• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च में होंडा कारों पर पाएं 35,600 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मार्च में होंडा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 35,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए होंडा के मॉडल वाइज डिस्काउंट की जानकारीः-

    सोनू
    सोनू
    published on मार्च 04, 2022 15:47 ist
    info icon
    published onMar 04, 2022 15:47 IST
    last updated onMar 04, 2022 15:47 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    • नई सिटी पर 35,600 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • अमेज पर 15,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
    • डब्ल्यूआर-वी पर 26,000 रुपये का ऑफर दिया जा रहा है।
    • पुरानी सिटी पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर मार्च के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मार्च में होंडा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 35,600 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए होंडा के मॉडल वाइज डिस्काउंट की जानकारीः-

    अमेज

    ऑफर

    अमाउंट

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    6,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    15,000 रुपये तक

    • अमेज के सभी वेरिएंट्स पर 15,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है लेकिन इस पर नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
    • अमेज की प्राइस 6.38 लाख से 11.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    पांचवी जनरेशन सिटी

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    10,596 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    5,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000 रुपये

    कुल बचत

    35,596 रुपये तक

    • नई सिटी पर ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
    • पांचवी जनरेशन सिटी की प्राइस 11.23 लाख से 15.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    जैज

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    12,158 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    5,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    33,158 रुपये तक

    • जैज के सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए ऑफर मिल रहे हैं।
    • इस हैचबैक कार पर ग्राहक फ्री एसेसरीज और नकद डिस्काउंट में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं।
    • होंडा जैज की कीमत 7.71 लाख से 9.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    डब्ल्यूआर-वी

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये तक

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    4,000 रुपये

    कुल बचत

    26,000 रुपये तक

    • डब्ल्यूआर-वी पर नकद डिस्काउंट और ऑप्शनल फ्री एससेरीज का ऑफर नहीं मिल रहा है।
    • ऊपर बताए गए ऑफर इस क्रॉसओवर कार के सभी वेरिएंट्स पर मान्य है।
    • इस होंडा कार की प्राइस 8.82 लाख से 11.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    चौथी जनरेशन सिटी

    ऑफर

    अमाउंट

    लॉयल्टी बोनस

    5,000 रुपये

    होंडा कार एक्सचेंज बोनस

    7,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    8,000 रुपये

    कुल बचत

    20,000 रुपये तक

    • चौथी जनरेशन सिटी पर कुल 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • इसकी प्राइस 9.29 लाख से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकता है। होंडा कुछ कॉर्पोरेट कर्मचारियों को एक्सक्लूसिव ऑफर भी दे रही है। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी होंडा डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देंगे।

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है