• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    प्रीमियम हैचबैक कार सेल्स रिपोर्ट मई 2024: हुंडई आई20 एन लाइन से दोगुना रही मारुति बलेनो की सेल्स,जानिए दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    मारुति बलेनो मई 2024 की सबसे बेस्ट सेलिंग प्रीमियम हैचबैक कार रही और ये इस सेगमेंट की एकमात्र कार है जिसे 10,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।

    भानु
    भानु
    Published On जून 14, 2024 18:23 ist
    info icon
    published onJun 14, 2024 18:23 IST
    last updated onJun 14, 2024 18:23 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    Premium hatchback May 2024 sales

    वैसे तो एसयूवी कारें सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें है मगर प्रीमियम हैचबैक कारें भी इनसे कम नहीं है। मारुति बलेनो और हुंडई आई20 मार्केट में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैचबैक कारें है और आगे आप जानेंगे कि मई 2024 में किस प्रीमियम हैचबैक कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े। 

    मॉडल

    मई 2024

    मई 2023

    अप्रैल 2024

    मारुति बलेनो

    12,842

    18,733

    14,049

    हुंडई आई20

    5,169

    6,094

    5,199

    टाटा अल्ट्रोज 

    4,983

    5,420

    5,148

    टोयोटा ग्लैंजा

    4,517

    5,179

    4,380

    Maruti Baleno

    • इसकी मासिक और सालाना बिक्री में क्रमश: 9 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 
    • मई 2024 में 5000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़ों के साथ हुंडई आई20 दूसरी सबसे ज्यादा​​ बिकने वाली कार रही। हालांकि इसकी सालाना बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज हुई है और इसकी मासिक बिक्री में 15 प्रतिशत गिरावट भी आई है। बता दें कि इसमें हुंडई आई20 एन लाइन ​के आंकड़े भी शामिल है। 

    Tata Altroz

    • टाटा अल्ट्रोज को मई 2024 में 5000 यूनिट्स से जरा कम बिक्री के आंकड़े मिले और इसकी मासिक और सालाना बिक्री में क्रमश: 3 प्रतिशत और 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। टाटा की इस प्रीमियम हैचबैक का जून 2024 में अल्ट्रोज रेसर नाम से एक स्पोर्टी वर्जन लॉन्च हुआ है जिसमें ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और इसकी परफॉर्मेंस भी दमदार है। 
    • मारुति बलेनो पर बेस्ड टोयोटा ग्लैंजा दो ब्रांड्स की ग्लोबल पार्टनरशिप का एक शेयर्ड प्रोडक्ट है जिसको मई 2024 में 4500 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए है। इसकी मासिक बिक्री में 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसकी सालाना बिक्री 13 प्रतिशत तक गिरी है। 

    यह भी पढ़ें:भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ ने शुरू किए अब नए नियम,क्या ड्राइविंग स्कूल्स इसके लिए हैं तैयार?

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है