• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिए 2020 मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट से जुड़ी वो पांच बातें जो बनाती है इसे पहले से ज्यादा खास

    सुजुकी ने जापान में स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है जिससे इसके अपकमिंग इंडियन वर्जन का अंदाजा लगाना आसान हो गया है। 

    भानु
    भानु
    published on मई 20, 2020 13:38 ist
    info icon
    published onMay 20, 2020 13:38 IST
    last updated onMay 20, 2020 13:38 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ​इस साल थर्ड जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक को फेसलिफ्ट अपडेट देकर जल्द लॉन्च करेगी। सुजुकी ने जापान में स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है जिससे इसके अपकमिंग इंडियन वर्जन का अंदाजा लगाना आसान हो गया है। तो चलिए जानते हैं मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट (Maruti Swift Facelift) के बारे में 5 खास बातें:

    एक्सटीरियर में होंगे कॉस्मैटिक बदलाव

    2020 स्विफ्ट (2020 Swift) में नया स्पोर्टी बंपर दिया जाएगा और ये कुछ-कुछ डिजायर फेसलिफ्ट के बंपर जैसा लगता है। इसमें नई डिजाइन की ग्रिल भी दी गई है, जिसके बीच में से एक क्रोम बार जा रही है। 

    ज्यादा पावरफुल और ज्यादा माइलेज

    Maruti Swift Facelift Unveiled In Japan. India Launch Soon

    2020 डिजायर की तरह स्विफ्ट के फेसलिफ्ट मॉडल में आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ड्यूलजेट वर्जन दिया जा सकता है। यह इंजन 90 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल में दिया गया इंजन 83 पीएस की पावर जनरेट करता है। नई स्विफ्ट (New Swift) में दिया जाने वाला आइडल स्टार्ट स्टॉप का फीचर कार के न्यूट्रल रहने पर इंजन को अपने आप बंद कर देगा और एक्सलरेटर पर पैर रखते ही इंजन को ऑटोमैटिकली स्टार्ट कर देगा, जिससे काफी हद तक फ्यूल की बचत होगी। डिजायर में इस फीचर की बदौलत 2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज बढ़ गया है और स्विफ्ट ​फेसलिफ्ट में भी कुछ ऐसा ही कमाल होने की उम्मीद है।

    Maruti Swift Facelift: What To Expect? 

    यह भी पढ़ें: इस महीने स्विफ्ट समेत इन हैचबैक कारों पर मिल रही है भारी छूट, 48,000 रुपये तक हो सकता है फायदा

    पहले से ज्यादा मिलेंगे फीचर्स

    नई मारुति स्विफ्ट (New Maruti Swift) में कंपनी के स्मार्टप्ले स्टूडियो 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट का लेटेस्ट वर्जन दिया जाएगा। 2020 मारुति डिजायर की तरह 2020 स्विफ्ट में भी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 4.2 इंच एमआईडी का अपडेटेड वर्जन दिया जाएगा। इसके अलावा न्यू स्विफ्ट में क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दिया जाएगा। 

    मिलेंगे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

    मारुति स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर और एबीएस के साथ ईबीडी स्टैंडर्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा और फ्रंट फॉगलैंप्स ​भी दिए गए हैं। अब इसके अपकमिंग फेसलिफ्ट मॉडल के एएमटी वेरिएंट्स में हिल लॉन्च असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: अलर्ट: अब फास्टैग के काम नहीं करने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स

    Maruti Swift Facelift Unveiled In Japan. India Launch Soon

    केबिन की थीम में बदलाव की गुंजाइश कम

    स्विफ्ट के मौजूदा मॉडल का केबिन स्पोर्टी ऑल ब्लैक थीम पर बेस्ड है जो कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी बरकरार रह सकता है। इसमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे क्लाइमेट कंट्रोल के लिए तीन रोटरी डायल्स और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग डायल्स भी दिए गए हैं। 

    इन तमाम अपडेट्स के चलते अपकमिंग स्विफ्ट की कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में मारुति स्विफ्ट की प्राइस (Maruti Swift Price) 5.19 लाख रुपये से लेकर 8.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। पहले की तरह इसका मुकाबला फोर्ड फिगो, हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और रेनो ट्राइबर से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    7 कमेंट्स
    1
    S
    srinivas kollu
    Feb 23, 2021, 2:41:31 PM

    What ever they will update in safety it will be zero

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      debasish bhattacharya
      Oct 22, 2020, 10:03:50 AM

      I AM INTERESTED TO BUY IT.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        D
        deepak nath
        Sep 2, 2020, 4:22:51 PM

        When is this swift facelift lauching ??

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है