609 

    63,167 

    2 %

    मारुति एक्सएल6

    37,111

    45,334 

    -18% 

    मारुति इनविक्टो 

    4,063 

    4,395 

    -8%

    Maruti Ertiga

    • इस लिस्ट में मारुति अर्टिगा को सबसे ज्यादा 28 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल हुई है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी ने इसकी 1.90 लाख यूनिट्स बेची जो कि फाइनेंशियल ईयर 2024 के मुकाबले 41,000 यूनिट्स ज्यादा रही। 
    • टोयोटा ने इनोवा हाइक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा की फाइनेंशियल ईयर 2025 में 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची। इससे कंपनी को 9 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है। 

    Kia Carens

    • किआ कैरेंस इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है जिसे करीब 64,500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। फाइनेंशियल ईयर 2025 में इस कार की बिक्री 2 प्रतिशत तक बढ़ी है। 
    • मारुति एक्सएल6 की सेल्स में 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस कार की 37000 यूनिट्स बेची है। 

    Maruti Invicto

    • मारुति इनविक्टो की फाइनेंशियल ईयर 2025 में 5000 यूनिट्स भी नहीं बिक पाई है। इसकी सेल्स में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।  
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है