• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2023 कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्स रिपोर्ट: हुंडई क्रेटा को पछाड़कर नंबर 1 बनी महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन और क्लासिक

    अक्टूबर 2023 का त्यौहारी महीना कुछ कारमेकर्स के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा जो कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की परफॉर्मेंस में भी झलक रहा है जिसकी मासिक ​ग्रोथ में महज 5 प्रतिशत का ही इजाफा हुआ है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 13, 2023 19:29 ist
    info icon
    published onNov 13, 2023 19:29 IST
    last updated onNov 13, 2023 19:29 IST
    558 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta, Mahindra Scorpio N, Mahindra Scorpio Classic

    इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक जिनकी कंबाइंड सेल्स के आंकड़े हुंडई क्रेटा की सेल्स से ज्यादा रहे। अक्टूबर 2023 में इस सेगमेंट मेंं किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े उसपर डालिए एक नजर:

    कॉम्पैक्ट और क्रॉसओवर

     

    अक्टूबर 2023

    सितंबर 2023

    मासिक ग्रोथ

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर(%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    6 महीने की औसत सेल्स

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    13578

    11846

    14.62

    21.09

    19.15

    1.94

    9975

    हुंडई क्रेटा

    13077

    12717

    2.83

    20.32

    30.58

    -10.26

    13949

    किआ सेल्टोस

    12362

    10558

    17.08

    19.21

    25.17

    -5.96

    7642

    मारुति ग्रैंड विटारा

    10834

    11736

    -7.68

    16.83

    20.73

    -3.9

    9956

    होंडा एलिवेट

    4957

    5685

    -12.8

    7.7

    -

    -

    1418

    टोयोटा हाइराइडर

    3987

    3804

    4.81

    6.19

    243.1

    -236.91

    3307

    स्कोडा कुशाक

    2447

    2260

    8.27

    3.8

    4.35

    -0.55

    2174

    फोक्सवैगन टाइगन

    2219

    1586

    39.91

    3.44

    6.06

    -2.62

    1709

    एमजी एस्टर

    890

    901

    -1.22

    1.38

    4.56

    -3.18

    826

    कुल

    64351

    61093

    5.33

     

     

     

     

    • सेल्स डेटा पर नजर डालें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही मगर ये आंकड़ा इस कार के दोनों वर्जन का है जो स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन के नाम से जानी जाती है। दोनों कारों की मासिक बिक्री में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इनकी 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। 
    • आमतौर पर इस सेगमेंट में टॉप पर रहने वाली हुंडई क्रेटा की अक्टूबर 2023 में बिक्री स्थिर रही जिसकी भी 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक बिक्री महज 3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 
    • किआ सेल्टोस के फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च होने के बाद इसकी डिमांड एक बार फिर से बढ़ने लगी है और ये इस लिस्ट में एक बार फिर से तीसरे स्थान पर आ गई है जिसकी पिछले महीने 12,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। 
    • मारुति ग्रैंड विटारा इस लिस्ट में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली आखिरी कार है। हालांकि सितंबर 2023 के मुकाबले अक्टूबर 2023 में इसकी बिक्री 8 प्रतिशत घटी है। वहीं इसी पर बेस्ड  टोयोटा हाइराइडर को पिछले महीने करीब 4000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। 
    • होंडा एलिवेट इस लिस्ट में पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही। हालांकि इसकी मासिक बिक्री में गिरावट आई है और पिछले महीने इसकी 5000 यूनिट्स बिकी। 
    • पिछले महीने स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन को एक जैसे ही बिक्री के आंकड़े मिले मगर टाइगन की मासिक बिक्री में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 
    • एमजी एस्टर की बिक्री भी स्थिर है जो कि हर महीने 1000 यूनिट्स तक के बिक्री के आंकड़े को पार ही नहीं कर पा रही है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है