• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज-बेंज जीएलसी इलेक्ट्रिक को मिला शानदार रिस्पॉन्स, महज 36 घंटों में 650 से ज्यादा लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

    जीएलसी की लेगेसी बरकरार है, अब इलेक्ट्रिक अवतार के साथ चीजें और दिलचस्प हो गई हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 12, 2026 11:55 ist
    info icon
    published onOct 12, 2026 11:55 IST
    last updated onOct 12, 2026 11:55 IST
    8 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz GLC Electric

    मर्सिडीज-बेंज भारत के कार बाजार में जल्द एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘जीएलसी इलेक्ट्रिक’ पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले, मर्सिडीज-बेंज ने अपनी आगामी लग्जरी एसयूवी के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) ओपन किया, और लग्जरी कार कंपनी को संभावित ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस आगामी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार के बारे में आप जो कुछ जानना चाहते हैं वो सारी जानकारी आगे दी गई है:

    मर्सिडीज-बेंज जीएलसी इलेक्ट्रिक की शुरुआती डिमांड अच्छी रही

    मर्सिडीज-बेंज जीएलएसी इलेक्ट्रिक के लिए रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर को शुरू हुए थे और महज 36 घंटे में 650 से ज्यादा लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई। कंपनी का मानना है कि लॉन्च से पहले मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स से यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में सबसे सफल लॉन्च में से एक बन सकती है। जीएलसी इलेक्ट्रिक को भारत में 4 नवंबर को पेश किया जाएगा और इसकी डिलीवरी लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो सकती है।

    जीएलसी 400 4मैटिक को भारत में मर्सिडीज-बेंज के पुणे स्थित चाकण प्लांट में तैयार किया जाएगा, और यह नेक्स्ट-जनरेशन इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी।

    मर्सिडीज-बेंज जीएलसी इलेक्ट्रिक के बारे में

    मर्सिडीज-बेंज जीएलसी इलेक्ट्रिक का डिजाइन पारंपरिक आईसीई पावर्ड जीएलसी की तुलना में ज्यादा रेडिकल है, जिसमें लग्जरी एसयूवी स्टाइल के साथ ज्यादा फ्यूचरिस्टिक अप्रोच है। आगे की तरफ क्रोम सराउंड के साथ एक बड़ी चमकीली ग्रिल दी गई है और इसके बीच में चमकीले 3-पॉइंटेड स्टार दिए गए हैं। इसके दोनों तरफ आइब्रो जैसे एलईडी डीआरएल के साथ पतले एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और इनमें ब्रांड के लोगो से इंस्पायर्ड लाइटिंग एलिमेंट्स हैं। नीचे की तरफ, बंपर में एक पतला एयर डैम और फॉक्स एयर वेंट्स के लिए ट्राएंगुलर हाउसिंग दी गई है।

    Mercedes Benz GLC Electric Front Quarter

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो जीएलसी इलेक्ट्रिक में एक स्लोपिंग रूफलाइन, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, रूफ रेल्स और रनिंग बोर्ड दिए गए हैं। इसमें 21-इंच तक के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं जो इसकी रोड प्रजेंस को और बेहतर करते हैं। साइड से इसका ओवरऑल सिल्हूट दूसरी मर्सिडीज एसयूवी जैसा है, जबकि स्मूद बॉडीवर्क और एयरोडायनामिक डिजाइन एलिमेंट्स इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं।

    Merecedes Benz GLE Electric Side

    पीछे की तरफ, जीएलसी इलेक्ट्रिक में एक कनेक्टेड लाइटिंग सेटअप दिया गया है, जो इसका सबसे अलग डिजाइन एलिमेंट्स हो सकता है। एलईडी लाइट बार टेलगेट की पूरी चौड़ाई तक फैली है और इसके दोनों तरफ दो गोल लाइटिंग एलिमेंट्स हैं जिनमें 3-पॉइंटेड स्टार बने हैं। बंपर का डिजाइन काफी स्पोर्टी है, जिसमें डिफ्यूजर जैसा एलिमेंट्स एसयूवी को पीछे से स्टाइलिश बनाता है।

    Mercedes-Benz GLC Electric

    अब चलते हैं केबिन की तरफ, जीएलसी इलेक्ट्रिक में एक 39.1-इंच एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन दी गई है, जो लगभग डैशबोर्ड की पूरी चौड़ाई तक फैली है। अन्य हाइलाइट्स में टच-बेस्ड कंट्रोल्स के साथ थ्री-स्पॉक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, पतले सेंट्रल एसी वेंट्स, सेंटर कंसोल और वेंट्स पर एल्युमिनियम इनसर्ट, और ज्यादा पारंपरिक लग्जरी फील के लिए फॉक्स वुड फिनिश दी गई है। मर्सिडीज इलेक्ट्रिक एसयूवी में 5-सीट लेआउट और एक बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ भी दी गई है।

    Mercedes-Benz GLC Electric

    मर्सिडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक कार की फीचर लिस्ट काफी लंबी है। जैसा कि पहले बताया, इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक बड़ी 39.1-इंच एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन दी गई है, जिसमें एआई के साथ 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 14-इंच पैसेंजर एंटरटेनमेंट सिस्टम, और एक 10.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। अन्य फीचर में एक 4डी बर्मस्टर साउंड सिस्टम, आगे पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, चमकीली पैनोरमिक ग्लास रूफ, मल्टी कलर एम्बिएंट लाइटिंग, एआई असिस्टेंट, और दो वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं।

    Mercedes-Benz GLC Electric

    सेफ्टी फीचर की बात करें तो जीएलसी इलेक्ट्रिक के अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध वर्जन में लेवल-2 एडीएएस, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ एक 360 डिग्री कैमरा, 11 एयरबैग तक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), रिमोट पार्किंग असिस्ट, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    मर्सिडीज-बेंज भारत में इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को एक वेरिएंट जीएलसी 400 4मैटिक और एक बैटरी पैक ऑप्शन में पेश करेगी। यह 330 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और इसमें 4.5 डिग्री तक टर्निंग रेडियस वाला रियर-व्हील स्टीयरिंग और अडेप्टिव एयर सस्पेंशन भी होगा। यहां देखिए इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन:

    वेरिएंट

    जीएलसी 400 इलेक्ट्रिक 4मैटिक

    बैटरी पैक

    94 किलोमीटर प्रति घंटे

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    2

    सर्टिफाइड रेंज (डब्ल्यूएलटीपी)

    713 किलोमीटर

    पावर

    490 पीएस (संयुक्त)

    टॉर्क

    800 एनएम

    सर्टिफाइड एसेलरेशन (0-100 किलोमीटर प्रति घंटे)

    4.3 सेकंड

    ड्राइव

    ऑल-व्हील ड्राइव

    Mercedes Benz GLE Electric Charge Port

    लॉन्च तारीख, संभावित कीमत और कंपेरिजन

    मर्सिडीज-बेंज ने कहा है कि जीएलसी इलेक्ट्रिक भारत में 4 नवंबर 2026 को लॉन्च होगी, और ग्राहकों को कार की डिलीवरी नवंबर के मध्य से मिलनी शुरू होगी। मर्सिडीज-बेंज जीएलएसी इलेक्ट्रिक को भारत में ही तैयार किया जाएगा, ऐसे में हमारा मानना है कि इसकी कीमत 80 लाख रुपये से 90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रह सकती है। यहां एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारी देखें।

    जीएलसी इलेक्ट्रिक को मर्सिडीज-बेंज लाइनअप में ईक्यूएस एसयूवी के नीचे पोजिशन किया जाएगा, और इसका मुकाबला टेस्ला मॉडल वाई और आगामी बीएमडब्ल्यू आईएक्स3 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार से रहेगा।

    कारदेखो का क्या है कहना

    जीएलसी इलेक्ट्रिक को लॉन्च से पहले मिले शानदार रिस्पॉन्स से पता चलता है कि यह भारत में मर्सिडीज-बेंज की ईवी लाइनअप में एक मजबूत दावेदार हो सकती है। इसे भारत में तैयार किया जाएगा और लॉन्च के तुरंत बाद ग्राहकों को डिलीवरी दी जाएगी, इसलिए यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कार कंपनी को लग्जरी ईवी पर स्विच करने के इच्छुक ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में मदद कर सकती है। हालांकि, इसकी कीमत और ओवरऑल पैकेज पर यह निर्भर करेगा कि यह मुकाबले में मौजूद कारों की तुलना में कैसा परफॉर्म करती है।

    आप मर्सिडीज-बेंज जीएलएस इलेक्ट्रिक के बारे में क्या सोचते हैं? हमें नीचे कमेंट में बताएं!

    was this article helpful ?

    मर्सिडीज जीएलसी इलेक्ट्रिक पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है