• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पढ़िए पिछले सप्ताह की टॉप कार न्यूज (26 से 30 दिसंबर) : नए लॉन्च, महिंद्रा एसयूवी कारों के नए अपडेट्स, नए स्पाय शॉट्स और बहुत कुछ

    2022 खत्म होने ही वाला है, लेकिन इस साल के आखिरी सप्ताह में भी हमें कई महत्वपूर्ण ऑटोमोटिव अपडेट लगातार मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह टोयोटा ने इनोवा हाइक्रॉस को लॉन्च किया, वहीं महिंद्रा और जीप ने अपनी दो पॉपुलर एसयूवी कारों में से कई वेरिएंट्स हटाए। इसके अलावा टाटा की पॉपुलर एसयूवी कार के स्पाय शॉट्स भी सामने आए। ऐसी तमाम खबरों के बारे में आप ज्यादा जानेंगेे आगे :-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 31, 2022 13:43 ist
    info icon
    published onDec 31, 2022 13:43 IST
    last updated onDec 31, 2022 13:43 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Weekly Wrap Up Collage

    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की बिक्री हुई शुरू 

    Toyota Innova Hycross

    शोकेस होने के कुछ समय बाद अब नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस एमपीवी भारत में लॉन्च हो गई है। इनोवा के इस न्यू जनरेशन मॉडल में कई सारे नए अपग्रेड्स के साथ कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं जैसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन और एडीएएस आदि।

    मारुति ने एस-प्रेसो का 'एक्स्ट्रा' स्पेशल एडिशन किया पेश 

    Maruti S-Presso Xtra

    मारुति ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए एस-प्रेसो का नया 'एक्सट्रा' एडिशन पेश किया है। इसके पूरे लुक को एसयूवी जैसा दिखाने के लिए एक्सटीरियर और इंटीरियर के लिए एसेसरीज की पेशकश की जाएगी। इस स्टाइलिंग किट में कंपनी की ऑफिशियल एसेसरीज शामिल है जो कि एस-प्रेसो के 'एक्सट्रा' वेरिएंट्स में डीलर लेवल पर फिट की जाएंगी।  

    महिंद्रा थार 2-व्हील-ड्राइव में मिलेगा कम पावरफुल डीजल इंजन  

    Mahindra Thar

    महिंद्रा थार एसयूवी के 2-व्हील-ड्राइव वेरिएंट को जल्द पेश करने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसमें कम पावरफुल डीजल इंजन मिलेगा। अपकमिंग थार 2-व्हील-ड्राइव के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। कम पावरफुल डीजल इंजन के साथ 3-डोर थार अब सब-4 मीटर टैक्स बेनिफिट्स के लिए भी योग्य हो गई है जो इसे और ज्यादा किफायती बना सकता है। 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन एसयूवी से कई सेफ्टी फीचर्स हटे 

    Mahindra Scorpio N

    ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में स्कॉर्पियो एन कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। महिंद्रा ने इस एसयूवी कार के लोअर वेरिएंट्स में से हिल असिस्ट और ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) फीचर हटा दिया है। महिंद्रा अब इन सेफ्टी फीचर्स के लिए अतिरिक्त प्रीमियम चार्ज कर रही  है।

    जीप ने कंपास के चुनिंदा वेरिएंट्स हटाए

    Jeep Compass

    जीप ने अपने भारतीय लाइनअप में से कंपास एसयूवी कार के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट को हटा दिया है। इसमें 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ अब केवल 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स ही मिलता है। वहीं, इसके मैनुअल वेरिएंट्स में अब केवल 2-लीटर डीजल इंजन ही मिलता है जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 

    2023 टाटा सफारी एडीएएस के साथ पहली बार स्पॉट हुई 

    फेसलिफ्टेड टाटा सफारी की टेस्टिंग की नई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं जिसमें यह गाड़ी एडीएएस रडार के साथ पहली बार नज़र आई है। सफारी फेसलिफ्ट में कोई मेकेनिकल बदलाव नहीं किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी इसमें कई नए फीचर्स जरूर शामिल करेगी। अनुमान है कि इसे 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें : 2022 में पहली बार स्पॉट हुई टॉप 10 अपकमिंग कारों पर डालिए एक नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है