मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर: दिसंबर में मारुति ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, वैगन आर, और डिजायर जैसी गाड़ी पर पाएं 83,000 रुपये से ज्यादा की छूट
इस लिस्ट की चार मारुति कार के स्पेशल एडिशन मॉडल पर भी डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं
- Write a कमेंट

-
मारुति सेलेरियो पर सबसे ज्यादा 83,100 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है और फिर एस-प्रेसो पर सबसे ज्यादा 76,953 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
-
पुरानी मारुति डिजायर कार पर 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
-
2024 मारुति स्विफ्ट के रेगुलर वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
-
सभी ऑफर 2024 के अंत तक मान्य हैं।
साल 2024 जल्द खत्म होने वाला है, ऐसे में नई गाड़ी खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है क्योंकि इस समय कार कंपनियां अपने स्टॉक को निपटाने के लिए कारों पर अच्छा-खासा डिस्काउंट देती हैं। मारुति अपने मौजूदा स्टॉक को क्लियर करने के लिए ईयर-एंड ऑफर लेकर आई है। नवंबर में अर्टिगा और न्यू जनरेशन डिजायर को छोड़कर बाकी सभी कारों पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बोनस दिया जा रहा है। यहां देखें मारुति के एरीना मॉडल्स पर मिल रहे सभी डिस्काउंट ऑफर:
नोट : यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्राहक 15,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपये के स्क्रेपेज बोनस में से किसी एक ऑफर को चुन सकते हैं।
ऑल्टो के10

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
45,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
2,100 रुपये |
| कुल फायदे |
72,100 रुपये तक |
ऊपर बताए गए ऑफर मारुति ऑल्टो के10 के एएमटी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं।
यदि आप इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट वीएक्स+ (ड्रीम सीरीज) को खरीदते हैं तो आपको 43,302 रुपये का नकद डिस्काउंट मिलेगा, जिससे आप इस पर कुल 70,402 रुपये तक की बचत कर सकेंगे। इस वेरिएंट पर बाकी सभी फायदे ऊपर वाले ही मिल रहे हैं।
मारुति अल्टो के10 के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि बाकि ऑफर इस पर ऊपर वाले ही दिए जा रहे हैं।
मारुति ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है।
एस-प्रेसो

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
49,853 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
2,100 रुपये |
| कुल फायदे |
76,953 रुपये तक |
यह डिस्काउंट ऑफर मारुति एस-प्रेसो के टॉप वेरिएंट वीएक्सआई (ड्रीम सीरीज) पर दिए जा रहे हैं।
यदि आप इसके एएमटी वेरिएंट को खरीदते हैं तो आपको 45,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिलेगा, जबकि इसके मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। इन वेरिएंट पर बाकी सभी फायदे ऊपर वाले ही दिए जा रहे हैं।
एस-प्रेसो पर स्क्रेपेज बोनस की बजाए 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
मारुति एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।
वैगन आर

| ऑफर |
राशि |
| फ्री किट |
49,900 रुपये |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
2,100 रुपये |
| कुल फायदे |
77,000 रुपये तक |
यह सभी फायदे मारुति वैगन आर वॉल्ट्ज़ एडिशन के बेस वेरिएंट एलएक्सआई सीएनजी वेरिएंट पर मान्य हैं।
वैगन आर वॉल्ट्ज एडिशन के मिड-वेरिएंट वीएक्सआई और टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई पेट्रोल के साथ 35,000 रुपये की फ्री किट और 5,000 रुपये का एडिशनल ऑफर दिया जा रहा है। इस हैचबैक कार के एएमटी वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एडिशनल ऑफर दिया जा रहा है, जबकि बाकी ऑफर इस पर ऊपर वाले ही मिल रहे हैं।
वैगन आर कार के एलएक्सआई पेट्रोल वेरिएंट के साथ 4,900 रुपये की किट मिल रही है, जिसकी वास्तविक कीमत 49,900 रुपये है। जबकि, इसके मिड-वेरिएंट वीएक्सआई सीएनजी के साथ 35,000 रुपये की फ्री किट और 10,000 रुपये का एडिशनल ऑफर दिया जा रहा है।
वैगन आर हैचबैक के रेगुलर एएमटी और सीएनजी वेरिएंट पर कुल 67,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इन दोनों कार पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इस गाड़ी के मैनुअल वेरिएंट के साथ 35,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि बाकी फायदे इस पर ऊपर वाले दिए जा रहे हैं।
मारुति वैगन आर की कीमत 5.55 लाख रुपये से 7.38 लाख रुपये के बीच है।
सेलेरियो

| ऑफर |
राशि |
| फ्री किट |
11,000 रुपये |
| एडिशनल ऑफर |
45,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
2,100 रुपये |
| कुल फायदे |
83,100 रुपये तक |
ऊपर बताए गए फायदे सेलेरियो लिमिटेड एडिशन मॉडल के एएमटी वेरिएंट के साथ मिल रहे हैं।
लिमिटेड एडिशन सेलेरियो के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट के साथ 11,000 रुपये की फ्री किट और 40,000 रुपये का एडिशनल ऑफर दिया जा रहा है।
डीलर सूत्रों का कहना है कि इस हैचबैक कार के लिमिटेड एडिशन मॉडल के साथ स्पीकर और म्यूजिक सिस्टम भी मिलता है।
मारुति सेलेरियो के बेस वेरिएंट एलएक्सआई (ड्रीम सीरीज) पर कुल 82,084 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस गाड़ी पर 54,984 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इस हैचबैक कार के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
इस कार के एएमटी वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि बाकी ऑफर इस पर ऊपर वाले दिए जा रहे हैं।
मारुति सेलेरियो की कीमत 4.99 लाख रुपये से 7.04 लाख रुपये के बीच है।
पुरानी स्विफ्ट

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
10,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कुल फायदे |
35,000 रुपये तक |
पुरानी स्विफ्ट के बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए कंपनी इस गाड़ी पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है।
इस गाड़ी के सभी पेट्रोल वेरिएंट पर एक जैसा नकद डिस्काउंट और स्क्रेपेज बोनस दिया जा रहा है।
इस कार के सीएनजी वेरिएंट पर केवल एक्सचेंज बोनस या स्क्रेपेज बोनस मिल रहा है।
पुरानी मारुति स्विफ्ट की कीमत 6.24 लाख रुपये से 9.14 लाख रुपये के बीच थी।
2024 मारुति स्विफ्ट

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
50,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कुल फायदे |
75,000 रुपये तक |
ऊपर बताए गए फायदे 2024 मारुति स्विफ्ट के बेस वेरिएंट एलएक्सआई मैनुअल और टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ एएमटी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी के मिड-वेरिएंट वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ) एएमटी, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ एमटी और जेडएक्सआई सीएनजी वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि बाकी फायदे ऊपर वाले मिल रहे हैं।
इस हैचबैक कार के मिड-वेरिएंट वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ) मैनुअल और बाकी बचे सभी सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
स्विफ्ट कार पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
इस गाड़ी के बेस वेरिएंट एलएक्सआई ब्लिट्ज एडिशन पर 74,990 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं।
मारुति स्विफ्ट कार के मैनुअल, एएमटी, और वीएक्सआई और वीएक्सआई (ओ) सीएनजी वेरिएंट पर 39,808 रुपये की फ्री किट मिल रही है। वीएक्सआई और वीएक्सआई (ओ) एएमटी वेरिएंट पर 5,000 रुपये का एडिशनल ऑफर भी दिया जा रहा है।
स्विफ्ट कार के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बोनस एक जैसा मिल रहा है।
मारुति स्विफ्ट हैचबैक की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.64 लाख रुपये के बीच है।
पुरानी डिजायर

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
15,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कुल फायदे |
40,000 रुपये तक |
ऊपर बताए गए फायदे पुरानी मारुति डिजायर कार के एएमटी वेरिएंट पर मिल रहे हैं, लेकिन इस कार के सीएनजी वेरिएंट पर कोई छूट नहीं दी जा रही है।
डिजायर कार के मैनुअल वेरिएंट को चुनने पर आपको 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल सकेगा, जबकि बाकी फायदे इस पर ऊपर वाले दिए जा रहे हैं।
मारुति डिजायर की कीमत 6.57 लाख रुपये से 9.34 लाख रुपये के बीच है।
मारुति ब्रेजा

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
25,000 रुपये तक |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कुल फायदे |
50,000 रुपये तक |
यह सभी डिस्काउंट ऑफर मारुति ब्रेजा के टॉप जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ एटी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी के जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ मैनुअल वेरिएंट पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
इस गाड़ी के बाकी मैनुअल और वीएक्सआई एटी वेरिएंट पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि बाकी ऑफर इन पर ऊपर वाले ही मिल रहे हैं। ब्रेजा कार के किसी भी वेरिएंट पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
इस सब-4 मीटर एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं।
ब्रेजा के बेस वेरिएंट एलएक्सआई पेट्रोल अर्बनो एडिशन के साथ 42,000 रुपये की किट 20,000 रुपये में दी जा रही है।
इस गाड़ी के मिड-वेरिएंट वीएक्सआई एमटी और एटी वेरिएंट के साथ 18,500 रुपये की किट 7,500 रुपये में मिल रही है, जबकि बाकी ऑफर ऊपर वाले ही दिए जा रहे हैं।
मारुति ब्रेजा की कीमत 8.34 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये के बीच है।
ईको

| ऑफर |
राशि |
| नकद डिस्काउंट |
15,000 रुपये |
| स्क्रेपेज बोनस |
25,000 रुपये |
| कुल फायदे |
40,000 रुपये |
यह डिस्काउंट ऑफर मारुति ईको के सभी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं।
मारुति ईको की कीमत 5.32 लाख रुपये से 6.58 लाख रुपये के बीच है।
सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।
नोट : यह ऑफर आपके शहर और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी मारुति डीलरशिप पर संपर्क करें।
यह भी देखें: मारुति डिजायर ऑन रोड प्राइस














