• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ग्लॉस्टर की बुकिंग हुई शुरू, दिवाली 2020 तक होगी लॉन्च

    एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) को दिवाली 2020 के आसपास लॉन्च किया जाएगा। कुछ डीलरशिपों ने इस गाड़ी की बुकिंग लेना भी शुरू कर दी है, जहां से ग्राहक इसे एक लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अक्टूबर 08, 2020 12:54 ist
    info icon
    published onSep 02, 2020 10:36 IST
    last updated onOct 08, 2020 12:54 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी ग्लॉस्टर को ग्राहक एक लाख रुपये में बुक करवा सकते हैं।

    लेटेस्ट अपडेट (08/10/2020) : एमजी ग्लोस्टर भारत में लॉन्च हो गई है। इसे चार वेरिएंट सुपर, स्मार्ट, शार्प और सावी में पेश किया गया है। इसकी कीमत 28.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।

    • ग्लॉस्टर भारत में एमजी की फ्लैगशिप एसयूवी होगी।
    • इसमें ड्यूल-टोन इंटीरियर और डायमंड पेटर्न स्टिचिंग के साथ टेन ब्राउन सीटें दी गई हैं।
    • इस बड़ी एसयूवी कार में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है।
    • एमजी ग्लॉस्टर की प्राइस 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एमजी मोटर्स (MG Motors) जल्द ही ग्लॉस्टर नाम से भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी पेश करने वाली है। यह फुल साइज एसयूवी कार चीन में डी90 और आस्ट्रेलिया में एलडीवी डी90 नाम से बिकती है, जबकि भारत में इसे एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) नाम से बेचा जाएगा। कंपनी के अनुसार इस अपकमिंग कार को दिवाली 2020 के आसपास लॉन्च किया जाएगा। कुछ डीलरशिपों ने तो इस गाड़ी की बुकिंग लेना भी शुरू कर दी है, जहां से ग्राहक इसे एक लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकता है। हालांकि बुकिंग को लेकर अभी तक कंपनी ने ऑफिशियली तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है, कहा जा रहा है कि इसकी ऑफिशियली बुकिंग भी जल्द ही शुरू की जाएगी।

    एमजी ग्लॉस्टर के एक्सटीरियर को ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाया गया था, इसके बाद इस कार के इंटीरियर की झलक कैमरे में कैद हो चुकी है। इसमें बीएमडब्ल्यू कारों की तरह स्पोर्टी ड्यूल-टोन डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है, जहां एसी वेंट और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसमें पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर भी दे सकती है। 

    कुछ समय पहले एमजी इंडिया (MG India) ने ग्लॉस्टर एसयूवी का टीजर जारी किया था जिसमें इसमें मिलने वाली ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी का जिकर किया गया था। इसकी ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी खासियतें समाई होंगी। अगर आप इस बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। 

    एमजी की इस बड़ी एसयूवी कार के इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन दे सकती है। इन दोनों इंजन का पावर आउटपुट 224पीएस/350एनएम और 218पीएस/480एनएम हो सकता है। इसके अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह इंडियन कार मॉडल में भी पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और डीजल इंजन के साथ 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम और मल्टीपल ड्राइव मोड भी दिए गए हैं। 

    भारत में एमजी ग्लॉस्टर की कीमत 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिंद्रा अल्टुरस जी4, फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस और स्कोडा कोडिएक पेट्रोल से होगा।

    was this article helpful ?

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है