• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 हुंडई बेयोन एन लाइन से पैरिस मोटर शो में उठा पर्दा, क्या भारत आएगी यह गाड़ी?

    बेयोन एन लाइन वर्जन में टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा तेज बनाती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 14, 2026 10:36 ist
    info icon
    published onOct 14, 2026 10:36 IST
    last updated onOct 14, 2026 10:36 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    2026 Hyundai Bayon N Line

    न्यू जनरेशन हुंडई बेयोन से पैरिस मोटर शो 2026 में पर्दा उठ गया है। इसी दिन कंपनी ने भारत आने वाली बेयोन को भी शोकेस किया है। इन दोनों गाड़ियों के बीच बड़ा अंतर यह है कि भारतीय मॉडल स्टैंडर्ड वर्जन है, जबकि यूरोपियन मॉडल बेयोन एन लाइन वर्जन है। हुंडई बेयोन को भारत में वेन्यू और क्रेटा के बीच के गैप को भरने के लिए लाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस स्पोर्टी एन वर्जन में क्या खास है जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है :- 

    एक्सटीरियर 

    बेयोन एन लाइन का डिज़ाइन पहली नजर में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कहीं ज़्यादा आक्रामक और स्पोर्टी लगता है। यहां देखें स्टैंडर्ड बेयोन और बेयोन एन लाइन के बीच अंतर। 

    2026 Hyundai Bayon N Line

    फ्रंट प्रोफाइल की बात करें तो दोनों कारों में लगे लाइटिंग एलिमेंट्स और एयर इंटेक एक जैसे हैं। लेकिन, इसके फ्रंट बंपर को पूरी तरह से री-डिज़ाइन किया गया है, जिसमें ऊपर की ओर उठे हुए गनमेटल फिनिश एक्सेंट दिए गए हैं जो इसे एक दमदार लुक देते हैं। हेडलैंप के चारों ओर बॉडी-कलर सराउंड मिलते हैं जो इसके डिज़ाइन को और निखारते हैं। सामने की तरफ नंबर प्लेट हाउसिंग के पास 'एन लाइन' बैजिंग दी गई है जो इसकी खास पहचान है।

    2026 Hyundai Bayon N Line

    साइड प्रोफाइल पर नजर डालें तो यहां भी बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके व्हील आर्क ज़्यादा उभरे हुए हैं, जो इसे एक मस्कुलर स्टांस देते हैं। राइडिंग के लिए एन लाइन वर्जन में 18-इंच के बड़े और स्टाइलिश डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं। ब्लैक-आउट आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम्स) और बड़ा रियर स्पॉइलर इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को और निखारता हैं।

    2026 Hyundai Bayon N Line

    पीछे की तरफ इसमें ट्विन एग्ज़ॉस्ट पाइप वाला एक नया स्पोर्टी बंपर और साइड एरो ब्लेड के साथ बड़ा स्पॉइलर दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्प्लिट टेललैंप सेटअप स्टैंडर्ड बेयोन जैसा ही रखा गया है। 

    2026 Hyundai Bayon N Line

    यहां देखें हुंडई बेयोन भारतीय वर्जन से जुड़ी जानकारी।

    इंटीरियर 

    सबसे बड़ा फर्क इंटीरियर में देखने को मिलता है। जहां स्टैंडर्ड बेयोन में ब्लैक-व्हाइट केबिन थीम मिलती है, वहीं एन लाइन वर्जन में रेड एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक थीम दी गई है। यह रेड कलर डिटेलिंग आपको एसी वेंट्स, गियर सिलेक्टर, स्टीयरिंग व्हील और सीटों की स्टिचिंग पर देखने को मिलेगी, जो केबिन को एक रेसिंग कार जैसा फील देती है। 

    2026 Hyundai Bayon N Line

    बेयोन एन लाइन वर्ज़न में एक खास 'एन लाइन' बैजिंग वाला स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब भी दिया गया है, जो केबिन को स्पोर्टी लुक देता है। डैशबोर्ड का लेआउट लगभग बेयोन भारतीय स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है, लेकिन यहां इस्तेमाल हुए मटीरियल और फिनिशिंग में अंतर है। बेयोन अंतरराष्ट्रीय मॉडल में अलकांत्रा फिनिश वाली सीटें दी गई हैं, जिनमें एक्स्ट्रा सपोर्ट के लिए साइड बोल्स्टरिंग भी ज़्यादा है। यह तेज स्पीड पर मुड़ते समय ड्राइवर और पैसेंजर को बेहतर सपोर्ट देती है। कुल मिलाकर, बेयोन एन लाइन का केबिन पूरी तरह से परफॉर्मेंस और स्पोर्टीनेस पर फोकस करता है।

    2026 Hyundai Bayon N Line

    फीचर और सेफ्टी 

    फीचर्स के मामले में इन दोनों वर्जन में काफी कुछ चीज़ें कॉमन मिलती हैं, जिसमें डुअल-कर्व्ड 12.3-इंच डिस्प्ले (टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ), बोस साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, सनरूफ, ड्राइव मोड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

    2026 Hyundai Bayon N Line

    एन लाइन में अतिरिक्त फीचर के तौर पर हीटेड स्टीयरिंग व्हील, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटिड फ्रंट और रियर सीटें दी गई है। 

    सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), 6 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, ऑटो हिल-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी), चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इंजन ऑप्शन 

    परफॉर्मेंस ही बेयोन एन लाइन की सबसे बड़ी खासियत है, और हुंडई ने इसमें दो पावरफुल इंजन ऑप्शन दिए हैं जिसमें वेन्यू वाला 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप शामिल हैं। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन :- 

    इंजन

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल 

    1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 

    पावर 

    90  पीएस  /115 पीएस

    138 पीएस

    टॉर्क 

    172 एनएम/सामने आनी बाकी 

    265 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड डीसीटी 

    ड्राइवट्रेन

    एफडब्लूडी 

    एफडब्लूडी 

    एमटी- मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी- डुअल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक), एफडब्लूडी- फ्रंट-व्हील ड्राइव

    कारदेखो का क्या है कहना

    हुंडई बेयोन एन लाइन एक बेहद आकर्षक पैकेज है, जो स्टाइल, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बीच एक बेहतरीन संतुलन पेश करता है। इसका आक्रामक डिज़ाइन और स्पोर्टी इंटीरियर उन ग्राहकों को टारगेट करता है जो एक स्टैंडर्ड एसयूवी से कुछ ज़्यादा चाहते हैं। भारत में हुंडई पहले से ही आई20, वेन्यू और क्रेटा के एन लाइन वर्जन बेच रही है, और इन्हें ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है। इसे देखते हुए इस बात की पूरी संभावना है कि कंपनी बेयोन एन लाइन वर्जन को भी भारतीय बाज़ार में उतार सकती है। बेयोन को भारत में वेन्यू और क्रेटा के बीच पोजिशन किया जाएगा, और इसका एन लाइन वर्ज़न इस सेगमेंट में एक यूनिक पेशकश साबित हो सकता है।

    हुंडई ने फिलहाल बेयोन एन लाइन वर्जन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्टैंडर्ड हुंडई बेयोन को भारत में 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। अगर बेयोन एन लाइन वर्जन को भारत में लॉन्च किया जाता है, तो यह निश्चित रूप से परफॉर्मेंस पसंद करने वाले एसयूवी खरीदारों के लिए एक रोमांचक विकल्प साबित होगा।
     

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई bayon पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है