• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब भारत में एमजी मोटर्स खरीदेगी और बेचेगी कंपनी की यूज्ड कारें

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने 'एमजी री-अश्योर' नाम से प्री ओंड कार इनिशिएटिव शुरू किया है। इस पहल के तहत एमजी मोटर्स अपने मौजूदा ग्राहकों की कार की सही ​कीमत लगाने में मदद करेगी वहीं यूज्ड कारें खरीदने वालों को भी सही कीमत पर कंपनी की सेकंड हैंड कार बेचेगी।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 24, 2020 19:59 ist
    info icon
    published onAug 24, 2020 19:59 IST
    last updated onAug 24, 2020 19:59 IST
    6K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने 'एमजी री-अश्योर' नाम से प्री ओंड कार इनिशिएटिव शुरू किया है। इस पहल के तहत एमजी मोटर्स अपने मौजूदा ग्राहकों की कार की सही ​कीमत लगाने में मदद करेगी वहीं यूज्ड कारें खरीदने वालों को भी सही कीमत पर कंपनी की सेकंड हैंड कार बेचेगी। एमजी की सेकंड हैंड कारों को बेचने से पहले 160 से ज्यादा तरीकों से चैक भी किया जाएगा।  इसके अलावा एमजी की यूज्ड कारों पर 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वॉरन्टी,3 साल तक की रोड साइड असिस्टेंस और तीन फ्री सर्विस का लाभ भी दिया जाएगा। 

    कारदेखो के साथ पार्टनरशिप में हेक्टर और जेडएस ईवी के लिए एमजी शील्ड पैकेज के तहत क्रमश: अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम (3-60 प्रोग्राम) और 3-50 प्रोग्राम की भी पेशकश कर रही है। इसमें एमजी हेक्टर और जेडएस ईवी की एक्सशोरूम प्राइस पर कार खरीदने के तीन साल के बाद क्रमश: 60 प्रतिशत और 50 प्रतिशत बायबैक वैल्यू का अश्योरेंस दिया जाता है। 

    यह भी पढ़ें: ऐसा होगा एमजी ग्लॉस्टर का इंटीरियर, दिवाली 2020 तक होगी लॉन्च

    वर्तमान में एमजी मोटर्स की गाड़ियों की री-सेल वैल्यू इंडस्ट्री में सबसे बेस्ट है। टॉप कार वैल्यूएशन के मुताबिक एमजी हेक्टर की री-सेल वैल्यू सेगमेंट में टॉप पर है। इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार एक साल के बाद हेक्टर की रेसिड्यूअल वैल्यू 95 से लेकर 100 प्रतिशत रहती है। ये अपने आप में काफी बड़ी चीज़ है और ये सब एमजी की कस्टमर ओरिएंटेड अप्रोच के कारण मुमकिन हुआ है जहां कंपनी अपनी तरह के ऐसे कई इनिशिएटिव शुरू कर चुकी है जहां ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा संतुष्टि मिल सके। 

     एमजी की ​डीलरशिप के जरिए अपनी पसंद की यूज्ड कार खरीदने वाले ग्राहकों को उच्च क्वालिटी की कारें दी जाएंगी और उन कारों को पूरी गहनता के साथ चैक किया जाएगा। इसके अलावा एमजी की सेकंड हैंड कारों पर मिल रही वॉरन्टी देश में सबसे बेस्ट ऑफर्स में से एक है। 

    यह भी पढ़ें: अब जूमकार के जरिए मंथली सब्सक्रिप्शन पर मिलेंगी एमजी मोटर्स की कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है