• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ ने शुरू किए अब नए नियम,क्या ड्राइविंग स्कूल्स इसके लिए हैं तैयार?

    हाल ही में सामने आई खबरों को देखें तो भारत में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए एक नई गाइडलाइन का ऐलान किया है जो कि 1 जून 2024 से लागू हो चुकी है । 

    भानु
    भानु
    Published On जून 05, 2024 12:52 ist
    info icon
    published onJun 05, 2024 12:52 IST
    last updated onJun 05, 2024 12:52 IST
    634 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए अमूमन तौर पर आपको ऑनलाइन असेसमेंट और ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए अपने नजदीकी रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस जाना होता है। इन टेस्ट को पास करने के बाद ही कोई शख्स भारत में ड्राइविंग लाइसेंस पाने का पात्र बनता है। हालांकि,

    इन गाइडलाइन के तहत ड्राइविंग स्कूल और ट्रेनिंग सेंटर्स अब सीधे ही ड्रा​इविंग लाइसेंस जारी कर सकेंगे और अब ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि,इस खबर की ठीक से पुष्टि नहीं हुई है इसलिए हमनें पूरे देश में मौजूद कुछ ड्राइविंग स्कूल्स से संपर्क किया और असलियत जानने की कोशिश की जिसके बारे में आप जानेंगे आगे:

    क्या सही में होने जा रहा है ऐसा?

    Driving Licence sample

    जहां इस नए नियम के बारे में एक भी ड्राइविंग स्कूल्स हमें आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने में असमर्थ रहा वहीं सभी सेंटर ने नई आरटीओ गाइडलाइंस को लेकर अपनी ओर से मना कर दिया। साथ ही ड्राइविंग स्कूलों ने ये भी बताया कि आधिकारिक तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को लेकर नई गाइडलाइन के बारे में आरटीओ द्वारा उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है। 

    हालांकि, सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल 1989 के तहत भारत में ड्राइविंग स्कूल सें किसी आवेदक को पासिंग ​सर्टिफिकेट जारी कर सकते हैं। वहीं मारुति ड्राइविंग स्कूल जैसे ट्रेनिंग सेंटर्स जहां पर क्लासरूम,ड्राइविंग सिम्यूलेटर्स,मल्टीपल टेस्ट ट्रैक्स जैसी सुविधाएं होती है उन्हे आज भी आवेदक को सीधे तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की अनुमति नहीं है। आधिकारिक तौर पर ये काम सिर्फ रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस द्वारा ही किया जाता है। 

    क्या चुनौतियां आ सकती है पेश?

    नए रेगुलेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमनें कई ड्राइविंग स्कूस से संपर्क किया। उन्होनें बताया कि ट्रांसपोर्ट विभाग के मुताबिक इन नए रूल को लागू करने के बीच सबसे बड़ा और कॉमन चैलेंज जमीन अधिग्रहण है। सरकार से मान्यता प्राप्त 2 व्हीलर ट्रेनिंग स्कूल के लिए कम से कम 1 एकड़ जमीन होनी जरूरी है जबकि 4 व्हीलर ट्रेनिंग स्कूल के लिए कम से कम 2 एकड़ जमीन होनी जरूरी है। इन ट्रेनिंग सेंटर्स द्वारा हमें दी गई इस जानकारी के आधार पर तो यहीं कहा जा सकता है कि टियर 1 और टियर 2 श​हरों में इतनी बड़ी जमीन को लीज पर लेना मौजूदा दौर में आसान नहीं है। 

    इसके अलावा ड्राइविंग स्कूल में ट्रेनिंग पाने वालों का लगातार आना भी एक चैलेंज हो सकता है। मारुति ड्राइविंग स्कूल के एक ट्रेनर के अनुसार कैंडिडेट को ड्राइविंग क्लासेज और ट्रेनिंग सेशंस अटेंड करने के लिए लगातार 30 दिन तो आना जरूरी ही है। हर दिन ट्रेनिंग पर आने वालों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस आरटीओ को भेजी जाती है। एक दिन भी ट्रेनिंग पर ना पहुंचने पर प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है। ऐसे में छोटे लेवल पर काम करने वाले ट्रेनिंग सेंटर्स को ऐसे रिकॉर्ड्स मेंटेन करना आसान नहीं हो पाएगा। 

    इतनी जमीन की क्यों है आवश्यकता?

    नए रेगुलेशन के मुताबिक 2 व्हीलर और 4 व्हीलर ट्रेनिंग स्कूल के लिए इतनी जमीन की इसलिए जरूरत है ताकी एक ही ड्राइविंग स्कूल में वहां ट्रैक्स और रूकावटें बनाई जा सके। ये ट्रैक्स कुछ इस तरह से डिजाइन होने चाहिए कि इनमें ड्राइवर को थोड़े चैलेंज भी मिले ताकि वो एक अच्छा ड्राइवर बन सके और उसे फिर लाइसेंस दिया जा सके। 

    क्या पुरानी गाइडलाइन रहेगी?

    You Don’t Have To Give A Driving Test At The RTO Anymore To Get Your Driving License

    चूंकि ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए ड्राइविंग स्कूल्स का ऐसे नियम एवं शर्तों का पालन कर पाना संभव नहीं है ऐसे में मौजूा गाइडलाइन ही जारी रह सकती है। फिलहाल लोग परिवहन वेबसाइट पर सीधे जाकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या फिर वो आरटीओ ऑफिस पर भी सीधे जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो लोग लाइट मोटर व्हीकल यानी 4 व्हीलर का लाइसेंस लेना चाहते हैं उनकी उम्र 18 साल होना जरूरी है। 

    एप्लिकेशन डालने के बाद लर्निंग लाइसेंस पाने के लिए एक ऑनलाइन टेस्ट भी होता है। ये ​लर्निंग लाइसेंस 6 महीने तक के लिए वैध होता है और आप चाहें तो एक महीने के बाद ही प्रॉपर लाइसेंस के लिए भी अप्लाय कर सकते हैं। इस दौरान आप फाइनल ड्राइविंग टेस्ट के लिए अपने नजदीकी ड्राइविंग स्कूल जाकर ड्राइविंग क्लासेज ले सकते हैं। पक्का लाइसेंस पाने के लिए आवदेक को एक आरटीओ में एक ड्राइविंग टेस्ट देना होता है। ये टेस्ट पास कर लेने के ​बाद आवेदक का लाइसेंस उसके पते पर पहुंच जाता है जो करीब 20 साल के लिए मान्य होता है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    A
    ajit menon
    Jun 2, 2024, 4:23:57 PM

    Good investigative reporting. All other websites claim that driving licenses can be obtained from driving schools and that there will be no need to go to an RTO for a driving license starting June 1.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है