• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन ने की बिग-रश स्कीम की पेशकश, इन कारों पर मिल रही भारी छूट

    एमियो और वेंटो के ऑटोमैटिक वर्ज़न पर 2 लाख तक की छूट दी जा रही हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On दिसंबर 05, 2018 19:01 ist
    info icon
    published onDec 05, 2018 19:01 IST
    last updated onDec 05, 2018 19:01 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    यदि आप एक ऑटोमैटिक कार खरीदने का सोच रहे है, तो यह ख़बर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। क्योंकि फॉक्सवेगन ने बिग-रश स्कीम की पेशकश कर दी है। इसके तहत कंपनी अपनी पोलोएमियो और वेंटो पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। इस ऑफर में एक्सचेंज, कॉर्पोरेट और लॉयल्टी बोनस को शामिल किया गया हैं।  वहीं, एमियो और वेंटो के ऑटोमैटिक वर्ज़न पर 2 लाख रुपए तक की छूट दी जा रही हैं।

    मॉडल  ऑटोमैटिक वर्ज़न पर डिस्काउंट लॉयल्टी बोनस कॉर्पोरेट बोनस एक्सचेंज बोनस कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
    पोलो - 10,000 रुपए 30,000 रुपए 50,000 रुपए 5.55 लाख रुपए  से 9.39 लाख रुपए
    एमियो 1.50 लाख रुपए  10,000 रुपए 30,000 रुपए 50,000 रुपए 5.66 लाख रुपए से 10 लाख रुपए
    वेंटो 1.50 लाख रुपए  10,000 रुपए  30,000 रुपए 50,000 रुपए 8.38 लाख रुपए से 14.03  लाख रुपए

    Volkswagen Vento Connect Edition

    कंपनी ने पोलो जीटी पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है। वहीं, ऑटोमैटिक वर्ज़न पर डिस्काउंट केवल एमियो के डीज़ल हाइलाइन डीएसजी वेरिएंट और वेंटो के दोनों पेट्रोल और डीज़ल हाइलाइन डीएसजी वेरिएंट पर ही उपलब्ध हैं।

    दोनों कारों के इन ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है :

    फॉक्सवेगन एमियो टीडीआई डीएसजी 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली)
    फॉक्सवेगन वेंटो टीएसआई डीएसजी 12.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली)
    फॉक्सवेगन वेंटो टीडीआई डीएसजी 14.03 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली)

     यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि शहर और डीलरशिप के हिसाब से डिस्काउंट की राशि अलग-अलग हो सकती है। यह डिस्काउंट ऑफर केवल 31 दिसम्बर 2018 तक ही वैध है।  

    VW Ameo

    सलाह : यदि आप एक ऑटोमैटिक कार लेना चाहते है तो यह ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। हालांकि, अगर आप ऐसे व्यक्ति है जो कारों को अक्सर बदलते है (5 साल के भीतर), तो हमारा सुझाव है कि आप 2019 में ही कार ख़रीदे। जिससे आपको बेहतर री-सेल वैल्यू मिलेगी। 

    यह भी पढें : टोयोटा लाई ईयर-एन्ड ऑफर, मिल रहे 1.10 लाख रुपए तक के लाभ

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है