• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस पेट्रोल एसयूवी का इंडियन वर्जन टेस्टिंग के दौरान आया नजर, 2021 तक भारत में हो सकता है लॉन्च

    भारत में इस एसयूवी का प्री-फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब एमजी मोटर्स यहां जेडएस के पेट्रोल वर्जन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है जिसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 10, 2020 19:29 ist
    info icon
    published onSep 10, 2020 19:29 IST
    last updated onSep 10, 2020 19:29 IST
    5K Views
    • Write a कमेंट

    • ऑटो एक्सपो इंडिया 2020 में अपकमिंग एमजी जेडएस पेट्रोल को पहली बार किया गया था शोकेस
    • भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध जेडएस ईवी के मुकाबले जेडएस पेट्रोल के फेसलिफ्ट मॉडल में दिया गया है शार्प फ्रंट 
    • इसके अलावा इसके अपडेटेड केबिन में मिलेगा बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और नई स्टाइल के क्लाइमेट कंट्रोल्स
    • टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल में जेडएस ईवी की तरह दी गई है पैनोरमिक सनरूफ 
    • भारत में 2021 की शुरूआत में एमजी कर सकती है इसे लॉन्च, हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से होगा मुकाबला 

    इस साल भारत में आयोजित किए गए ऑटो एक्सपो में एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपने काफी सारे मॉडल्स को शोकेस किया था। इनमें से एक जेडएस एसयूवी का पेट्रोल वर्जन भी था। भारत में इस एसयूवी का प्री-फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक वर्जन बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब एमजी मोटर्स यहां जेडएस के पेट्रोल वर्जन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है जिसे भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    फेसलिफ्ट मॉडल के तौर पर जेडएस और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन जेडएस ईवी में कुछ मामूली फर्क दिखाई देगा। जेडएस पेट्रोल एसयूवी (ZS Petrol SUV) में शार्प स्टाइल वाले फ्रंट के साथ पतले एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके लेटेस्ट यूरोपियन मॉडल में 10.1 इंच सेंट्रल डिस्प्ले और नई स्टाइल का क्लाइमेट कंट्रोल ले-आउट के साथ केबिन को अपडेट किया गया है। भारत में उपलब्ध इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की तरह इसमें पैनोरमिक सनरूफ का फीचर भी मौजूद है जो टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल में देखी गई है। इसके अलावा इस अपकमिंग एसयूवी में 6 एयरबैग,ऑटो एसी और क्रूज़ कंट्रोल का फीचर भी दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: एमजी ग्लॉस्टर की बुकिंग हुई शुरू, दिवाली 2020 तक होगी लॉन्च

    वैसे तो एमजी जेडएस में अलग अलग मार्केट्स के हिसाब से तरह तरह​ के इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं, मगर भारत में यह अपकमिंग कार सिंगल इंजन ऑप्शन के साथ आ सकती है। माना जा रहा है कि इसमें 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जा सकता है, जिसकी पावर 160 पीएस और टॉर्क 230 एनएम है। इस 1.3 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है। कंपनी इस एसयूवी को 2021 की शुरूआत तक यहां लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और निसान किक्स से होगा। पेट्रोल इंजन वाली एमजी जेडएस की प्राइस 12 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: अब भारत में एमजी मोटर्स खरीदेगी और बेचेगी कंपनी की यूज्ड कारें

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी एस्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है