• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं एलईडी हेडलैंप्स वाली टॉप 10 अफोर्डेबल कारें

    यदि आप एलईडी हेडलैंप्स वाली कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन अफोर्डेबल ऑप्शंस में से किसी एक को चुन सकते हैं:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 08, 2021 16:44 ist
    info icon
    published onJun 07, 2021 13:47 IST
    last updated onJun 08, 2021 16:44 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    एलईडी लाइट को मार्केट में 'व्हाइट लाइट्स' के नाम से भी जाना जाता है। यह फीचर पहले केवल प्रीमियम सेगमेंट की कारों में ही मिलता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में इसे अफोर्डेबल कारों में भी दिया जाने लगा है। मारुति सुजुकी, हुंडई, निसान, किया और होंडा समेत कई मास मार्केट कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों में ज्यादा पावर एफिशिएंट ब्राइट एलईडी लाइटिंग टेक्नोलॉजी देनी शुरू कर दी है। यह फीचर खासकर कारों के टॉप वेरिएंट्स में मिलता है। यदि आप भी एलईडी हेडलैंप्स वाली कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इन अफोर्डेबल ऑप्शंस में से किसी एक को चुन सकते हैं:-

    मारुति सुजुकी बलेनो/ टोयोटा ग्लैंजा 

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • बलेनो इस लिस्ट की सबसे अफोर्डेबल कार है जो एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ आती है।
    • यह फीचर इसके बेस से ऊपर वाले डेल्टा वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। इस वेरिएंट की प्राइस 6.71 लाख रुपए है।
    • ग्लैंजा में यह फीचर स्टैंडर्ड दिया गया है। यह फीचर इस कार के एंट्री लेवल जी वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। यह गाड़ी लिमिटेड वेरिएंट्स में ही आती है।
    • भारत में  टोयोटा ग्लैंजा की प्राइस 7.34 लाख रुपए से शुरू होकर 9.30 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, मारुति बलेनो की कीमत 5.98 लाख रुपए से 9.30 लाख रुपए के बीच है।

    मारुति इग्निस

    Maruti Suzuki Ignis

    • मारुति इग्निस में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स फीचर केवल टॉप वेरिएंट अल्फा में ही मिलता है। इस वेरिएंट की प्राइस 6.86 लाख रुपए है।
    • भारत में मारुति इग्निस एमपीवी की प्राइस 4.95 लाख रुपए से 7.36 लाख रुपए के बीच है।

    निसान मैग्नाइट

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • निसान मैग्नाइट सबसे अफोर्डेबल सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है जिसमें यह फीचर मिलता है। 
    • इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स फीचर टॉप वेरिएंट एक्सवी प्रीमियम में ही दिया गया है। इस वेरिएंट की प्राइस 7.68 लाख रुपए है।
    • भारत में निसान मैग्नाइट कार की कीमत 5.59 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच है।  
    • यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मैग्नाइट कार एलईडी फॉग लैंप्स और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ भी आती है। 

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • स्विफ्ट में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं।
    • यह फीचर इस हैचबैक के टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई प्लस में ही मिलता है जिसकी प्राइस 7.77 लाख रुपए है।
    • भारत में मारुति स्विफ्ट की प्राइस 5.73 लाख रुपए से 8.41 लाख रुपए के बीच है।

    रेनो काइगर 

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • रेनॉल्ट काइगर में मल्टी-रिफ्लेक्टर एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। 
    • यह लाइटिंग टेक्नोलॉजी इसके टॉप वेरिएंट आरएक्सजेड में दी गई है। इस वेरिएंट की प्राइस 7.78 लाख रुपए है।  
    • भारत में रेनो काइगर एसयूवी की कीमत 5.64 लाख रुपए से 10.08 लाख रुपए के बीच है।  

    मारुति डिजायर

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • डिजायर सेगमेंट की एकमात्र कार है जिसमें एलईडी हेडलैंप्स मिलते हैं। 
    • इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स केवल टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई+ में ही दी गई है। इस वेरिएंट की प्राइस 8.52 लाख रुपए है। 
    • भारत में इस सेडान कार की प्राइस 5.98 लाख रुपए से 9.02 लाख रुपए के बीच है। 

    मारुति विटारा ब्रेजा/ टोयोटा अर्बन क्रूजर

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • मारुति विटारा ब्रेजा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स वीएक्सआई वेरिएंट से मिलने शुरू होते हैं। इसकी प्राइस 8.57 लाख रुपए है। 
    • अर्बन क्रूज़र में यह फीचर मिड वेरिएंट से स्टैंडर्ड दिया गया है। ग्लैंजा की तरह ही यह गाड़ी भी लिमिटेड वेरिएंट्स में ही आती है। 
    • भारत में मारुति विटारा ब्रेज़ा की प्राइस 7.51 लाख रुपए से 11.41 लाख रुपए के बीच है। वहीं, अर्बन क्रूज़र की कीमत 8.62 लाख रुपए से शुरू होकर 11.40 लाख रुपए तक जाती है।

    हुंडई आई20

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • आई20 में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ दिए गए हैं।
    • यह फीचर इस गाड़ी के एस्टा वेरिएंट से मिलना शुरू होता है। इसकी प्राइस 8.80 लाख रुपए है। 
    • भारत में हुंडई आई20 की कीमत 6.85 लाख रुपए से 11.34 लाख रुपए के बीच है।

    होंडा जैज़

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • होंडा जैज़ में मल्टी-रिफ्लेक्टर एलईडी हेडलैंप्स टॉप वेरिएंट ज़ेडएक्स से मिलने शुरू होते हैं। 
    • इस वेरिएंट की प्राइस 9.07 लाख रुपए से शुरू है।  
    • भारत में होंडा जैज़ कार की प्राइस 7.73 लाख रुपए से 9.98 लाख रुपए के बीच है।   

    मारुति सुजुकी सियाज

    Here Are The Top 10 Most Affordable Cars That Offers LED Headlamps

    • मारुति सियाज सेगमेंट की सबसे अफोर्डेबल कार है जिसमें एलईडी हेडलैंप्स फीचर मिलता है। 
    • यह फीचर इसके ज़ेटा वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, इस वेरिएंट की प्राइस 9.85 लाख रुपए है। 
    • भारत में इस सेडान कार की कीमत 8.52 लाख रुपए से 11.50 लाख रुपए के बीच है।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है