• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस सितंबर घर लाएं कॉम्पैक्ट हैचबैक और कीजिए 54,500 रुपये तक की बचत

    अगर आप इस फेस्टिवल सीजन पर कॉम्पैक्ट हैचबैक कार घर लाने का विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं इस महीने इन कारों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर की जानकारी, जिसके चलते आप अपनी नई गाड़ी की खरीद पर भारी बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 15, 2020 10:45 ist
    info icon
    published onSep 15, 2020 10:41 IST
    last updated onSep 15, 2020 10:45 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट
    • डैटसन गो पर सबसे ज्यादा 54,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
    • मारुति सेलेरियो पर ग्राहक 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
    • हुंडई सैंट्रो और इग्निस पर 45,000 रुपये का फायदा दिया जा रहा है।
    • मारुति वैगन-आर पर डिस्काउंट 40,000 रुपये तक है।
    • टियागो पर 38,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • मारुति इग्निस पर डिस्काउंट स्कीम 17 सितंबर जबकि बाकी कारों पर 30 सितंबर तक मान्य है।

    भारत के कार बाजार में कॉम्पैक्ट हैचबैक सेगमेंट की गाड़ियों को अभी भी अच्छी डिमांड मिल रही है और इस सेगमेंट में मारुति वैगन-आर व टाटा टियागो जैसी पॉपुलर कारें मौजूद हैं। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन पर कॉम्पैक्ट हैचबैक कार घर लाने का विचार कर रहे हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं इस महीने इन कारों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर की जानकारी, जिसके चलते आप अपनी नई गाड़ी की खरीद पर भारी बचत कर सकते हैं। तो चलिए बढ़ते हैं आगे और जानते हैं इस महीने किस कॉम्पैक्ट हैचबैक कार पर मिल रही है कितनी छूटः-

    मारुति सेलेरियो

    Maruti Suzuki Celerio

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल लाभ

    50,000 रुपये तक

    • सेलेरियो के एमटी और एएमटी सभी वेरिएंट पर यह डिस्काउंट स्कीम मान्य है।
    • सेलेरियो एक्स पर भी यह डिस्काउंट ऑफर लागू रहेंगे।
    • पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर भी यही छूट मिलेगी।
    • मारुति सेलेरियो कार की प्राइस 4.41 लाख रुपये से 5.68 लाख रुपये के बीच है, जबकि सेलेरियो एक्स की कीमत 4.90 लाख रुपये से 5.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    मारुति वैगनआर

    Maruti Suzuki Wagon R

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल लाभ

    40,000 रुपये तक

    • वैगनआर के सीएनजी वेरिएंट पर यह डिस्काउंट ऑफर मान्य हैं।
    • पेट्रोल वेरिएंट पर नगद डिस्काउंट 10,000 रुपये है जबकि बाकी ऑफर ऊपर दिए गए मान्य होंगे।
    • मारुति वैगन आर की प्राइस 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    मारुति इग्निस

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल लाभ

    45,000 रुपये तक

    • इग्निस के सेकंड टॉप मॉडल जेटा को छोड़कर सभी वेरिएंट पर यह डिस्काउंट ऑफर मान्य हैं।
    • जेटा वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये है जबकि बाकी ऑफर यही रहेंगे। इस वेरिएंट पर कुल 35,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • इग्निस पर इस डिस्काउंट स्कीम का फायदा ग्राहक 17 सितंबर तक कार खरीदकर ले सकते हैं।
    • इस मारुति कार की प्राइस 4.89 लाख रुपये से 7.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    हुंडई सैंट्रो

    Hyundai Santro

    ऑफर

    सैंट्रो

     

    एरा (बेस मॉडल)

    अन्य वेरिएंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    5,000 रुपये

    कुल लाभ

    35,000 रुपये तक

    45,000 रुपये तक

    • सैंट्रो की प्राइस 4.57 लाख रुपये से 6.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
    • एंट्री-लेवल वेरिएंट एरा पर ग्राहक 35,000 रुपये और बाकी वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    टाटा टियागो

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये तक

    कुल लाभ

    32,000 रुपये तक

    • टाटा टियागो की कीमत 4.69 लाख रुपये से 6.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।
    • टाटा की इस एंट्री-लेवल कार पर 32,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    डैटसन गो

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट

    7,500 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,000 रुपये

    कुल लाभ

    54,500 रुपये तक

    • डैटसन गो पर सबसे ज्यादा 54,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • इस कार की एसेसरीज पर 7500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसका फायदा ग्राहक 15 सितंबर तक ले सकते हैं।
    • गो हैचबैक की प्राइस 3.99 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि आपके एरिया और चुने गए मॉडल के वेरिएंट के हिसाब से यह डिस्काउंट राशि कम ज्यादा भी हो सकती है, ऐसे में हम आपको ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी कार शोरूम पर संपर्क करने की सलाह देते हैं।

    यह भी पढ़ें : इस महीने खरीदें टोयोटा की कार और पाएं 65,000 रुपये तक की छूट

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है