• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी पर 6 महीने से ज्यादा पहुंचा वेटिंग पीरियड

    जिम्नी कार को अब तक 30,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 14, 2023 11:40 ist
    info icon
    published onJun 14, 2023 11:40 IST
    last updated onJun 14, 2023 11:40 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny

    मारुति जिम्नी 5-डोर को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस गाड़ी की बुकिंग जनवरी 2023 से लेनी शुरू कर दी थी। अब तक इस गाड़ी को काफी सारे प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि ज्यादा डिमांड के चलते जिम्नी कार पर वेटिंग पीरियड 8 महीने के करीब पहुंच गया है।

    जिम्नी बुकिंग

    Maruti Jimny

    मारुति के अनुसार जिम्नी एसयूवी को अब तक करीब 31,000 बुकिंग मिल चुकी है और अभी भी इस गाड़ी को हर दिन 150 बुकिंग मिल रही है।

    जिम्नी प्रोडक्शन

    Maruti Jimny Side

    कंपनी की योजना वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए जिम्नी एसयूवी के प्रोडक्शन को बढ़ाने की है।

    कीमत व अन्य डिटेल्स

    Maruti Jimny

    भारत में मारुति जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपये से 14.89  लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। इंजन के साथ इसमें फोर-व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड मिलती है। यह लाइफस्टाइल एसयूवी दो वेरिएंट्स ज़ेटा और अल्फा में उपलब्ध है। इन दोनों वेरिएंट्स में इंफोटेनमेंट सिस्टम, छह एयरबैग, रियरव्यू कैमरा और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह एक 4-सीटर कार है जिसका बूट अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध 3-डोर वर्जन के मुकाबले काफी काम का साबित होता है।

    यह भी पढ़ें: इनविक्टो नाम से आएगी नई मारुति एमपीवी कार, टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर होगी बेस्ड

    जिम्नी कार को कंपनी के नेक्सा शोरूम के जरिए बेचा जा रहा है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से है।

    यह भी देखेंः मारुति जिम्नी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    V
    vijay
    Jun 14, 2023, 12:56:54 PM

    I understand that many customers who had booked the Jimny are cancelling their bookings because of unreasonable pricing but hey have put. I am also cancelling mine

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है