• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा इंडिया के डिजाइन हैड अजय जैन ने कहा भारतीय ग्राहक कीमत से ज्यादा कार की डिजाइन को देते हैं अहमियत

    हाल ही में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन, टाटा सफारी और टाटा हैरियर कंपनी की नई बोल्ड डिजाइन थीम को दर्शाती है

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 14, 2023 11:45 ist
    info icon
    published onDec 14, 2023 11:45 IST
    last updated onDec 14, 2023 11:45 IST
    462 Views
    • Write a कमेंट

    Ajay Jain, Head of Tata India Design Studio Design

    इसमें कोई संदेह नहीं है कि जब मास-मार्केट एसयूवी सेगमेंट में अच्छे डिजाइन और अच्छे फीचर वाली कार की बात आती है तो वर्तमान में टाटा मोटर्स भारत का अग्रणी ऑटोमोटिव ब्रांड है। हाल ही में कंपनी ने फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन के साथ अपनी नई ब्रांड आइडेंटिटी बनाई है जो इसके बाद लॉन्च हुई फेसलिफ्ट टाटा हैरियर और टाटा सफारी में भी नजर आती है। अपडेट के बाद इन तीनों एसयूवी की रोड प्रजेंस अपने मुकाबले में मौजूद कारों से काफी बेहतर हो गई है। लेकिन अच्छे डिजाइन और नए फीचर के चलते इनकी कीमत भी बढ़ी है। टाटा इंडिया डिजाइन स्टूडियो के हैड अजय जैन के अनुसार भारतीय ग्राहक इसके लिए ज्यादा पैसे देने के लिए भी तैयार हैं।

    Tata Nexon facelift cabin themes

    हाल ही में कारदेखो को दिए इंटरव्यू में जब उनसे भारतीय ग्राहकों के डिजाइन चैलेंज के बारे में पूछा गया तो अजय ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘‘अन्य मार्केट में जहां लोग गाड़ी की कम कीमत को अहमियत देते हैं, वहीं भारतीय ग्राहक यूनिक डिजाइन, क्वालिटी और टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि विकसित देशों में ग्राहक गाड़ी चुनते वक्त उसकी प्राइस और साइज पर ज्यादा फोकस करते हैं, वहीं भारतीय ग्राहक अपनी पसंद पर जोर देते हैं। इंडियन यूजर द्वारा चुना गया प्रत्येक व्हीकल उनके व्यक्तित्व को परिभाषित करता है। इससे उन वाहनों को प्राथमिकता मिलती है जो यूनिक होते हैं, और इसके लिए वे छोटे और अर्फोडेबल व्हीकल भी बिना कोई समझौता किए लेने को तैयार रहते हैं।’’ जैन की कही बातों से एक चीज पता चली है कि ग्राहक कम बजट वाली कारों का भी सबसे महंगा वेरिएंट लेते हैं। हालांकि अफोर्डेबल कार सेगमेंट में टॉप मॉडल में फीचर सीमित ही होते हैं, लेकिन वे अच्छे व्हील कवर, यूनिट बॉडी कलर और रूफ रेल्स के चलते इन्हें चुनते हैं।

    Tata Nexon Smart Variant

    हाल ही में लॉन्च हुई तीनों टाटा एसयूवी अपने सेगमेंट में काफी मॉडर्न डिजाइन थीम लिए हुए हैं और इसके लिए इनमें आगे और पीछे कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, बैकलिट टाटा लोगो के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग वहील और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए नई डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं।

    टाटा ने तीनों कारों के फेसलिफ्ट मॉडल के साथ नए बोल्ड कलर भी पेश किए हैं। 2023 नेक्सन में फीयरलेस पर्पल, 2023 हैरियर में सनलाइट येलो और 2023 सफारी में कॉस्मेटिक गोल्ड जैसे प्रीमियम कलर शामिल किए गए हैं।

    Tata SUVs waiting period in November

    इंटरव्यू के आखिर में अजय जैन ने कहा कि टाटा की योजना अपनी लाइनअप की सभी कारों में लेटेस्ट डिजाइन थीम देने की है। इसका मतलब ये हुआ कि जब भी टाटा टियागो और टाटा टिगोर को अपडेट किया जाएगा तो इन्हें भी नया स्टाइल दिया जाएगा।

    टाटा मोटर्स 2024 में भारत में काफी सारी कारें उतारने वाली है जिनमें पंच ईवी, कर्व ईवी और टाटा अल्ट्रोज रेसर वेरिएंट शामिल है। फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन, हैरियर और सफारी के नए डिजाइन थीम को लेकर आपके क्या विचार हैं, हमें कमेंट में बताएं।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है