• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 किआ सोरेंटो Vs टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस : कौनसी 7-सीटर गाड़ी देती है बेहतर वैल्यू?

    यहां बताया गया है कि प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी/एमपीवी सेगमेंट में सोरेंटो और इनोवा हाईक्रॉस गाड़ियां बिल्कुल अलग-अलग अप्रोच के साथ एक-दूसरे के मुकाबले कैसे खड़ी होती हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 05, 2026 11:56 ist
    info icon
    published onOct 05, 2026 11:56 IST
    last updated onOct 05, 2026 11:56 IST
    129 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Sorento Vs Toyota Innova Hycross

    भारत के कार बाजार में प्रीमियम 3-रो एसयूवी सेगमेंट में अब कम्पीटीशन काफी बढ़ गया है, और इसमें दो बड़े खिलाड़ी अपनी जगह बना चुके हैं, जिनमें नई और स्टाइलिश किआ सोरेंटो और भरोसेमंद टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस शामिल हैं। एक तरफ किआ सोरेंटो है जो अपने दमदार लुक्स, ढेर सारे फीचर्स, और कई सारे इंजन ऑप्शन के साथ एक प्रीमियम एक्सपीरिएंस देने का वादा करती है। दूसरी तरफ इनोवा हाइक्रॉस है जो टोयोटा के भरोसे, बेहतरीन स्पेस मैनेजमेंट और शानदार माइलेज वाले हाइब्रिड सिस्टम के दम पर सालों से ग्राहकों का दिल जीत रही है।

    हालांकि, यह दोनों कारें एक ही प्राइस रेंज में आती हैं और ऐसे खरीदारों के लिए बनी हैं जो मॉडर्न टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन ऑप्शन वाली प्रीमियम, प्रैक्टिकल और कई फीचर्स से लैस फैमिली एसयूवी या एमपीवी लेना चाहते हैं, लेकिन डिजाइन, कीमत, फीचर्स और ओवरऑल वैल्यू के मामले में यह एक-दूसरे से काफी अलग हैं। अब सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से कौनसी गाड़ी आपके परिवार के लिए सही रहेगी? यह फैसला सिर्फ कीमत या फीचर्स पर नहीं, बल्कि आपकी जरूरतों, ड्राइविंग स्टाइल और बजट पर भी निर्भर करता है। इस डिटेल्ड कंपेरिजन में हम इन दोनों गाड़ियों के हर पहलू पर नजर डालेंगे ताकि आप एक सही फैसला ले सकें :-

    कीमत 

    मॉडल 

    किआ सोरेंटो 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    कीमत (डीजल)

    27.99 लाख रुपये से 38.69 लाख रुपये

    -

    कीमत (पेट्रोल + हाइब्रिड/पेट्रोल)  

    29.49 लाख रुपये से 40.39 lलाख रुपये

    18.70 लाख रुपये से 31.84 लाख रुपये  

    (सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं)

    • कीमत के मोर्चे पर किआ सोरेंटो और इनोवा हाईक्रॉस के बीच एक बड़ा अंतर देखने को मिलता है। इन दोनों कारों में से इनोवा हाईक्रॉस ज्यादा किफायती विकल्प है। किआ सोरेंटो कुल 32 वेरिएंट में आती है, जिसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। वहीं, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में चुनने के लिए 12 वेरिएंट हैं, साथ ही इसमें पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शंस भी मिलते हैं। 

    Kia Sorento Front Quarter

    • टोयोटा इनोवा के बेस पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 18.70 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 31.84 लाख रुपये (पेट्रोल + हाइब्रिड वेरिएंट) तक जाती है। वहीं, किआ सोरेंटो एक ज्यादा प्रीमियम पेशकश है, जिसकी कीमत 27.99 लाख रुपये (बेस डीजल वेरिएंट) से शुरू होकर 40.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) (टॉप मॉडल पेट्रोल+ हाइब्रिड एडब्लूडी वेरिएंट) तक जाती है। इन दोनों गाड़ियों के टॉप मॉडल्स की कीमतों के बीच अंतर लगभग 8.55 लाख रुपये का है। किआ सोरेंटो के मुकाबले इनोवा हाईक्रॉस की शुरूआती कीमत 10.79 लाख रुपये कम है। 

    Toyota Innova Hycross Front Quarter

    • दोनों कारें एक जैसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, लेकिन इनकी कीमतों में बहुत बड़ा अंतर है। इन दोनों गाड़ियों में मिलने वाली जगह और फीचर्स में भी काफी फर्क है।

    अब बात करते हैं कि इनमें एक जैसी कीमत पर क्या कुछ खास मिलता है :- 

    डाइमेंशन

    पैरामीटर 

    किआ सोरेंटो 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    अंतर 

    लंबाई 

    4815 मिलीमीटर

    4755 मिलीमीटर

    (+60 मिलीमीटर)

    चौड़ाई

    1900 मिलीमीटर

    1845 मिलीमीटर

    (+55 मिलीमीटर)

    ऊंचाई

    1785 मिलीमीटर

    1785 मिलीमीटर

    (+0 मिलीमीटर)

    व्हीलबेस  

    2820 मिलीमीटर

    2850 मिलीमीटर

    (-30 मिलीमीटर)

    जब आप कोई 3-रो गाड़ी खरीदते हैं, तो उसका साइज और केबिन स्पेस सबसे ज़्यादा मायने रखता है। कागज पर किआ सोरेंटो इनोवा हाईक्रॉस से थोड़ी बड़ी नजर आती है। इसकी लंबाई 4815 मिलीमीटर और चौड़ाई 1900 मिलीमीटर है, जो कि इनोवा हाईक्रॉस से क्रमशः 60 मिलीमीटर और 55 मिलीमीटर ज्यादा है। हालांकि, इन दोनों गाड़ियों की ऊंचाई बराबर है। इस बढ़े हुए साइज की वजह से किआ सोरेंटो ज्यादा बेहतर रोड प्रेजेंस देती है। लेकिन, इनोवा हाईक्रॉस के व्हीलबेस का साइज 2850 मिलीमीटर है, जो कि किआ सोरेंटो से 30 मिलीमीटर ज़्यादा है। लंबे व्हीलबेस का सीधा मतलब है कि इसमें केबिन के अंदर खासकर दूसरी और तीसरी रो के पैसेंजर्स को ज्यादा लेगरूम स्पेस मिल पाती है। सीटिंग कॉन्फिगरेशन की बात करें तो सोरेंटो 6-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में आती है, जबकि इनोवा हाईक्रॉस 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में उपलब्ध है। हाईक्रॉस का 8-सीटर ऑप्शन बड़ी फैमिली के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है, जो सोरेंटो में नहीं मिलता।

    Kia Sorento Side
    Toyota Innova Hycross Front

    कलर ऑप्शन

    किआ सोरेंटो 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    ग्लेशियर व्हाइट पर्ल 

    प्लेटिनम व्हाइट पर्ल  

    ग्रेविटी ग्रे 

    ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक  

    ऑरोरा ब्लैक पर्ल 

    एटीट्यूड ब्लैक माइका 

    प्यूटर ऑलिव 

    अवंत गार्डे ब्रॉन्ज मेटेलिक 

    इम्पीरियल ब्लू 

    सिल्वर मेटेलिक 

    मैग्मा रेड 

    सुपर व्हाइट 

    आइवरी सिल्वर (ग्लॉसी)

    -

    कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों ही कंपनियां इस मामले में अच्छे विकल्प देती हैं। किआ सोरेंटो कुल 7 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जिसमें ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ग्रैविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, प्यूटर ऑलिव, इंपीरियल ब्लू, मैग्मा रेड और आइवरी सिल्वर शामिल है। इसके अलावा इसके टॉप एचटीएक्स वेरिएंट में एक एक्सक्लूसिव डार्क गनमेटल शेड भी मिलता है, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देता है। वहीं, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 6 कलर ऑप्शन : प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, ब्लैकिश अगेहा ग्लास फ्लेक, एटीट्यूड ब्लैक माइका, अवंत गार्डे ब्रॉन्ज मेटैलिक, सिल्वर मेटैलिक और सुपर व्हाइट में आती है। एक बात जो ध्यान देने वाली है, वह यह है कि दोनों में से कोई भी गाड़ी फैक्ट्री-फिटेड डुअल-टोन पेंट स्कीम ऑफर नहीं करती है।

    फीचर्स 

    फीचर

    किआ सोरेंटो

    टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

    एलईडी हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    एलईडी डीआरएल

    ✅

    ✅

    फॉग लैंप्स

    ✅(एलईडी)

    ✅(एलईडी)

    एलईडी टेललाइट्स

    ✅

    ✅

    व्हील्स

    19-इंच अलॉय व्हील्स

    18-इंच अलॉय व्हील्स

    इंफोटेंमेंट सिस्टम

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    10.1-इंच टचस्क्रीन

    वायरलेस एप्पल कारप्ले / एंड्रॉइड ऑटो

    ✅

    ✅

    इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    12.3-इंच डिजिटल डिस्प्ले

    7-इंच टीएफटी डिस्प्ले

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    ✅

    ✅

    वायरलेस फोन चार्जर

    ✅

    ✅

    साउंड सिस्टम

    12-स्पीकर बोस (बोस)

    13-स्पीकर जेबीएल (जेबीएल) सबवूफर के साथ

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप

    ✅

    ✅

    डुअल-टोन केबिन लेआउट

    ब्लैक और ऑलिव ब्राउन

    ब्लैक और डार्क चेस्टनट

    लेदरेट अपहोल्स्ट्री

    ✅

    ✅

    लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील

    ✅

    ✅

    वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स

    ✅

    ✅

    वेंटीलेटेड रियर सीट्स

    ✅ (केवल 6-सीटर के साथ)

    ❌

    पावर्ड ड्राइवर सीट

    ✅ (लंबर एडजस्टमेंट के साथ 10-वे)

    ✅ (मेमोरी के साथ 8-वे)

    को-ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट

    ✅ (8-वे पावर्ड)

    ✅ (4-वे मैनुअल)

    पावर्ड सेकंड रो सीटें

    ❌

    ✅ (केवल 7-सीटर के साथ)

    पैनोरमिक सनरूफ

    ✅

    ✅

    एम्बिएंट लाइटिंग

    ✅ (64 कलर)

    ✅ 

    पैडल शिफ्टर्स

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट

    ✅

    ✅

    वॉइस असिस्टेंट

    ✅

    ✅

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    ✅

    ✅

    हेड्स-अप डिस्प्ले

    ✅

    ❌

    क्रूज कंट्रोल

    ✅

    ✅

    ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

    ✅ (डुअल जोन)

    ✅ (डुअल जोन)

    ऑटोमैटिक हेडलाइट्स

    ✅

    ✅

    रेन सेंसिंग वाइपर्स

    ✅

    ✅

    कीलेस एंट्री

    ✅

    ✅

    बॉस मोड

    ✅ (वन टच)

    ❌

    लॉन्ग स्लाइड के साथ दूसरी रो 

    ❌

    ✅

    ड्राइव मोड

    ✅

    ✅

    ट्रैक्शन मोड

    ✅

    ❌

    एयरबैग्स

    10

    6

    पार्किंग सेंसर्स

    फ्रंट, साइड और रियर (12)

    फ्रंट, साइड और रियर

    पार्किंग कैमरा

    ✅ (360-डिग्री)

    ✅ (360-डिग्री)

    ऑटो पार्क असिस्ट

    ✅

    ❌

    एडीएएस

    ✅ (लेवल-2)

    ✅ (लेवल-2)

    रिमोट पार्क असिस्ट

    ✅

    ❌

    ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

    ✅ 

    ✅

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    ✅

    ✅

    ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स

    ✅ 

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम 

    ✅

    ✅

    ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम 

    ✅

    ✅

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    ✅

    ✅

    डिजिटल आईआरवीएम

    ✅

    ❌

    रियर डिफॉगर

    ✅

    ✅

    आइएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट

    ✅

    ✅

     

    फीचर्स के मामले में यह दोनों गाड़ियां अच्छी हैं। दोनों में ही कई कॉमन प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जो आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को आरामदायक और सुविधाजनक बनाते हैं। इनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम स्पीकर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडीएएस, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कई पार्किंग सेंसर और कैमरे, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग और ऑल-एलईडी एक्सटीरियर लाइटिंग शामिल है।

    Kia Sorento Interior

    Toyota Innova Hycross Interior

    किआ सोरेंटो में ज्यादा कीमत पर फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है। हाईक्रॉस के मुकाबले इसमें 10-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर वेंटिलेटेड सीटें, हेड्स-अप डिस्प्ले, ऑटो पार्क असिस्ट, रिमोट पार्क असिस्ट और डिजिटल आईआरवीएम जैसे फीचर दिए गए हैं। इस एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट्स में एडब्ल्यूडी ड्राइवट्रेन और कई टेरेन मोड भी मिलते हैं। वहीं, इनोवा हाईक्रॉस में 13-स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम, पावर्ड सेकंड-रो सीट्स और लाउंज जैसा एक्सपीरिएंस देने वाली लंबी स्लाइड दी गई है, जिसकी सोरेंटो में कमी है।

    Kia Sorento 10-way Power Adjust Driver Seat

    कुल मिलाकर, किआ सोरेंटो में एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इनोवा हाईक्रॉस भी इससे बहुत पीछे नहीं है। सोरेंटो के कुछ हाई-टेक फीचर्स को छोड़ दें, तो इनोवा हाईक्रॉस में भी लगभग वैसे ही फीचर्स बेहतर कीमत पर मिल जाते हैं, जिससे यह ज्यादा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होती है। 

    Toyota Innova Hycross Second Row Seats

    पावरट्रेन ऑप्शन

    किआ सोरेंटो में दो इंजन ऑप्शन : डीजल और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं, जबकि टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में गैसोलीन और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिलते हैं। सोरेंटो के टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्लूडी) ड्राइवट्रेन भी मिलती है, जबकि टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के सभी वेरिएंट में एफडब्लूडी ड्राइवट्रेन दी गई है। कुल मिलाकर, सोरेंटो कई इंजन ऑप्शन के साथ लोगों के लिए ज़्यादा बेहतर विकल्प लगती है, क्योंकि यह लोगों की अलग-अलग मांगों, जरूरतों और ड्राइविंग स्टाइल को पूरा करती है। यहां देखें दोनों गाड़ियों के इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    मॉडल  

    किआ सोरेंटो 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    इंजन  

    2.2-लीटर डीजल 

    1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड 

    2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल हाइब्रिड 

    पावर

    202 पीएस 

    180 पीएस (पेट्रोल), 65 पीएस (इलेक्ट्रिक)

    171 पीएस 

    189 पीएस 

    टॉर्क 

    441 एनएम 

    265 एनएम (पेट्रोल), 264 एनएम (इलेक्ट्रिक)

    204 एनएम

    191 एनएम (पेट्रोल), 206 एनएम (इलेक्ट्रिक) 

    ट्रांसमिशन 

    8-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड एटी 

    सीवीटी 

    ई-सीवीटी 

    ड्राइवट्रेन 

    एफडब्लूडी/एडब्लूडी

    एफडब्लूडी/एडब्लूडी

    एफडब्लूडी 

    एफडब्लूडी 

    एफडब्लूडी: फ्रंट-व्हील ड्राइव; एडब्लूडी: ऑल-व्हील ड्राइव; डीसीटी: डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक); एटी: ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (टॉर्क कन्वर्टर); सीवीटी: कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)

    • पावरट्रेन ऑप्शन की बात करें तो इन दोनों कारों में पावरफुल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं, लेकिन सोरेंटो यहां बाजी मार ले जाती है क्योंकि इसमें डीजल इंजन के अलावा पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सेटअप मिलता है। इन दोनों कारों के पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन सेटअप की तुलना करें, तो सोरेंटो का डिस्प्लेसमेंट कम है, लेकिन कागज पर यह ज्यादा पावर और टॉर्क देती है। वहीं, इनोवा हाइक्रॉस अपनी बेहतरीन विश्वसनीयता और शानदार फ्यूल एफिशिएंसी के दम पर पहले ही खुद को साबित कर चुकी है। दोनों कारें शहर में ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हैं।

    Kia Sorento Engine

    Toyota Innova Hycross Engine

    • डीजल गाड़ियां पसंद करने वालों के लिए सोरेंटो का जबरदस्त टॉर्क वाला डीजल इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलकर शानदार ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देता है। इस एसयूवी कार के टॉप डीजल और पेट्रोल वेरिएंट्स में एडब्लूडी ड्राइवट्रेन का ऑप्शन भी मिलता है।

    Kia Sorento HEV Badge

    Toyota Innova Hycross HEV logo

    • इनोवा हाईक्रॉस का पेट्रोल इंजन बिना हाइब्रिड सेटअप के अच्छी पावर देता है, लेकिन यह ज्यादातर फ्लीट खरीदारों या कम बजट वाले ग्राहकों को ही पसंद आता है। इन दोनों कारों की कीमत में अंतर को देखते हुए, सोरेंटो के इंजन ऑप्शन ज्यादा बेहतर डील लगते हैं, लेकिन इनोवा हाईक्रॉस भी कोई ज़्यादा पीछे नहीं है। यह कार काफी समय से बाजार में उपलब्ध है और इसकी छवि हमेशा से भरोसेमंद रही है।

    मुकाबला 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और सोरेंटो के एंट्री-लेवल वेरिएंट्स का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ, टाटा सफारी, मारुति इन्विक्टो, जीप मेरिडियन और एमजी हेक्टर टोमाहॉक पीएचईवी जैसी कारों से है, जबकि सोरेंटो के टॉप वेरिएंट्स टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर, स्कोडा कोडिएक, फोक्सवैगन टेरॉन और एमजी मेजेस्टर जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हैं। 

    कारदेखो का क्या है कहना 

    किआ सोरेंटो और टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के बीच का चुनाव ग्राहक की जरूरतों और बजट पर आकर टिक जाता है। ये दोनों ही बेहतरीन गाड़ियां हैं, लेकिन दोनों की खूबियां अलग-अलग तरह के खरीदारों को आकर्षित करती हैं। अगर कोई ग्राहक एक ऐसी 7-सीटर गाड़ी लेना चाहता है जो भरोसेमंद हो, जिसका मेंटेनेंस कम हो, और जो शहर और हाईवे पर शानदार माइलेज दे, तो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को खरीदना एक बेहतर विकल्प है। हाईक्रॉस का बड़ा केबिन, आरामदायक सीटें और टोयोटा की सालों की विश्वसनीयता इसे एक परफेक्ट फैमिली कार बनाती है। इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम रनिंग कॉस्ट को कम रखता है, जो लंबी दूरी तय करने वाले परिवारों के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। कम बजट में स्पेस, कंफर्ट और मन की शांति के लिए हाईक्रॉस एक शानदार पैकेज है।

    दूसरी तरफ, किआ सोरेंटो उन ग्राहकों के लिए है जो प्रीमियम फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने को तैयार हैं। सोरेंटो का 2.2-लीटर डीजल इंजन उन लोगों के लिए एक बड़ा आकर्षण है जो पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरिएंस ज्यादा पसंद करते हैं और जिन्हें एक ज्यादा टॉर्क देने वाले इंजन की जरूरत है। ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्लूडी) का विकल्प इसे हाईक्रॉस से बेहतर बनाता है और खराब रास्तों पर अतिरिक्त आत्मविश्वास देता है। यह उन लोगों के लिए है जो सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए गाड़ी नहीं खरीदते, बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को भी महत्व देते हैं।

    आप यह ऑप्शन भी देख सकते हैं 

    आप टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और किआ सोरेंटो के अलावा महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ, टाटा सफारी, मारुति इन्विक्टो, जीप मेरिडियन, एमजी हेक्टर टोमाहॉक पीएचईवी, टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर,स्कोडा कोडिएक, फोक्सवैगन टेरॉन और एमजी मेजेस्टर जैसी गाड़ियों पर भी विचार कर सकते हैं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोरेंटो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है