• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कुछ ऐसी होगी 2020 मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट, जल्द होगी लॉन्च

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) मिड-साइज हैचबैक सेगमेंट में सबसे पॉपुलर कार है। जापान में कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया है, जल्द ही कंपनी की योजना भारत में भी इसका अपडेट वर्जन उतारने की है। ऐसे में जापान में पेश की गई नई स्विफ्ट को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसका भारतीय मॉडल कैसा होगा।

    सोनू
    सोनू
    modified on मई 18, 2020 20:12 ist
    info icon
    published onMay 18, 2020 20:10 IST
    last updated onMay 18, 2020 20:12 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट
    • 2020 सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट को जापान में पेश किया गया है, भारत आने वाली नई स्विफ्ट में यही बदलाव नजर आ सकते हैं। 
    • इसके फ्रंट प्रोफाइल को स्पोर्टी बंपर और नई क्रोम बार ग्रिल से नया डिजाइन दिया गया है। 
    • भारत आने वाली न्यू स्विफ्ट में डिजायर की तरह 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन (190 पीएस) दिया जा सकता है। 
    • नए इंजन के साथ आईडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर भी मिलेगा, जिससे इसका माइलेज बढ़ेगा। 
    • ईएससी, लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स भी इसमें दिए जा सकते हैं। 

    मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) मिड-साइज हैचबैक सेगमेंट में सबसे पॉपुलर कार है। जापान में कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया है, जल्द ही कंपनी की योजना भारत में भी इसका अपडेट वर्जन उतारने की है। ऐसे में जापान में पेश की गई नई स्विफ्ट को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इसका भारतीय मॉडल कैसा होगा। 

    जापान में पेश की गई 2020 सुजुकी स्विफ्ट (2020 Suzuki Swift) की फ्रंट प्रोफाइल को नया डिजाइन दिया गया है। इसके लिए कंपनी ने आगे की तरफ नई स्टड ग्रिल दी है, जिसके बीच में क्रोम बार का इस्तेमाल हुआ है। इसका फ्रंट बंपर भी नया है। इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे एक्टिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जापान में इसे हाइब्रिड पावरट्रेन समेत कई इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है।

    इसमें दिया गया 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन (माइल्ड हाइब्रिड के साथ) 91 पीएस की पावर और 118 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन भारत में उपलब्ध डिजायर फेसलिफ्ट में भी दिया गया है, हालांकि इंडियन डिजायर इससे एक पीएस की कम पावर और 5 एनएम का कम टॉर्क जनरेट करती है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट में बड़ी लिथियम आयन बैटरी दी गई है। इस हाइब्रिड मॉडल को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में भी शोकेस किया था। 

    यह भी पढ़ें : मई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने खरीदें अपनी पसंदीदा मारुति कार और कीजिए भारी बचत

    जापान में कंपनी ने इसे फ्रंट-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में पेश किया है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। जापान में इसका आरएस वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें स्पोर्टी सस्पेंशन और स्पोर्टी कॉस्मैटिक टच दिए गए हैं। स्विफ्ट आरएस (Swift RS) में 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 140 पीएस की पावर और 230 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 

    यह भी पढ़ें : इस महीने इन एंट्री लेवल हैचबैक कारों को खरीदकर आप भी बचा सकते हैं 42000 रुपये

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां आने वाली नई स्विफ्ट (New Swift) कुछ ऐसे ही कॉस्मैटिक अपडेट लिए हुए होगी। इसमें डिजायर फेसलिफ्ट वाला 1.2 लीटर ड्यूलजेट वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इंजन के साथ कंपनी इसमें आईडल स्टॉप-स्टार्ट फीचर भी देगी, जिससे कार का माइलेज बढ़ेगा। नई स्विफ्ट में 2020 डिजायर की तरह कंपनी लेटेस्ट जनरेशन का 7.0 इंच स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर भी दिए जाएंगे। 

    अपडेट मारुति स्विफ्ट की प्राइस (maruti swift price) का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यह मौजूदा मॉडल से महंगी होगी। वर्तमान में मारुति स्विफ्ट की कीमत 5.19 लाख से 8.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला पहले की तरह हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, फोर्ड फिगो और रेनो ट्राइबर से होगा।

    यह भी पढ़ें : इस महीने स्विफ्ट समेत इन हैचबैक कारों पर मिल रही है भारी छूट, 48,000 रुपये तक हो सकता है फायदा

    was this article helpful ?

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2021-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है