• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकीं ये टॉप 15 कारें

    भारत में कारों की बिक्री में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पिछले महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कारों की लिस्ट में यूटिलिटी व्हीकल्स की आधे से ज्यादा हिस्सेदारी रही है। जुलाई 2022 में वैगन आर हैचबैक ने टॉप 15 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में फिर से टॉप पोजिशन हासिल की है। इस लिस्ट में मारुति की नौ कारों ने अपना नाम दर्ज कराया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 04, 2022 11:38 ist
    info icon
    published onAug 04, 2022 11:35 IST
    last updated onAug 04, 2022 11:38 IST
    6.2K Views
    • Write a कमेंट

    top 15 selling cars july

    ये हैं जुलाई 2022 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार:

    मॉडल्स 

    जुलाई 2022

    जुलाई 2021

    जून 2022

    मारुति वैगन आर 

    22,588

    22,836

    19,190

    मारुति बलेनो

    17,960

    14,729

    16,103

    मारुति स्विफ्ट

    17,539

    18,434

    16,213

    टाटा नेक्सन

    14,214

    10,287

    14,295

    मारुति डिज़ायर 

    13,747

    10,470

    12,597

    मारुति ईको 

    13,048

    10,057

    10,130

    हुंडई क्रेटा 

    12,625

    13,000

    13,790

    हुंडई वेन्यू 

    12,000

    8,185

    10,321

    मारुति एस-प्रेसो 

    11,268

    6,818

    652

    टाटा पंच

    11,007

    -

    10,414

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 

    10,000

    9,379

    8,992

    मारुति ब्रेज़ा 

    9,709

    12,676

    4,404

    मारुति अर्टिगा 

    9,694

    13,434

    10,423

    मारुति ऑल्टो 

    9,065

    12,867

    13,790

    किआ सेल्टोस 

    8,541

    6,983

    8,388

    • मारुति वैगन आर भारत में मार्च 2022 से लेकर अब तक हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। जुलाई में कंपनी इसकी करीब 22,000 यूनिट बेचने में कामयाब रही, जो जून 2022 के मुकाबले 3000 यूनिट्स ज्यादा है।

    maruti baleno

    • बलेनो को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। कंपनी इस हैचबैक कार की पिछले महीने 5000 यूनिट्स कम बेचने में सक्षम रही है। इस गाड़ी की सालाना सेल्स में 20 परसेंट की वृद्धि हुई है।
    • स्विफ्ट की मंथली सेल्स पिछले दो महीनों में बलेनो के काफी करीब रही है। इस गाड़ी की प्रति माह औसत 15,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक रही है।
    • टाटा नेक्सन 14,214 यूनिट्स की बिक्री के साथ जुलाई 2022 की बेस्ट सेलिंग एसयूवी कार रही है। कंपनी पिछले महीने हुंडई क्रेटा के मुकाबले इसकी 2000 यूनिट्स ज्यादा बेचने में कामयाब रही। इस गाड़ी को कई सारे नए वेरिएंट एडिशन मिल चुके हैं जिसके चलते इसकी सालाना सेल्स में 4000 यूनिट्स का सुधार हुआ है। मंथली सेल्स फिगर में टाटा नेक्सन ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन की बिक्री भी शामिल है।

    • मारुति डिजायर इस लिस्ट की एकमात्र सेडान कार है जिसकी जुलाई में 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं है। 
    • मारुति ईको सबसे पुरानी कार होने के बावजूद भी टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में जगह बनाने में सक्षम रही है।  
    • हुंडई के बेस्ट सेलिंग मॉडल क्रेटा को इस लिस्ट में सातवीं पोज़िशन मिली है। 
    • जुलाई 2022 में हुंडई अपनी सबकॉम्पेक्ट एसयूवी वेन्यू की क्रेटा के मुकाबले केवल 600 यूनिट्स कम बेचने में सक्षम रही है। इस गाड़ी के सालाना सेल्स फिगर में 50 परसेंट का इज़ाफा हुआ है, वहीं इसकी मासिक सेल्स जून में लॉन्च हुए फेसलिफ्ट वर्जन के चलते सुधर गई है।

    • जून 2021 के मुकाबले मारुति एस-प्रेसो कार की पिछले महीने 10,500 यूनिट्स ज्यादा बेचने में कामयाब रही है। इसकी सालाना सेल्स में 65 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की गई है।  
    • टाटा पंच कार जुलाई महीने की दसवीं बेस्ट सेलिंग कार रही है। कंपनी जुलाई 2022 में इस कार की 11,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सक्षम रही है।
    • हुंडई ने ग्रैंड आई10 निओस कार की जुलाई में 10,000 यूनिट्स बेचीं।
    • मारुति अपनी नई ब्रेज़ा कार की 9,700 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही जो वेन्यू से 2,300 यूनिट्स कम हैं। इन दोनों ही कारों को पिछले महीने नया अपडेट मिला था। नए अपडेट के तौर पर इसमें कई नए फीचर्स और अपडेटेड स्टाइल दी गई थी। 

    • मारुति अर्टिगा और ऑल्टो दोनों कारों की सालाना और मासिक सेल्स में गिरावट दर्ज की गई है।
    • इस लिस्ट में आखिरी स्थान किआ सेल्टोस को मिला है। इस कार की प्रति माह औसत 6000 से 8000 यूनिट्स बिक रही है। यह इस लिस्ट में किआ की एकमात्र कार है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है