• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जेएसडब्लू मोटर्स से 3 दिसंबर को उठेगा पर्दा, जेटूर टी2 बेस्ड एसयूवी हो सकती है पहली कार

    एक नया भारतीय कार ब्रांड, बॉक्सी 360 पीएस वाली एसयूवी और 1100 किलोमीटर तक की रेंज। जानिए जेएसडब्लू क्या लेकर आ रहा है…

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 12, 2026 11:18 ist
    info icon
    published onOct 12, 2026 11:18 IST
    last updated onOct 12, 2026 11:18 IST
    11 Views
    • Write a कमेंट

    JSW Jetour T2

    जेएसडब्लू ग्रुप अब भारत में अपना खुद का कार ब्रांड शुरू कर रहा है, जिसका नाम जेएसडब्लू मोटर्स होगा। इसे 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले एक इवेंट में आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा, और ब्रांड के टीजर में कहा गया है कि "एक नया चेप्टर शुरू होने वाला है।"

    कंपनी की भारत आने वाली पहली कार 5-सीटर एसयूवी हो सकती है, जो कि चेरी जेटूर टी2 पर आधारित होगी। चेरी चीन की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनियों में से एक है और जेटूर टी2 एक मजबूत, बॉक्सी एसयूवी है जो कि पहले से ही चीन और कई अन्य देशों में बिक रही है। जेएसडब्लू भारत में इसका अपना वर्जन बेचेगी। यहां देखें इस अपकमिंग एसयूवी कार से जुड़ी पूरी जानकारी :- 

    जेएसडब्लू कॉम्बैट : क्या जेएसडब्लू की पहली एसयूवी कार इस नाम से आएगी?

    जारी हुई कई रिपोर्ट्स के मुताबिक जेएसडब्लू की पहली एसयूवी को 'कॉम्बैट' नाम दिया जाएगा, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने के लिए तैयार दिखने वाली इस कार के लिए बिल्कुल सही है। चीन में बिकने वाली एसयूवी के बोनट पर 'जेटूर' लिखा है, जबकि भारत आने वाले मॉडल में इसकी जगह 'कॉम्बेट' लिखा हो सकता है।

    हालांकि, जेएसडब्लू ने इसका ऑफिशियल नाम फिलहाल कंफर्म नहीं किया है और कुछ रिपोर्ट्स में एसयूवी को अभी भी बिना नाम वाला बताया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अपनी अपकमिंग कारों के लिए सात नामों को ट्रेडमार्क कराया है, जिसमें 'कॉम्बैट' भी शामिल है। दिसंबर में होने वाले इवेंट से पहले और भी कई टीजर जारी होने की उम्मीद है जिससे यह बात और भी साफ हो जाएगी।

    जेएसडब्लू मोटर्स क्या है? आपको भारत के नए कार ब्रांड के बारे में यह पता होना चाहिए 

    जेएसडब्लू मोटर्स, जेएसडब्लू ग्रुप का एक नया और इंडिपेंडेंट कार ब्रांड है। जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ( जेएसडब्लू और चीन की एसएआईसी के बीच जॉइंट वेंचर) पहले की तरह ही काम करता रहेगा। जेएसडब्लू मोटर्स एक अलग ब्रांड होगा जिसकी अपनी कारें होंगी।

    JSW-Jetour T2

    जेएसडब्लू मोटर्स ने चेरी के साथ पार्टनरशिप की है, जो टेक्नोलॉजी और पार्ट्स सप्लाई करेगी। सभी कारें चेरी के मॉडल्स पर आधारित होंगी, लेकिन उन पर जेएसडब्लू बैज मिलगा। ज्यादा जानकारी के लिए जेएसडब्लू मोटर्स के बारे में हमारा यह एक्सप्लेनर पढ़ें।

    जेएसडब्लू जेटूर टी2 से जुड़ी जानकारी

    जेटूर टी2 एक मजबूत, बॉक्सी एसयूवी है और यह अपनी सेगमेंट की ज्यादातर एसयूवी से काफी अलग दिखती है। इसका सीधा और चौकोर डिज़ाइन इसे सड़क पर एक दमदार लुक देता है, और इसके बड़े साइज का मतलब है कि इसके अंदर काफी जगह होनी चाहिए। रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में जेटूर टी2 का प्री-फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया जाएगा, जिसमें कई हल्के-फुल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

    जेटूर टी2 के आगे का डिजाइन एकदम सीधा और सपाट है, जो इसके ऑफ-रोडर लुक के साथ काफी अच्छी तरह मेल खाता है। सामने आए स्पाई शॉट्स से संकेत मिले हैं कि भारत आने वाले मॉडल में थोड़ी बदली हुई हेडलाइट्स और नए डिजाइन का बंपर दिया जाएगा। इसमें बोनट पर ‘जेटूर’ ब्रांडिंग की जगह ‘कॉम्बेट’ लेटरिंग दी जा सकती है। 

    JSW Jetour T2

    इसकी साइड प्रोफाइल बॉक्सी होगी और इसमें फ्लैट रूफलाइन भी मिलेगी जो इस एसयूवी कार को ऊंचा दिखाएगी। राइडिंग के लिए इसमें बड़े 20-इंच के अलॉय व्हील्स लगे होंगे। इसमें व्हील आर्क पर चौड़ी क्लैडिंग और नियॉन ग्रीन एक्सेंट के साथ रूफ रेल्स भी मिलेंगे जो इसे एडवेंचरस लुक देंगे। 

    JSW Jetour T2

    पीछे की तरफ इसमें बूट डोर पर एक स्पेयर व्हील लगा है, जो कि एक क्लासिक ऑफ-रोडर वाली खूबी है और आमतौर पर थार जैसी एसयूवी कारों में देखने को मिलती है। इसमें ऊंची, वर्टिकल स्टैक एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं जो इसके रग्ड डिज़ाइन को पूरा करती हैं। इसका बूट भी काफी बड़ा है, जिसकी कैपेसिटी 752 लीटर है।

    JSW Jetour T2

    दिलचस्प बात :- 

    ऑफ-रोड स्टाइलिंग के बावजूद, इस एसयूवी में मोनोकॉक बॉडी का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। यह वही कंस्ट्रक्शन है जिसका इस्तेमाल ज़्यादातर रेगुलर कारों में होता है, जिसमें बॉडी और फ़्रेम एक ही स्ट्रक्चर होते हैं। यह सड़क पर ज़्यादा आरामदायक राइड देती है। हालांकि, यह फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो एन जैसी एसयूवी में इस्तेमाल होने वाले अलग लैडर-फ़्रेम चेसिस जितनी मजबूत ऑफ-रोडर कार नहीं होती।

    इसका केबिन काफी हद तक चीन में बिकने वाले मॉडल के जैसा हो सकता है, इसमें फर्क केवल जेएसडब्लू बैजिंग का देखने को मिलेगा। केबिन के अंदर इसमें सीधा डैशबोर्ड मिलता है जो इसके बॉक्सी एक्सटीरियर से काफी मेल खाता है। डैशबोर्ड के बीच में एक बड़ी 15.6-इंच की टचस्क्रीन और फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर जेएसडब्लू मोटर्स लोगो लगा हो सकता है। 

    JSW Jetour T2

    जेटूर टी2 की फीचर लिस्ट काफी लंबी होगी। इसमें 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ 12-स्पीकर वाला सोनी साउंड सिस्टम मिलता है। इसमें ड्राइवर के लिए 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। अन्य फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फ़ोन चार्जर और पावर्ड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन शामिल हो सकते हैं। 

    JSW Jetour T2

    सुरक्षा के लिए इस अपकमिंग कार में 6 एयरबैग्स, और 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इसमें लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ-साथ हिल-स्टार्ट और हिल-डिसेंट असिस्ट भी मिल सकता है। एशियन एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है।

    JSW Jetour T2

    जेटूर टी2 में प्लग-इन-हाइब्रिड पावरट्रेन दी जा सकती है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ एक बैटरी दी गई है जिसे घर पर चार्ज किया जा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे इलेक्ट्रिक कार में होता है। इसके संभावित ड्राइवट्रेन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हो सकते हैं:

    स्पेसिफिकेशन 

    जेटूर टी2 पीएचईवी 

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल 

    बैटरी पैक 

    18.4 केडब्लूएच

    मोटर की संख्या 

    2

    संयुक्त पावर 

    360 पीएस

    संयुक्त टॉर्क 

    610 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    3-स्पीड डीएचटी*

    ड्राइवट्रेन 

    एफडब्लूडी

    सर्टिफाइड इलेक्ट्रिक रेंज (एनईडीसी) 

    90 किलोमीटर 

    सर्टिफाइड रेंज 

    1100 किलोमीटर तक 

    *डीएचटी - डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन 

    JSW Jetour T2

    1100 किलोमीटर की संयुक्त रेंज : 

    यह लगभग मुंबई से बेंगलुरु की दूरी है, बिना फ्यूल के लिए रुके।

    यह एसयूवी कार सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर लगभग 90 किलोमीटर चल सकती है, जो बिना पेट्रोल इस्तेमाल किए रोजाना के ज्यादातर सफर के लिए काफी है। लंबे सफर में पेट्रोल इंजन अच्छी तरह से काम करता है, और फुल टैंक व बैटरी के साथ इसकी कुल रेंज 1100 किलोमीटर तक बताई गई है।

    अनुमान है कि इसकी कीमत 25 लाख रुपये से 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इस एसयूवी कार का मुकाबला एमजी हेक्टर टॉमाहाक पीएचईवी, किआ सोरेंटो, फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन और टेरॉन और स्कोडा कोडिएक से रहेगा।

    कारदेखो का क्या है कहना…

    जेएसडब्लू मोटर्स एक नई अप्रोच के साथ इस सेगमेंट में कदम रख रही है। जहां भारत में ज़्यादातर एसयूवी डीजल या पेट्रोल पर चलती हैं, वहीं जेएसडब्लू के पहले मॉडल में एक बोल्ड, बॉक्सी डिज़ाइन के साथ प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगी। इसका मकसद यह है कि आपको रोजाना आने-जाने के लिए इलेक्ट्रिक ड्राइविंग और लंबे सफर के लिए पेट्रोल इंजन का भरोसा मिले, और इस प्राइस रेंज में ऐसा कॉम्बिनेशन अभी भी मार्किट में कम ही देखने को मिलता है। इसमें परफॉर्मेंस, एफिशिएंसी और प्रीमियम फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन भी है।

    JSW Jetour T2

    इसकी सफलता कुछ अहम बातों पर निर्भर करेगी। एक नए ब्रांड के तौर पर जेएसडब्लू मोटर्स को खरीदारों का भरोसा जीतना होगा, और इसका एक भरोसेमंद सेल्स और सर्विस नेटवर्क बड़ी भूमिका निभाएगा। इसकी कीमत भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर होगी। अगर जेएसडब्लू इसकी सही कीमत तय करती है, तो यह एसयूवी इस कड़े मुकाबले वाले सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है। जेएसडब्लू मोटर्स जब दिसंबर में इसे पेश करेगी, तब हमें इससे जुड़ी और जानकारी मिल सकेगी।

    जेएसडब्लू मोटर्स और जेटूर टी2 के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं!

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    जेएसडब्ल्यू जेटूर टी2 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है