2020 हुंडई आई20 के इंटीरियर का स्कैच जारी, जल्द होगी लॉन्च
2020 हुंडई आई20 के प्रोडक्शन मॉडल को मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो में शोकेस किया जाएगा।
- Write a कमेंट

हुंडई मोटर्स इन दिनों तीसरी जनरेशन की आई20 पर काम कर रही है। कुछ समय पहले नई आई20 की फोटोज लीक हुई थी, वहीं अब कंपनी ने इसके स्कैच जारी कर इंटीरियर की झलक दिखाई है। कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल को मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो में शोकेस करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में इस कार को एलीट आई20 के नाम से जाना जाता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह आई20 नाम से उपलब्ध है। तो क्या खासियतें समाई हैं हुंडई की इस नई कार में, जानेंगे यहांः-

फोटोज पर गौर करें तो 2020 आई20 का केबिन काफी मॉडर्न नजर आ रहा है। इसमें नई क्रेटा की तरह नया स्टीयरिंग व्हील और फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे की तरफ इसमें ऑडी कारों की तरह कनेक्टेड एसी वेंट दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : नई हुंडई आई20 की फोटोज हुई लीक, जानिए पहले से कितनी बदली यह कार
इसमें 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ग्रैंड आई10 निओस और किया सेल्टोस की तरह इसमें भी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम को पास-पास में पोजिशन किया गया है। इस में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, एलईडी एम्बिएंट लाइटिंग और ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सब फीचर हुंडई की वेन्यू एसयूवी में भी दिए गए हैं।

पैसेंजर की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें नेविगेशन बेस्ड क्रूज कंट्रोल, लेन फोलो असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, पार्किंग असिस्ट, लेंडिंग व्हीकल डिपार्चर वार्निंग, कोलिशन अवोइडेंस असिस्ट और लैन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
नई एलीट आई20 पहले से 30 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी है, वहीं इसका व्हीलबेस भी पहले से 10 मिलीमीटर बड़ा है। इसका बूट स्पेस 351 लीटर है जो कि पहले से 66 लीटर ज्यादा है।
यह भी पढ़ें : इस फरवरी खरीदें हुंडई कार और पाएं ₹ 2.5 लाख तक का डिस्काउंट
यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि हमने जो फीचर्स बताए हैं वो यूरोप में पेश की गई नई आई20 में दिए गए हैं। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में कुछ फीचर्स की कटौती की जा सकती है। हमारा मानना है कि कंपनी भारत में लॉन्च होने वाली नई एलीट आई20 में लैन डिपार्चर सिस्टम और क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम जैसे रडार-बेस्ड सेफ्टी फीचर्स नहीं देगी।
यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में नई हुंडई क्रेटा को देखकर लोगों ने किया कुछ इस तरह रिएक्ट

भारत में लॉन्च होने वाली 2020 हुंडई एलीट आई20 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और बोस म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें सनरूफ का फीचर्स भी दिया जा सकता है।
भारत में तीसरी जनरेशन की एलीट आई20 को 2020 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 5.7 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा, टाटा अल्ट्रोज और होंडा जैज से होगा।
यह भी पढ़ें : फिर टेस्टिंग के दौरान नज़र आई 2020 हुंडई एलीट आई20, मार्च में होगी शोकेस














