• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या आप भी खरीदना चाहेंगे मारुति जिम्नी का ये राइनो एडिशन?

    जिम्नी राइनो एडिशन को मलेशिया में उतारा गया है, इस 3-डोर स्पेशल एडिशन एसयूवी की केवल 30 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 23, 2023 16:28 ist
    info icon
    published onJun 23, 2023 16:28 IST
    last updated onJun 23, 2023 16:28 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Jimny Rhino

    • मारुति जिम्नी राइनो एडिशन के एक्सटीरियर पर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसकी पावरट्रेन और फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • जिम्नी राइनो एडिशन के हाइलाइट फीचर्स में विंटेज मैश ग्रिल, स्टीकर, क्लैडिंग और 'राइनो' बैजिंग शामिल है।
    • इस गाड़ी के इंटीरियर में प्रीमियम फुट मैट को छोड़कर और कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं।
    • भारतीय मॉडल की तरह ही इसमें भी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फोर-व्हील ड्राइवट्रेन दी गई है।
    • इसे भारत में भी लॉन्च करने की उम्मीद है और यहां इस गाड़ी के दूसरे लिमिटेड एडिशन भी उतारे जा सकते हैं।

    मारुति सुजुकी जिम्नी कई अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन वहां यह गाड़ी केवल 3-डोर अवतार में ही बेची जाती है। इस गाड़ी का 'राइनो एडिशन' मलेशिया में काफी पॉपुलर है। इस एडिशन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं जिसके चलते इसका लुक काफी आकर्षित करने वाला लगता है। यह गाड़ी 4x4 ड्राइवट्रेन के साथ उपलब्ध है जो जिम्नी और पुरानी ग्रैंड विटारा में पहले से मिलती है।

    एक्सटीरियर डिज़ाइन में हुए बदलाव

    Maruti Suzuki Jimny Rhino

    जिम्नी राइनो एडिशन में फ्रंट पर पुरानी ग्रिल लगी हुई है जिसके ऊपर की तरफ लोगो की बजाए 'सुजुकी' नाम की ब्रांडिंग की गई है। आगे की तरफ इसमें मैश ग्रिल के चारों ओर डार्क क्रोम पैनल दिया गया है, जिस पर राउंड हेडलाइटें भी पोज़िशन की गई है। इस गाड़ी के फ्रंट बंपर को भी मॉडिफाई किया गया है और इस पर अब क्लैडिंग मिलती है।

    साइड पर इसमें एक्सक्लूसिव स्टीकर दिए गए हैं। इस स्पेशल एडिशन में रेड कलर का मडगार्ड लगा हुआ है और साइड पर इसमें दरवाज़े के आधे हिस्से पर नीचे की तरफ बड़ा स्टीकर भी दिया गया है। ज्यादा प्रोटेक्शन के लिए इसमें साइड पर क्लैडिंग दी गई है, जिससे यह एक अच्छी ऑफ-रोडर कार साबित होती है।

    इसकी रियर प्रोफाइल पर कोई बदलाव नहीं हुआ है, फर्क केवल इतना है कि राइनो एडिशन में बूट पर 'राइनो' बैजिंग मिलती है। इस स्पेशल एडिशन में स्पेयर व्हील पर रेगुलर मॉडल जैसी ही कवरिंग भी मिलती है।

    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी पर 6 महीने से ज्यादा पहुंचा वेटिंग पीरियड

    इंटीरियर में हुए बदलाव

    Maruti Suzuki Jimny Rhino

    इस गाड़ी के इंटीरियर में प्रीमियम फुट मैट को छोड़कर कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं। केबिन के अंदर इसमें रेगुलर मॉडल की तरह ही ऑल-ब्लैक कलर थीम मिलती है। इसकी फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिम्नी मलेशिया वर्जन में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है, जबकि भारत में उपलब्ध 5-डोर जिम्नी के टॉप वेरिएंट में प्रीमियम 9-इंच टचस्क्रीन यूनिट वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ मिलती है।

    पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं

    Maruti Suzuki Jimny Rhino

    जिम्नी के भारतीय और मलेशिया वर्जन में एक जैसा 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके साथ 4x4 ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड मिलती है। जिम्नी के भारतीय वर्जन में इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड एटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है, जबकि 3-डोर जिम्नी मलेशिया वर्जन में केवल 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी को इन एसेसरीज से बनाएं और भी खास

    क्या भारत आएगी यह कार?

    Maruti Suzuki Jimny Rhino

    भारत में जिम्नी राइनो एडिशन की लॉन्चिंग की उम्मीद करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। अनुमान है कि मारुति भविष्य में यहां जिम्नी के लिमिटेड एडिशन जरूर उतार सकती है। राइनो एडिशन कलेक्टर वर्जन होगा और इसकी केवल 30 यूनिट्स ही तैयार की जाएंगी। अनुमान  है कि भविष्य में कंपनी 5-डोर जिम्नी के स्पेशल एडिशन उतार सकती है। वर्तमान में  में मारुति जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यह भी देखेंः मारुति जिम्नी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी जिम्नी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है