• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्मः नई किया कार्निवल ऑटो एक्सपो 2023 में आएगी नजर

    नई कार्निवल पहले ज्यादा प्रीमियम, ज्यादा स्टाइलिश और ज्यादा फीचर लोडेड होगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 04, 2023 19:31 ist
    info icon
    published onJan 04, 2023 19:31 IST
    last updated onJan 04, 2023 19:31 IST
    873 Views
    • Write a कमेंट

    New Kia Carnival

    • चौथी जनरेशन कार्निवल एमपीवी से 2020 में पर्दा उठा था।
    • भारत में अभी तीसरी जनरेशन की कार्निवल एमपीवी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
    • नई कार्निवल पहले से ज्यादा प्रीमियम और ज्यादा स्टाइलिश है।
    • इसे नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और ये पहले से ज्यादा बड़ी है।
    • भारत में इसे पहले की तरह डीजल-ऑटोमेटिक पावरट्रेन में पेश किया जा सकता है।

    किया कार्निवल (Kia Carnival) भारत की सबसे प्रीमियम एमपीवी कार में से एक है जो कुछ हद तक लग्जरी सेगमेंट के ग्राहकों को भी अपनी ओर खींचने में कामयाब हुई है। मौजूदा जनरेशन की कार्निवल को ऑटो एक्सपो 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कंपनी पिछले साल इसका न्यू जनरेशन मॉडल उतार चुकी है। अब किया मोटर्स ने कंफर्म किया है कि वह ऑटो एक्सपो 2023 में चौथी जनरेशन कार्निवल को लेकर आएगी और इसे फिलहाल कोडनेम केए4 नाम दिया गया है।

    चौथी जनरेशन कार्निवल को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है और ये पहले से ज्यादा बड़ी भी है। नई डिजाइन थीम पर बनी होने के चलते ये पहले से ज्यादा प्रीमियम लगती है। इसके इंटीरियर को भी अपडेट किया है और इसके नए डैशबोर्ड पर बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नया क्लाइमेट कंट्रोल पेनल और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर जैसे फीचर दिए गए हैं। भारत आने वाले मॉडल में इस बार एडीएएस फीचर भी दिया जा सकता है।

    New-Gen Kia Carnival Revealed In Full; India Launch Likely In 2022

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कार्निवल एमपीवी को 4 सीटर से 9 सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। 

    भारत में नई कार्निवल में मौजूदा मॉडल वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 202पीएस की पावर और 440एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इस इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसमें वी6 इंजन का ऑप्शन भी मिलता है जो भारत में मिलने की संभावनाएं नहीं है।

    New-gen Kia Carnival MPV Unveiled

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि किया मोटर्स ऑटो एक्सपो 2023 में भारत में नई कार्निवल के लॉन्च की घोषणा कर सकती है और इसके कुछ समय बाद इसकी प्राइस का खुलासा कर सकती है। वर्तमान में भारत में इसके कंपेरिजन में सीधे तौर पर कोई कार मौजूद नहीं है। यह नई टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से ऊपर वाले सेगमेंट की कार है।

    was this article helpful ?

    किया कार्निवल पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है