• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास के अब केवल डीजल मॉडल में ही मिलेगा मैनुअल शिफ्टर का फीचर

    बंद हो चुके पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था।   इसमें 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन अब भी मिलता है, लेकिन इस इंजन के साथ इसमें अब केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ही दिया गया है।   इस गाड़ी के दूसरे वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  भारत में जीप कंपास की प्राइस 21.09 लाख रुपए से 31.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 27, 2022 14:42 ist
    info icon
    published onDec 27, 2022 14:42 IST
    last updated onDec 27, 2022 14:42 IST
    515 Views
    • Write a कमेंट

    जीप ने कंपास के पेट्रोल मैनुअल स्पोर्ट वेरिएंट को बंद कर दिया है।  

    Jeep Compass

    • बंद हो चुके पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था।  

    • इसमें 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन अब भी मिलता है, लेकिन इस इंजन के साथ इसमें अब केवल ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ही दिया गया है।  

    • इस गाड़ी के दूसरे वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

    • भारत में जीप कंपास की प्राइस 21.09 लाख रुपए से 31.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    जीप ने अपने भारतीय लाइनअप में से बेस वेरिएंट कंपास स्पोर्ट के पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट को हटा दिया है। इस गाड़ी में अब केवल 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलता है जिसके साथ इसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया गया है। अब इस गाड़ी के पेट्रोल ऑप्शन की एंट्री लेवल प्राइस बढ़ गई है।   

    Jeep Compass Diesel Engine

    जीप कंपास के बंद हुए वेरिएंट में 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (163 पीएस/250 एनएम) दिया गया था जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता था। अब कंपास में मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन केवल 2-लीटर डीजल इंजन (172 पीएस/350 एनएम) के साथ ही मिलता है। 

    Jeep Compass Cabin

    बेस वेरिएंट कंपास सपोर्ट में 8.4-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, चार स्पीकर, सेकंड-रो एसी वेंट, क्रूज़ कंट्रोल (केवल ऑटोमेटिक), ड्यूल-फ्रंट एयरबैग, ईबीएस के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईसीएस) और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।

    Jeep Compass

    जीप ने कंपास के पेट्रोल और डीजल मैनुअल वेरिएंट्स की शुरूआती प्राइस हाल ही में बढ़ा कर 21.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कर दी है, इस एसयूवी कार की एंट्री प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, टाटा हैरियर, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और फोक्सवैगन टिग्वान से रहेगा।  

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2023 में किआ इन अपकमिंग कारों को कर सकती है शोकेस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    जीप कंपास पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है