• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई फॉक्सवेगन की नई एसयूवी टी-रॉक, भारत में भी हो सकती है लॉन्च

    अगर टी-रॉक भारत आती है तो यहां इसका मुकाबला महिन्द्रा एक्सयूवी500, हुंडई क्रेटा और रेनो कैप्चर से होगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 11, 2017 18:54 ist
    info icon
    published onApr 11, 2017 18:54 IST
    last updated onApr 11, 2017 18:54 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी टी-रॉक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, इसे इसी साल के अंत तक यूरोप में होने वाले फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इंटरनेशनल लॉन्चिंग के बाद जल्द ही इसे भारत में भी उतारा जा सकता है, यहां इसे फॉक्सवेगन कारों की रेंज में टिग्वॉन के नीचे पोजिशन किया जाएगा।

    फॉक्सवेगन ने जिनेवा मोटर शो-2014 के दौरान टी-रॉक कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था, कैमरे में कैद हुई कार इसका प्रोडक्शन वर्जन है, टी-रॉक, फॉक्सेवगन ग्रुप के एमक्यूबी प्लेफटफार्म पर बनेगी, इसी प्लेटफार्म पर फॉक्सवेगन टिग्वॉन, पसात, स्कोडा ऑक्टाविया, सुपर्ब, कोडिएक और पोलो समेत कई दूसरी फॉक्सवेगन कारें बनी हुई हैं। फॉक्सवेगन ने हाल ही में भारत टिग्वॉन एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू किया है। टी-रॉक को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉक्सवेगन कारों के प्रति भारतीय कार फैंस के रूझान को देखते हुए कंपनी टी-रॉक को यहां उतारने पर विचार कर सकती है।


    टी-रॉक का कॉन्सेप्ट कद-काठी के मामले में टिग्वॉन की तुलना में छोटा था, इसका प्रोडक्शन वर्जन भी काफी हद तक अपने कॉन्सेप्ट जैसा ही है। स्टाइल के मामले में यह फॉक्सवेगन टिग्वॉन से आगे है, सबसे ज्यादा ध्यान इसकी रियर विंडस्क्रीन पर जाता है, इसे टिग्वॉन की तुलना में ज्यादा ऊंचा रखा गया है। संभावना है टी-रॉक में नई पोलो वाले टीएसआई पेट्रोल और टीडीआई डीज़ल इंजन के विकल्प मिलेंगे।

    यह भी पढें : रोमांचित कर देंगी जीप कंपास की ये 6 खासियतें

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है