• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट साइज के मोर्चे पर मुकाबले में मौजूद कारों को कहां तक देगी टक्कर, जानिए यहां

    होंडा एलिवेट की कीमत करीब 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है

    सोनू
    सोनू
    published on जून 07, 2023 14:22 ist
    info icon
    published onJun 07, 2023 14:22 IST
    last updated onJun 07, 2023 14:22 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate Vs Compact SUVs

    होंडा एलिवेट एसयूवी कार से पर्दा उठ चुका है। इसके एक्सटीरियर, इंटीरियर, इंजन स्पेसिफिकेशन और कई फीचर की जानकारी सामने आ चुकी है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की बुकिंग जुलाई से शुरू होगी और इसे फेस्टिव सीजन तक लॉन्च किया जाएगा।

    एलिवेट के साथ होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एंट्री कर रही है और यह इस सेगमेंट में नौवी कार होगी। यहां देखिए साइज के मोर्चे पर यह मुकाबले में मौजूद कारों को कहां तक देगी टक्करः

     

    एलिवेट

    क्रेटा

    सेल्टोस

    ग्रैंड विटारा

    हाइराइडर

    टाइगन

    कुशाक

    एस्टर

    सी3 एयरक्रॉस

    लंबाई

    4,312मिलीमीटर

    4,300मिलीमीटर

    4,315मिलीमीटर

    4,345मिलीमीटर

    4,365मिलीमीटर

    4,221मिलीमीटर

    4,225मिलीमीटर

    4,323मिलीमीटर

    4,300मिलीमीटर (approx.)

    चौड़ाई

    1,790मिलीमीटर

    1,790मिलीमीटर

    1,800मिलीमीटर

    1,795मिलीमीटर

    1,795मिलीमीटर

    1,760मिलीमीटर

    1,760मिलीमीटर

    1,809मिलीमीटर

    1,796मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1,650मिलीमीटर

    1,635मिलीमीटर

    1,645मिलीमीटर

    1,645मिलीमीटर

    1,635मिलीमीटर

    1,612मिलीमीटर

    1,612मिलीमीटर

    1,650मिलीमीटर

    1,654मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2,650मिलीमीटर

    2,610मिलीमीटर

    2,610मिलीमीटर

    2,600मिलीमीटर

    2,600मिलीमीटर

    2,651मिलीमीटर

    2,651मिलीमीटर

    2,585मिलीमीटर

    2,671मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    458 लीटर

    -

    433 लीटर

    -

    -

    385 लीटर

    385 लीटर

    -

    511 लीटर 

    Volkswagen Taigun Matte Edition

    • चौड़ाई में यह क्रेटा के बराबर और केवल टाइगन व कुशाक से ज्यादा चौड़ी है। एस्टर इस सेगमेंट में सबसे चौड़ी है और इसके बाद सेल्टोस दूसरे नंबर पर है।
    • ऊंचाई के मामले में यहां होंडा एलिवेट सबसे ऊंची एसयूवी है और इतनी ही ऊंची एमजी एस्टर भी है। सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस दूसरे नंबर पर है। ज्यादा ऊंची होने से इसमें सभी पैसेंजर को अच्छा खासा हेडरूम स्पेस मिलेगा।
    • इसका व्हीलबेस क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा, हाइराइडर और एस्टर से ज्यादा बड़ा है, वहीं टाइगन और कुशाक से इसका व्हीलबेस महज 1 मिलीमीटर छोटा है। इस मामले में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस सबसे आगे है।

    • कुछ कंपनियों ने अपनी कारों के ऑफिशियल बूट स्पेस का खुलासा नहीं किया है, ऐसे में इनके वास्तविक बूट स्पेस का टेस्ट करने में हमें कुछ समय लग सकता है। होंडा एलिवेट में सेल्टोस और कुशाक/टाइगन से ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। 
    • लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि सी3 एयरक्रॉस में सबसे ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। इसकी सभी रो की सीटें खड़ी पोजिशन में होने पर इसमें 511 लीटर का लगेज स्पेस मिलता है जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा है।

    Citroen C3 Aircross

    होंडा एलिवेट केवल पेट्रोल इंजन में मिलेगी। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 121पीएस की पावर और 145एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। वहीं इसके मुकाबले में मौजूद टाइगन, कुशाक, क्रेटा, सेल्टोस और एस्टर में टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जबकि हुंडई और किया की कार में डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया है। सेगमेंट में ग्रैंड विटारा और हाइराइडर अपने स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नालॉजी के साथ सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारे हैं। होंडा एलिवेट से जुड़ी ज्यादा जानकारी और अन्य अपडेट के लिए कारदेखो के साथ जुड़े रहें और इस कार के बारे में आपको कोई सवाल है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट 2023-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है