• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अलर्ट: अब फास्टैग के काम नहीं करने पर देना होगा दोगुना टोल टैक्स

    पहले, केवल वे लोग जो अपनी कार पर स्टिकर/आरएफआईडी टैग के बिना फास्टैग लेन में प्रवेश करते थे उन्हें ही डबल टोल का भुगतान करना होता था।

    भानु
    भानु
    Published On मई 19, 2020 14:15 ist
    info icon
    published onMay 19, 2020 14:15 IST
    last updated onMay 19, 2020 14:15 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फास्टैग के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार यदि किसी वाहन पर लगा फास्टैग अवैध है या फिर सही से काम नहीं कर रहा है, तो वाहन मालिक से दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा।

    हालांकि, अब नॉन फंक्शनल फास्टैग वाले लोगों को भी इस लेन का उपयोग करने डबल टोल टैक्स देना होगा। नियमों में संशोधन इसलिए हुआ है ताकि नॉन फंक्शनल फास्टैग वाले लोगों को इस लेन में आने से रोका जा सके और टॉल प्लाजा पर ज्यादा भीड़ ना लगे।

    यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 4.0: रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन ड्राइविंग एडवाइजरी

    इस नए नियम के लागू हो जाने के बाद अब टोल ऑपरेटर्स द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि इस नियम के दुरुपयोग के बारे में सरकार द्वारा अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं।

    बता दें कि देशभर में 15 दिसंबर 2019 से फास्टैग को अनिवार्य किया गया था। इस नियम के लागू होने के बाद से अब तक करीब 1.68 करोड़ फास्टैग जारी कर दिए गए हैं। 

    इस टेक्नोलॉजी के ज़रिए लोग बिना टोलकर्मी के संपर्क में आए अपने टोल टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, जिसकी भुगतान पर्ची भी यूजर के फास्टैग अकाउंट में उपलब्ध करा दी जाती है। 

    यह भी पढ़ें: गुड न्यूज राउंडअप: किसी ने 107 की उम्र में जीती जंग तो कहीं पटरी पर लौटने लगा जीवन, कोरोनाकाल में यहां लीजिए पॉजिटिव न्यूज का डोज़

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    3 कमेंट्स
    1
    M
    manish nayak
    Sep 10, 2020, 7:58:45 PM

    Right.. If money not in wallet.. Then also charging double.. Where they have mentioned these rules... This is looot.. Lot of time I faces problems and que in fast tag lane.. Waste..

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      vicky roger
      May 20, 2020, 7:01:52 AM

      No one pays for your time. Govt made the rules to harassed the people and full the bag with money. Govt comes out with vague rules only not with the solution. Govt's fault called technical glitch.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        J
        jo shi
        May 19, 2020, 6:00:20 PM

        if fastag scanner doesn't work, who ll pay for our time ?

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है