• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक की बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक का ऑप्शन दिया जा सकता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 15, 2024 19:53 ist
    info icon
    published onJan 15, 2024 19:53 IST
    last updated onJan 15, 2024 19:53 IST
    681 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross

    • सिट्रोएन की इस कॉम्पेक्ट एसयूवी कार में केवल 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस/190 एनएम) दिया गया है।

    • वर्तमान में इस गाड़ी में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

    • सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत मौजूदा मैनुअल वेरिएंट्स के मुकाबले 1.3 लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। 

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस को भारत में सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। अब तक इस गाड़ी में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता था, लेकिन अब कंपनी इसमें जल्द ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी शामिल करने वाली है। यदि आप इस थ्री-रो कॉम्पेक्ट एसयूवी कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट को खरीदने के उत्सुक है तो आप इसे सिट्रोएन की कुछ डीलरशिप्स पर जाकर ऑफलाइन बुक करवा सकते हैं।

    Citroen C3 Aircross Cabin

    कंपनी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह सी3 एयरक्रॉस कार के साथ कौनसा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन देगी। अनुमान है कि इस गाड़ी में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस/190 एनएम) के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया जा सकता है। वर्तमान में इस गाड़ी में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    यह भी पढ़ें: 2024 किया सोनेट एचटीके इमेज गैलरीः इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, जानिए यहां

    फीचर्स व सेफ्टी

    Citroen C3 Aircross Touchscreen Infotainment System

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक वेरिएंट की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव शायद ही किए जाएंगे। वर्तमान में सी3 एयरक्रॉस कार में 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इस एसयूवी कार में 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और तीसरी रो के लिए मैनुअल एसी के साथ डेडिकेटेड एसी वेंट्स भी दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियरव्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: टाटा पंच ईवी की बैटरी और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी हुई लीक: 17 जनवरी को होगी लॉन्च, 12 लाख रुपये रखी जा सकती है कीमत

    कीमत व मुकाबला

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत मैनुअल वेरिएंट्स के मुकाबले 1.3 लाख रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में सी3 एयरक्रॉस की प्राइस 9.99 लाख रुपये से 12.75  लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा एलिवेट, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से है।

    यह भी देखेंः सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rk chauhan
    Jan 22, 2024, 2:56:37 PM

    How much price of automatic c3 Air cross

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है